साप्‍ताहिक राशिफल : सितंबर का अंतिम सप्‍ताह 4 राशियों के लिए है भाग्‍यशाली, 2 राशियों के लिए होगी मुश्किल

सितंबर महीने का आखिरी सप्‍ताह कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए, आगे पढ़ें साप्‍ताहिक राशिफल । जाने किन राशियों को दी जा रही है सचेत रहने की सलाह ।

New Delhi, Sep 24 : मेष राशिफल- सप्ताह की शुरुआत में मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। संतान के साथ एक अच्छा समय बिताएंगे। यह समय उनको कुछ नया सीखाने के साथ ही मस्ती करने का भी होगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। अगर आपके बच्चे बड़ी उम्र के हैं तो काम में उनकी सलाह व मार्गदर्शन के अनुसार चलेंगे। बुजुर्गों और मित्रों की मदद मिलेगी। स्त्रीवर्ग से लाभ होगा। मकान-वाहन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए मनपसंद स्कूल या कॉलेज में प्रवेश के अच्छे योग हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के योग रहेंगे। पार्टनरशिप में अच्छा मुनाफा होगा। घर में शुभ प्रसंगों और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भेंट, सौगात के आदान-प्रदान का समय रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल समय नहीं है, सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में निष्फलता से बचने का प्रयास करें। मानसिक चिंता रह सकती है। धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल समय है। विदेशागमन के लिए उत्तम समय है। पिता की तबीयत नरम-गरम रहने की वजह से उनकी देखरेख हेतु दिनचर्या के अनुसार परिवर्तन करने की सलाह है। पिता के आरोग्य का ध्यान रखें। समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसाय में काफी मेहनत करनी होगी। व्यवसाय में अच्छा ऑर्डर भी मिल सकता है। सब-कुछ आपकी इच्छानुसार होगा। सप्ताह के अंत में पढ़ाई पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।

वृषभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में आपके पद व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। जीवन में सुख-शांति का अनुभव होगा। लंबे समय से अधूरे कार्य अब पूरे होंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापार हेतु मुसाफिरी होगी, जो आपके लिए लाभदायी रहेगी। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। भौतिक सुख-साधन खरीदेंगे। नए कपड़ों,गहनों और कीमती सामानों की खरीदी होगी। मन में धन और इनकम की ही बातें घूमती रह सकती हैं। कुछ मानसिक पीड़ा होगी। दोस्ती और प्रेम में धोखा मिल सकता है। शत्रुओं की संख्या में इजाफा होगा। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। बातों ही बातों में झगड़ा हो सकता है। अपने मन को अंकुश में रखें। सोच-समझकर बोलें। स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। अनिद्रा रोग की संभावना रहेगी। सप्ताह के अंत में ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। तनाव कम रहेगा। भरपूर मनोरंजन और आराम दोनों करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। हर एक काम सरलता से पूरे होंगे। घर में किसी मेहमान का आगमन होने से आवभगत में व्यस्त रहेंगे। संतान के करियर की चिंता हो सकती है। शेयर बाजार में लंबी अवधि के निवेश से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल
इस सप्ताह पिता की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा प्रवास में विलंब होगा। हर तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आपका व्यक्तिगत विकास होगा। आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने विचारों और भावनाओं को साझा करेंगे। बच्चों के बारे में कोई अच्छी खबर मिलेगी। सप्ताह के मध्य में अपने माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। सरकारी कार्य सफल होंगे। कोर्ट-न्यायालय के रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। हर एक कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में शांति का अनुभव करेंगे। जमीन जायदाद संबंधी लेन-देन होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। अंतरंग संबंधों की इच्छाएं प्रबल हो सकती हैं। अविवाहित लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है। जमीन-मकान के कामकाज में सफलता मिलेगी। बैंक की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। मेहनत और परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। आप अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए बुद्धि व चतुराई से निर्णय लेंगे। मकान में परिवर्तन की संभावना है। पुरखों की संपत्ति में वाद-विवाद पैदा होने से कचहरी के योग बन सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल
सप्ताह के शुरुआती दिन कड़ी मेहनत में बीत सकते हैं। बाहरी स्थानों की सैर के समय नदी या झील पर जाना उचित नहीं है, जाना ही पड़े तो बहुत सतर्क रहें। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। अपना ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के गड़बड़ होने की आशंका रहेगी। पेट की समस्याओं में वृद्धि हो सकती है। बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें। राजनीतिक काम अटक सकते हैं। आपके पैसों के फंस जाने की आशंका है, निवेश में सावधानी बरतें। धनहानि का प्रबल योग है। सप्ताह के मध्य में आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आप समय आध्यात्मिक कार्यों को करते बीतेगा। कठिनाइयों के बीच आप मेहनत से समय की अपने पक्ष में करेंगे। घर-परिवार की स्थिति संतोषजनक होगी। आप अपने घर के लिए नए सामान खरीदेंगे। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। अतीत में किए गए निवेश फायदा पहुंचाएंगे। जीवसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा। परिवार का समर्थन मिलेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में लाभदायी समय रहेगा। आलस्य दूर होगा और कामकाज में मन लगेगा। काम से संबंधित कार्य और आजीविका के मामले में स्थिति आपके पक्ष में होगी।

