घर की महिलाएं इस दिशा में मुंह करके खाना बनाएं, तो पति को बिजनेस में होता है नुकसान

दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर की सुख-शांति भंग होती है। घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ जाती है।

New Delhi, Jul 02 : वास्तुशास्त्र में घर में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रसोईघर माना जाता है, घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। आप किस दिशा की ओर मुंह करके भोजन बनाते हैं, या किस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं, इन बातों पर भी कई बातें निर्भर करती हैं। अगर वास्तु से जुड़ी इस छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो परिवार के लोगों को कई परेशानियों से बचाया जा सकता है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा
दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से घर की सुख-शांति भंग होती है। घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना बढ जाती है, इसके साथ ही पति के बिजनेस में नुकसान होने की संभावना भी बढ जाती है। इसलिये अगर आप भी इसी दिशा में खड़ी होकर या बैठकर खाना तैयार हैं, तो ऐसा करने बंद कर दें, नहीं तो लाख कोशिशों के बावजूद छोटी-छोटी बातों पर घर में खटपट होती रहेगी।

पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा की ओर चेहरा कर खाना बनाने से घर के सदस्यों के बीमार होने की संभावना रहती है। ज्योतिषी के अनुसार जिन घरों में लोग इस दिशा की ओर मुंह करके भोजन तैयार करते हैं, उन घरों के सदस्य त्वचा और हड्डी रोग से परेशान रहते हैं, इसलिये कोशिश करें, कि ऐसा ना करें।

दक्षिण दिशा
इस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने पर घर की महिलाएं परेशान होती है। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार अगर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन बनाया जाता है, तो घर की महिलाएं बीमारियों से परेशान रहती है, जितना संभव हो सके, इस दिशा की तरफ चेहरा कर भोजन बनाने से बचें।

पूरब दिशा
पूरब दिशा को भोजन बनाने के लिये सबसे शुभ और अच्छा माना जाता है। ज्योतिषी के अनुसार घर में सुख शांति बनाये रखने और रोगों से बचे रहने के लिये पूरब दिशा की एक चेहरा करके भी भोजन बनाना चाहिये, ये सबसे अच्छा माना जाता है। आप भी इसे अपने किचने में जरुर आजमाएं।

पूरब दिशा में खिड़की
किचन में अगर एक खिड़की पूरब दिशा की ओर हो, तो वास्तु के अनुसार ये बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप घर बनवा रहे हैं, या किचन तैयार करवा रहे हैं, तो अपने किचन को इस तरह से व्यवस्थित करें, कि खाना बनाते समय आपका चेहरा पूरब दिशा की ओर हो, इससे घर में सुख-शांति आती है।

बिना नहाये ना बनाये खाना
शास्त्रों के अनुसार बिना नहाये किचन में प्रवेश ही नहीं करना चाहिये। बिना स्नान के खाना बनाना और खाना दोनों वर्जित माना गया है, हालांकि इसमें बुजुर्ग, बच्चों और बीमारों को नहीं माना जाता, लेकिन स्वस्थ्य लोगों के लिये बिना स्नान किये खाना बनाना शुभ नहीं माना जाता।