साप्‍ताहिक राशिफल : 14 मई से 20 मई तक, कैसा रहेगा आपका भाग्‍य, क्‍या खुलने वाली है आपकी किस्‍मत ?

राशिनुसार जानें आपका साप्‍ताहिक राशिफल, कैसी रहेगी इस हफ्ते आपकी राशि में ग्रहों की चाल, क्‍या होने वाला है कोई बड़ा बदलाव या सब कुछ रहेगा सामान्‍य । आगे जानें ….

New Delhi, May 14 : मेष राशिफल : सप्ताह के पहले दिन यानी 13 तरीख को आपकी तबियत कुछ नासाज रह सकती है। लेकिन 14 और 15 तारीख पूरी तरह सफलता और खुशियों से भरी रहेंगी। उपहार मिलेगा। निर्धारित प्लानिंग के अनुसार सारे काम पूरे होंगे। नौकरी-व्यवसाय के कार्यों से आपको आत्मसंतोष मिलेगा। व्यवसाय में विस्तार की योजनाओं पर अमल करेंगे। कामकाज अच्छी स्थिति में रहेगा। आपके संपर्कों में वृद्धि होगी। नए-नए लोगों से जान-पहचान होगी। नौकरी में नई जवाबदारियां और तनख्वाह में बढ़ोतरी हासिल करेंगे। धन लाभ की प्रबल स्थिति रहेगी। भाईयों से लाभान्वित होंगे। दिनांक 16 और 17 को हल्की-फुल्की निराशा हो सकती है, धैर्यपूर्वक कार्य करते रहें। ता.18,19 को आपको अपने कार्यों का फल मिलेगा।

वृषभ राशिफल
सप्ताह का पहला दिन शानदार रह सकता है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। भाई-बहन के संबंधों में सुधार होगा। बड़े भाई की तबीयत नरम- गरम रह सकती है। जमीन-मकान में लंबे निवेश से फायदा होगा। 13 तारीख की दोपहर के बाद और 14 और 15 के दौरान समय कुछ प्रतीकूल हो सकता है। प्रगति में एकाएक अवरोध आ सकता है। आपके काम में अनैच्छिक भूल होने की आशंका रहेगी। बिना विचारे कोई कार्य नहीं करें। विदेशी प्रवास में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य हेतु अनुकूल समय है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 15 तारीख को तनाव हो सकता है, इसलिए खुद को शांत बनाए रखना जरूरी है। खर्च बढ़ सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग सामान्य रहेगा। चंद्र की शुक्र के साथ युति होने से बाहर कहीं घूमने जाने या फिल्म देखने जाने का कार्यक्रम बनेगा। किसी नई वस्तु की खरीद होगी। भावना प्रधान व्यक्तित्व होने से रोमांटिक मूड में रहेंगे।

मिथुन राशिफल
सप्ताह के शुरुआती दो दिन यानी 13 और 14 तारीख का समय आपके लिए सर्वलाभकार होगा। भौतिक सुख-साधन में वृद्धि होगी। बीमा जैसे किसी आर्थिक निवेश की परियोजना में आप कार्यरत रहेंगे। जिस कार्य में भी आप हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। समय आपके पक्ष में रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है, खासतौर से 15 तारीख को। कोर्ट-कचहरी के केस में दिक्कत हो सकती है। मित्रों से निराशा मिल सकती है। विदेश यात्रा के योग हैं। एक-दो दिन तनाव भरे हो सकते हैं। वाहन चलाने में सर्तकता बरतें। पति-पत्नी के साथ संबंधों में कटुता आने की आशंका रहेगी। आप 18 और 19 मई के दौरान घर हेतु किसी नई वस्तु का क्रय करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में सुधार आएगा। घर के कामकाज में भी सुलभता रहेगी। आपके यश, मान और प्रतिष्ठा में चमक आएगी। एक तरह से परिस्थिति पूरी तरह से आपके साथ रहेगी।

कर्क राशिफल
सप्ताह के शुरुआती दो दिनों में आपको कई खुशियां मिल सकती हैं, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि महसूस करेंगे। नौकरी में आपका वर्चस्व बढ़ जाएगा। आप कई मामलों में बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। कामकाज के सिलसिले से यात्रा हो सकती है। यह आपको सफलता देगा। आपकी मेहनत का फल लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। पार्टनरशिप के कार्यों में कुछ दिक्कत हो सकती है। 15 तारीख को यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी होगी। आपको बड़ों का आशीर्वाद और आशीष मिलेगा। स्वभाव में सात्विकता आएगी। पिता से लाभ मिलेगा। कड़ी मेहनत के बाद 16 और 17 तारीख को आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। दुश्मन और विरोधी आपका सामना नहीं कर सकेंगे। समुदाय में सम्मान प्राप्त करेंगे। बुद्धिमत्तापूर्ण लिए गए निर्णय आपको व्यवसाय में सफल बनाएंगे। तारीख 17 से 19 का समय कुछ दिक्कतों भरा हो सकता है। प्रतिष्ठा पर आंच न आए इसका ध्यान रखें। आर्थिक तंगी का अनुभव कर सकते हैं। निराशा से बचें।