सिंह राशिफल
हफ्ते की शुरुआत में ही आपका कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनने वाला है। आप किसी पार्टी या समारोह में शिरकत करेंगे। मित्रों से मुलाकात का समय है। अविवाहित लोगों के विवाह में अटकलें आएंगी। समय कुछ प्रतिकूल है। सप्ताह के मध्य में आप पर कोई झूठा आरोप लगा सकता है। परिवार के किसी सदस्य के इलाज हेतु चिकित्सालय जाना पड़ सकता है। सरकारी कार्य अटकने की आशंका है। सप्ताह के मध्य में समय विजयसूचक है। हर ओर से आपको शुभ बातें सुनने को मिलेगी। उत्साह व स्फूर्ति से छलकते नजर आएंगे। उच्च अधिकारियों की वाहवाही मिलेगी। संगीत व कला में रुचि रहेगी। आप अपने किसी कार्य को बड़ी निपुणता से पूर्ण करेंगे। कार्यों में सफलता पाएंगे।

कन्या राशिफल
इस सप्ताह की शुरुआत में आपको स्वास्थ्य की छोटी-बड़ी शिकायत हो सकती है, जो बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें उपचार का अपेक्षाकृत कम असर देखने को मिलेगा। हांलाकि नौकरीपेशा लोग और फुटकर कामकाज करने वाले जातकों के लिए प्रगति का समय है। आमदनी की दृष्टि से विलंब और अवरोध का सामना करने के बाद सफलता मिलेगी इसलिए प्रयास करना न छोड़ें। प्रेम-संबंधों में आगे बढ़ते समय प्रत्येक कदम फूंक-फूककर रखें, नहीं तो आपके लिए नई मुश्किल खड़ी होगी। सप्ताह के मध्य का समय दांपत्यजीवन के लिए उत्तम दिखाई दे रहा है परंतु अपने अहं को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। आधुनिक गैजेट्स की सहायता से आप व्यवसायिक संपर्क, रिश्तेदारों और सोश्यल ग्रुप में एकधारा से सक्रिय रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के अवरुद्ध कार्यों में गति आएगी और उसमें सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंतिम चरण में आप परोपकार के लिए धन खर्च करेंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वर की आराधना में अधिक रुचि लेंगे। गूढ़ और आध्यात्मिक विषयों में कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

तुला राशिफल
सप्ताह की शुरूआत में घर में मेहमानों का आगमन होगा। मेहमान आपको बिजी रखेंगे। इनकम की वृद्धि करने के लिए योजना बनाएंगे। स्तताओं के बीच में परिवार के लिए भी समय निकालेंगे। मानसिक रूप से शांति हासिल करेंगे। किसी भी स्पर्धा में उत्सापूर्वक भाग लेते हुए सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करनी होगी। खासकर एकाग्रता हासिल करने के लिए मेडिटेशन करने की सलाह है। सप्ताह के मध्य में घर की सजावट के पीछे खर्च करेंगे। कहीं से कोई शुभ समाचार मिलेगा। रोजाना के कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाएंगे। संपत्ति संबंधी विवाद का किसी की मध्यस्थता से हल निकलेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आपका पूरा ध्यान काम पर केंद्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आपके विचार अधिक सिद्धांतवादी रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से आपकी प्रगति का रास्ता खुलेगा। सप्ताह के अंत में वाहन सावधानी से चलाएं। क्रोध और आवेश से बचें।

वृश्चिक राशिफल
सप्ताह के आरंभ में समय आपके पक्ष में न होने से संभल कर रहना चाहिए। कामकाज में तथा आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। क्योंकि बिना कारण किसी के साथ विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में भी गति नियंत्रित रखें। आमदनी के अनुसार खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। स्वास्थ्य की शिकायत रहेगी विशेषकर परिवर्तनशील ऋतु का आपके स्वास्थ्य पर तेज गति से असर पड़ेगा। आलस और थकान का अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय में आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा न करें। पूरी तरह से समर्पित होकर काम करें। जब तक कार्य पूरा न हो तब तक प्रयत्न न छोंड़े। कोई महत्त्वपूर्ण कार्य पूरा होने में दिक्कत आ सकती है। सप्ताह के अंतिम दिन आपके लिए लाभकारी चरण हैं। आय प्राप्ति का रास्ता खुलेगा। कोई महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त करेंगे। स्थिति तो अनुकूल होगी पर मन की स्थिति असमंजस भरी रहेगी। मौजमस्ती पर खर्च होगा। भाग्य प्रबल रहेगा। समय शांतिपूर्ण ढंग से व्यतीत होगा। कम मेहनत में भी अधिक लाभ प्राप्त करेंगे।

धनु राशिफल
सप्ताह के आरंभ में पिता के स्वास्थ्य की विशेष संभाल रखें। यात्रा-प्रवास में विघ्न अथवा विलंब आएगा। समय कामकाज में विजय सूचक है। प्रफेशनल मोर्चे पर शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपका व्यक्तिगत विकास होगा। अपने मन की बात में पत्नी और संतान को सहभागी बनाएंगे। संतान संबंधी कोई उत्तम समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर ध्यान रखना जरूरी है। परीक्षाओं की तैयारी में अत्यधिक एकाग्रता रखनी पड़ेगी तथा पहले से शेड्यूल बनाकर उसका चुस्ती से पालन करना पड़ेगा। मित्र के साथ बाहर घूमने-फिरने की इच्छा होगी परंतु मन पर नियंत्रण रखकर पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए संपर्क लाभदायक रहेंगे। आमोद-प्रमोद के लिए उत्तम समय है। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक समस्या पर आपको ध्यान केंद्रित करना पड़ेगा।
(Source : GaneshaSpeaks)