साप्ताहिक राशिफल : 10 से 16 सितंबर, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को होने वाला है विशेष लाभ

10 सितंबर से लेकर अगली 16 सितंबर तक क्‍या खास है 12 राशियों के साप्‍ताहिक राशिफल में आगे पढ़ें साथ ही जानें ग्रहों की बदली चाल आपके लिए कितनी लाभदायक है ।

New Delhi, Sep 10 : मेष राशिफल सप्ताह के शुरुआती समय में आपके विचारों में असमंजसता रह सकती है। किसी भी काम में शारीरिक ऊर्जा व दिमाग काफी लगाना होगा। नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। प्रफेशनल मोर्चे पर अपने परिचितों की संख्या में वृद्धि के लिहाज से यह समय अनुकूल है। निःसंतान जातकों के लिए संतान प्राप्ति का उत्तम समय है। शेयर बाजार में योजना पूर्वक उठाया गया कदम लाभ दे जाएगा। संतान के लिए प्रफेशनल एजुकेशन में सफलता के योग हैं। प्रेमी युगल हेतु अच्छा समय होने से संबंधों को वैवाहिक बंधन में तब्दील करने का निर्णय ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अपने लिए योग्य पात्र
मिलने की संभावना है।

वृषभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में प्रतिकूल स्थिति और क्लेशपूर्ण वातावरण का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक चिंता व परेशानियां रहेंगी। व्यापार में हानि। आपके ऊपर कोई झूठा आक्षेप लगा सकता है। बदनामी का खतरा रहेगा। अनुकूल समय नहीं होने से प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किए रहना जरुरी रहेगा। स्टॉक मार्केट में सावधानीपूर्वक इन्वेस्टमेंट करें। बिना सोचे-विचारे किया गया निवेश भविष्य में खतरनाक साबित हो सकता है। हेल्थ का ध्यान रखना आवश्यक है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरुरी रहेगा। छोटी-छोटी भूलें बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार करवाएं।

मिथुन राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में कमीशन या दलाली के कामों से आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने के लिए विशेष दिन। संतानहीन दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग अच्छे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने के योग हैं। संपत्ति संबंधी काम आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य उत्कृष्ट होगा। आपका दुश्मन कमजोर पड़ेगा। मां के प्रति स्नेह बढ़ेंगा। छात्रों को यह अवधि अध्ययन में सफलता देगी। सप्ताह के मध्य में आपके कार्यों में विघ्न आने की आशंका है। अप्रिय घटना घट सकती है। निरर्थक कार्य करते समय बीतेगा। अकारण परेशानी होगी और परिवारजन आपके खिलाफ हो जाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेंगी। इससे घर में अमन-चैन रहेगा।

कर्क राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आपको वह अवसर मिलेगा जिसका कि आप काफी लंबे समय से राह देख रहे थे। मानसिक शांति मिलेगी। दीर्घकालिक चिंता समाप्त हो जाएगी। आप भाग-दौड़ ज्यादा नहीं कर पाएंगे। परोपकार या दयालुता का कार्य आपके द्वारा होगा। सरकार से वित्तीय लाभ की संभावना है। आंख की समस्याएं होने की संभावना है। घरेलू रिश्तों में सुधार आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। आप कारोबार या कामकाज में अहम निर्णय लेंगे। धन से संबंधित विवाद किसी की मध्यस्थता से हल होंगे। आपकी वित्तीय योजना सफल होगी। इस समय के दौरान यात्रा करना फायदेमंद होगा।

सिंह राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आपके प्रभुत्व और साहस में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा समय होगा। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में बॉस आपके कार्य से खुश रहेंगे। अटके हुए सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। अपने तैश व गुस्से को अंकुश में रखें। कार्यस्थल पर आपके सहयोगियों और मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका हाथ तंग रह सकता है। इस अवधि में आप अपनी योग्यता और क्षमता का समुचित लाभ उठाएंगे। आपको नौकरी में योग्य अवसर मिलेंगे। किसी अच्छे कार्य का परिणाम आपको धन के रुप में प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी से हुई कलह का निवारण आएगा। स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत तकलीफ लगी रहेगी।

कन्या राशिफल
पंचम स्थान में फिलहाल केतु और मंगल के होने से प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने में भी आनंद नहीं है। शुरूआत में चंद्र भी बढ़िया स्थिति में नहीं है इसलिए नये संबंधों की शुरुआत करने का निर्णय आपको भारी पड़ सकता है। प्रोफेशनल मोर्चे पर भी जो स्थिति है उसके बनाए रखने में आनंद है। सप्ताह के मध्य में आप नये कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं। फ्रीलान्सिंग और फुटकर कामकाज मिलने से अपनी आर्थिक उन्नति का योग बनेगा। फिलहाल संभव हो तो बचत करके अपने आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी बढ़िया योजना में निवेश करने की विशेष सलाह है। सेल्स और मार्केटिंग, शिक्षा, कंसल्टेंसी जैसे कार्यों से जुड़े जातक अंतिम चरण में खूब बढ़िया प्रगति कर सकते हैं। अंतिम दिन आपको आमदनी के नये द्वार खुलते महसूस होंगे। आमदनी के लिए आपके द्वारा किए गए तमाम प्रयासों में मेहनत की तुलना में अथवा उससे भी उत्तम फल प्राप्त हो सकता है।