सिंह राशिफल
सप्ताह के शुरुआती दिन यानी 14 और 15 तारीख को हर तरफ से खुशियां मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संपर्क होना आपके लिए लाभदायी रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपके मान और गौरव में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मिलना होगा। करियर और धन प्राप्ति के लिहाज से 16 व 17 तारीख श्रेष्ठ हैं। आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। 18 और19 को कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएंगे। आर्थिक प्रगति के द्वार खुलेंगे। आप कार्य को निष्ठा से करके सकारात्मक फल प्राप्त करेंगे। मानसिक उन्नति होगी। आपको हर समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशिफल
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी-सी निराशाजनक रह सकती है लेकिन अंत तक आते-आते सब कुछ आपके पक्ष में होगा। कोर्ट-कचहरी के काम में तथा किसी की जमानत देने के मामले में खूब संभलकर काम करने की सलाह है। मौनव्रत अनेक विवादों से दूर रखेगा। सप्ताह के मध्य में व्यापारियों से लाभकारी सौदा होगा। पुत्र और पत्‍नी से लाभ होने की भी संभावना है। प्रवास पर्यटन का आयोजन होगा तथा विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए विवाह प्रस्ताव आने से अवरोध दूर होगा। सप्ताह के अंतिम समय में पुनः गाड़ी पटरी पर चढ़ती महसूस होगी। आपके कार्य पूर्ण होने से आनंद उत्‍साह में वृद्धि होगी। मन ताज़गी और प्रसन्नता का अनुभव करेगा। मित्र, नाते-रिश्तेदारों के साथ मुलाकात और प्रवास-पर्यटन का कार्यक्रम बनेगा। आप पर लक्ष्मीजी के चारों हाथ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। तमाम कार्य सरलता से पूर्ण कर सकेंगे। आर्थिक योजना और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए सप्ताह का अंतिम चरण उत्तम है। हांलाकि अल्प अवधि का लाभ प्राप्त करने का लालच छोड़ दें।

तुला राशिफल
नौकरी और व्यवसाय में सही निर्णय लेने और नई शुरुआत के लिए 14 और 15की दोपहर तक का समय अच्छा है। इस दौरान लिए गए फैसले लाभकारी रहेंगे। सभी विघ्नों को पार करते हुए आगे बढ़ने की संभावना है। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी, जिससे आपका मनोबल और आत्मविश्वास दोनों बने रहेंगे। आप कोई भी निर्णय अधिक स्पष्ट मानसिकता के साथ ले दुश्मनों से सावधान रहें, खासतौर से 15 तारीख को। इस दिन शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं। कामों में धीरज रखें। इस दौरान खासकर ब्लडप्रेशर, हृदय से संबंधित बीमारी, पीठ दर्द इत्यादि में स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना होगा। दांपत्यजीवन के लिए मध्यम स्थिति रहेगी। आपको 16 तारीख धन मिलने के विशेष योग हैं। लंबी अवधि के प्रवास का आयोजन होगा। इस हफ्ते कुछ बेचैनी भी बनी रहेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों में 18 और 19 तारीख को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल
आप 14 तारीख को परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे। शत्रुओं की पराजय होगी। परिवारवालों के पीछे धन खर्च होगा। परिवार की खुशी हेतु वाहन, इलेक्ट्रॉनिक चीजों, गैजेट्स अथवा फर्नीचर पर खर्च कर सकते हैं। खासतौर से 15 तारीख को अपने पार्टनर की तबियत का ध्यान रखें। इस दिन यात्रा से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस दौरान ससुराल, भागीदारी और पत्नी द्वारा लाभान्वित होंगे। वसीयत द्वारा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। आपको 15, 16 और 17 तारीख को कहीं से मांगलिक समाचार मिलेगा। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में कुछ उदासी महसूस कर सकते हैं। 18 व 19 तारीख को कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल माहौल का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में भागीदार पर नजर रखनी जरूरी रहेगी।

धनु राशिफल
सप्ताह का आरंभ सभी प्रकार से लाभकारी रहेगा। नौकर-चाकर, वाहन और भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बीमा जैसे किसी आर्थिक निवेश की योजना में आप निवेश करेंगे। जिस कार्य को हाथ रखेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। मित्रों से लाभ मिलेगा। समय आपके पक्ष में रहेगा। तारीख 16 को आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के केस में सावधानी का समय है। पैतृक संपत्ति के प्रश्न भी फिलहाल छेड़ने से बचें। मित्रों के साथ संबंधों में सुधार होगा। विदेश यात्रा का योग है। आफको 15, 16 और 17 तारीख को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी दूसरों की भूल के कारण वरिष्ठ लोगों की डांट सुनने की नौबत आ सकती है। वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें। उधारवसूली के कार्यों में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना कम है। पति-पत्नी के संबंधों में कटुता आ सकती है। आप 18 और 19 तारीख को खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में सुधार होगा। आपके घर के कामकाज में भी सरलता रहेगी। यश, मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिस्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी।

मकर राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में ऐसा महसूस होगा कि मानो भाग्य का साथ नहीं मिल रहा है।। किसी न किसी कारण से कामों में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों के विषय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कामकाज के प्रयोजन से यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। तारीख 15 को काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के विषय में गहराई से रुचि लेंगे सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। आपको घर और परिवार दोनों मोर्चों पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सावधानी बरतें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में 15, 16, 17 तारीख को मित्रों की तरफ से उपहार मिलने के योग हैं। नए मित्र भी बनेंगे, जो भविष्‍य में लाभदायक साबित होंगे। सरकारी, अर्धसरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान से लाभ होगा। दैनिक जीवन और सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। आपको 18 और 19 तारीख को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। दूसरों के विवाद में न उलझें। जुए और सट्टे के कामों से दूर रहें। आपके मन में एकाग्रता कम रहने से अनिद्रा हो सकती है। शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य बिगड़ सकता है। पैसे का लेनदेन करते समय ध्‍यान रखें। संक्षेप में यह सप्ताह सावधानीपूर्वक व्यतीत कर देने की सलाह है।

कुंभ राशिफल
इस सप्ताह आप लंबित कार्य फटाफट निपटाते जाएंगे और आपकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। आपकी इंवेस्टमेंट करने की इच्छा होगी। शायद आप शेयर-सट्टे, लॉटरी में भी नसीब आजमाएंगे। लेकिन सावधान रहें। अपनी जन्म कुंडली में योग न हो तो इन सभी वस्तुओं से दूर रहें। निवेश में हमेशा लंबी अवधि की ही योजना बनाएं। यदि आपके घर में वास्तुदोष है तो उसे दूर करने के लिए खड़े नमक का डेला पानी में डालकर, उस पानी से पोछा लगाने से घर में मौजूद नेगेटिव ऊर्जा धीरे-धीरे दूर होगी और घर का वातावरण सकारात्मक होता जाएगा। विदेश से संबंधित कार्य गति पकड़ेंगे परंतु सफलता के पहले अवरोध का सामना करना पड़ेगा। ऐसे समय आप ध्यान, मेडीटेशन, तंत्र-मंत्र, यज्ञ, अनुष्ठान का सहारा ले सकते हैं। आपमें उदारता बढ़ेगी। वाहन खरीदने की योजना बनानेवाले जातक संभव हो तो व्हाइट, चमकीला ऑफ व्हाइट वाहन लें। गणेशजी आपको सप्ताह के अंतिम चरण में थोड़ा आराम करने की सलाह दे रहे हैं। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो तबियत बिगड़ते देर नहीं लगेगी। घड़ी में आनंद और घड़ी में दु:ख हो सकता है। इस तरह आत्मा और मन के बीच में आप झूलता हुआ महसूस करेंगे। शरीर में स्फूर्ति का अभाव भी रहेगा। सब होने से चहेरे पर रौनक दिखाई नहीं देगी। आप बस मन को शांत बनाए रखें और यह सप्ताह आराम से बिता दें। आनेवाला वक्त आपका है।

मीन राशिफल
सप्ताह की शुरुआत से ही कार्यों में सफलता मिलती रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां मिलने जाने का कार्यक्रम बनेगा। तारीख 15 से भाग्य का साथ प्राप्त होगा। परिवार के साथ उत्तम समय बिताएंगे। भाइयों से लाभ मिलेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। घर में नई साज-सज्जा होगी। भौतिक सुख उपलब्ध होगा। माता का सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। तारीख 15, 16 और 17 के दौरान घर पर कोई मांगलिक कार्य होगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता का अंत हो जाएगा। पर्याप्त सफलता नहीं मिलने पर भी सफलता के लिए किए गए प्रयास आपको संतोष प्राप्त कराएंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों 18 व 19 तारीख को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान न हो इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महिला मित्रों से आपको विशेष लाभ होगा। दांपत्यंजीवन के माधुर्य का आनंद उठा सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि स्टडी टेबल पर प्रकाश की पूरी व्यवस्था रखें, जिससे पढ़ाई के दौरान चेहरा उत्तर-पूर्व, उत्तर अथवा पूर्व दिशा में रहे। आपको मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे।
(Source : GaneshaSpeaks)