तुला राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ का अवसर मिलेगा। पुरखों द्वारा उपार्जित संपत्ति अथवा पुश्तैनी मिल्कियत मिलने अथवा इससे संबंधित मामलों के आपके हक में आने की संभावना रहेगी। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रगति हेतु किए गए प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। सप्ताह के मध्य में चारों ओर से मुश्किलों का अनुभव करेंगे। मानसिक व्याकुलता, अधीरता और निर्णय शक्ति का अभाव जवाबदार कहा जाएगा। धन हानि की संभावना को देखते हुए धन के आने व जाने पर तेज नजर रखें। राजकीय पक्ष से किसी प्रकार की तकलीफ पैदा हो सकती है। मेहनत से इसे आप सुधारने में सफल रह सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी और बेवकूफी भरी हरकतों के कारण आपके कार्य समय सीमा में पूरे नहीं होंगे। इससे बचें और समय का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल
कहा जाता है कि जिसकी शुरुआत बढ़िया उसका अंत भी उत्तम होगा। इस सप्ताह में भी शुरुआत बढ़िया है इसलिए उत्तम अंत की भी अपेक्षा रख सकते हैं। नए काम करने के लिए उत्तम समय है। हिम्मतपूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। महत्त्वपूर्ण कार्य की जवाबदारी आपको सौंपी जाएगी। हांलाकि, उससे आर्थिक फायदे का अवसर भी मिलेगा इसलिए विशेष तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। आप मात्र कर्म करने पर ध्यान दें। आपके ज्ञान और प्रबंधनकला से प्रत्येक व्यक्ति प्रभावित होगा। सप्ताह के मध्य में मानसिकता में और भावना में बदलाव आएगा। आप अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करेंगे। अपनी गति अत्यधिक स्पष्ट होगी। आर्थिक योजना बढ़िया ढंग से बना सकेंगे। आर्थिक स्थिति में अत्यधिक उत्तम सुधार आएगा।

धनु राशिफल
सप्ताह के आरंभ में उत्तरार्ध का समय अधिक अनुकूल रहेगा। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। विदेश गमन अथवा उस दिशा में दस्तावेजी कार्यवाही के लिए अनुकूल समय है। आप मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। लंबी अवधि की उपलब्धियों और भविष्य में आर्थिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आप निजी हित का विचार करेंगे। राजनीति में आपका वर्चस्व और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने संबंधों में आत्मीयता और गर्माहट का अनुभव करेंगे। पिता के साथ संबंधों में मतभेद खड़े होंगे। जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। पेट से संबंधित रोग परेशान करें ऐसी संभावना है। साझीदारी के धंधे में लाभ होगा।

मकर राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में ही आप जिस अवसर की राह देखकर रहे थे, उसे प्राप्त करेंगे। मानसिक शांति प्राप्त होगी। लंबे समय की चिंता का अंत आएगा। आप अधिक भाग-दौड़ नहीं कर सकेंगे। कोई परोपकार या फिर दया का कार्य आपके हाथ से होगा। सरकार की तरफ से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आंखों की तकलीफ होने की संभावना है। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परंतु आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी। आप व्यापार-धंधे में अथवा आपके कामकाज में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। संपत्ति संबंधी जो विवाद हो तो उसका किसी मध्यस्थ व्यक्ति की मदद से निराकरण करेंगे। आपकी आर्थिक योजना सफल होगी। इस दौरान की गई यात्रा लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशिफल
इस सप्ताह शुरुआती चरण में जमीन जायदाद के दस्तावेजों, भागीदारी के करार अथवा संयुक्त उद्यम से संबंधित किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने में सावधानी बरतें। शुरुआत में तन और मन का स्‍वास्‍थ्‍य उत्तम रहेगा परंतु सप्ताह के मध्य में काम के बोझ और दौड़-धूप के कारण आप शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। तब आपको योग और ध्यान द्वारा शांति महसूस होगी। पर्याप्त आराम नहीं करेंगे तो तबियत बिगड़ने की संभावना है। खाने-पीने में भी विशेष ध्यान रखें। संभव हो तो किसी एकांत स्थल पर थोड़ा समय व्यतीत करें। नये प्रोजेक्ट वर्क अथवा असाइनमेंट के कारण मानसिक बोझ रहेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन खंड में प्रेरणात्मक महापुरुषों और सर्टिफिकेट लटका कर रखने से आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। उत्तरार्ध के दौरान भाग्य का साथ मिलने से आप आगे बढ़ेंगे और आर्थिक लाभ होगा। हांलाकि नौकरीपेशा लोगों को फिलहाल सावधानी बरतना जरूरी है। अहित चाहने वाले सक्रिय हो सकते हैं।

मीन राशिफल
आपकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी। मित्र और रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आप मनपसंद कार्य में व्यस्त रहेंगे और काम के साथ मौज-शौक को भी प्रधानता देंगे। तारीख 10, 11 और 12 को दोपहर तक कामकाज की भाग-दौड़ के बीच में आप स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। अपना कार्य उत्तम योजनापूर्ण ढंग से करेंगे। शांति और धैर्य से घर और ऑफिस में रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। आपको किसी की तरफ से धोखा हो सकता है। व्यक्तिगत अहं से आपका कार्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में लिया गया निर्णय गलत साबित होगा जिससे आपको नुकसान हो सकता है। शेयर तथा लॉटरी में किए गए निवेश हानिकारक बन सकते हैं। लेकिन सप्ताहंत में आपको हर ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप अपने अंदर ऊर्जा और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। घर में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए अनुकूल समय है।