साप्‍ताहिक राशिफल : 9 जुलाई से 15 जुलाई तक, जानिए इस हफ्ते आपके कारोबार के लिए कौन से शुभ दिन है

ये हफ्ता आपके लिए मिला जुला असर लेकर आ रहा है, कुछ योग शुभ बन रहे हैं तो कुछ राशियों को संभलने की हिदायत दी जाती है । आगे पढ़ें साप्‍ताहिक राशिफल ।  

New Delhi, Jul 09 : मेष राशिफल : पित्त और माइग्रेन जैसी तकलीफें अधिक रहेंगी। आपका भाषा व्यवहार कठोर रहेगा। इच्छापूर्ति हेतु समय अनुकूल समय रहेगा। ता. 9 की दोपहर तक और ता. 10, 11 के दौरान परिवार के साथ समय बिताएंगे। यदि आप परिवार के साथ इस वक्त मुसाफिरी करने वाले हैं तो आवश्यक दवाओं को साथ ले जाना हरगिज भूलिए मत। जहां तक हो सके किसी प्रकार के विवाद टालिए। आँखों की पीड़ा से अपनी रक्षा करने की चेतावनी है। आर्थिक तंगी का सामना करना होगा। खर्चे विशेष रुप से रहेंगे। ता. 12और 13 को आप भेट-सौगातों की प्राप्ति करेंगे। संतान की चिंता दूर होगी। सोने के आभूषण या नए वस्त्रों के खरीद की संभावना है। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। ता.14 के दौरान अनुकूल समय नहीं होने से दांपत्य जीवन में कलह होने के संकेत हैं। हृदय की बीमारी से बचाव करें। मन में दुविधा और अशांत रहेगी। माता के साथ मनमुटाव रहेगा। सर्दी, कफ, वायरन इन्फेक्शन, फेफड़े इत्यादि में विकार उठ सकते हैं। पेट में गड़बड़ी की आशंका रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कार्य में विघ्न आएंगे। आपको नौकरी-व्यवसाय के काम से आत्मसंतोष मिलेगा।

वृषभ राशिफल
अशुभ समाचार सुनाई पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद की स्थिति बनेगी। अनहोनी या दुर्घटना की आगाही को देखते समय एलर्ट रहें। परेशानी के योग हैं। ता. 9 की दोपहर से लेकर ता. 10 और 11 की दोपहर तक चंद्र का आपकी राशि से प्रथम स्थान में होने से आपके लिए अच्छा समय कहलाएगा। तनावमुक्त होंगे। हर प्रकार की परिस्थितियों में आंतरिक रुप से मजबूत रहेंगे। नौकरी में अपनी कार्यक्षमता को साबित करेंगे। व्यापार और नौकरी में अच्छा फल मिलेगा। ता.11 की दोपहर के बाद और 12 व 13 की दोपहर तक घरेलू विवादों की ओर ध्यान देंगे। घर के व्यक्तियों के प्रति नजरिया बदलेगा। समय शांतिपूर्वक गुजरेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से होगी। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। ता. 13 की दोपहर के बाद और ता. 14 का दिन धीरे-धीरे आपके लिए अनुकूल और फलदायी रहेगा। आप पूरे जोश व उत्साह में रहेंगे। आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए योजना बनाएंगे। किसी विशेष व नए कार्य का आयोजन करेंगे। सफलता भी प्राप्त होगी। किसी पुरानी समस्या का समाधान भी मिलेगा। आपके व्यक्तित्व का विकास होगा।

मिथुन राशिफल
कर्तव्यों का अच्छे तरीके से निर्वाह करेंगे। कैरियर को सफल बनाने हेतु किया गया आयोजन आप बड़ी ही सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। दिनांक 9 की दोपहर के बाद तथा 10 से लेकर 11 की दोपहर तक चंद्र का आपकी राशि से बारहवें स्थान पर होना नुकसानदायक रहेगा। किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद, तकरार और झगड़ा होने की संभावना रहेगी। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना जरुरी है अन्यथा परिस्थिति काफी जटिल हो सकती है। कोई करीबी आपका साथ छोड़कर चला जाएगा। ता. 11 की दोपहर के बाद समय धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेगा। ता. 11 की दोपहर के बाद और 12 व 13 की दोपहर तक आप सफलता पाएंगे। समझदारी से कदम बढ़ाएंगे। नयी योजनाओं और नए विचारों को अमल में लाने हेतु अग्रसर रहेंगे। अपनी काबीलियत को साबित करने की पूरी-पूरी चेष्टा करेंगे। ता. 13 की दोपहर के बाद और 14के दौरान धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। छोटी-मोटी यात्रा करेंगे। आप किसी असहाय व्यक्ति की मदद करेंगे।

कर्क राशिफल
आपके हाथों में कोई अच्छा काम होगा और इसकी प्रशंसा भी होगी। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। आप अपनी ज़िम्मेदारी के बारे में गंभीर होंगे। कार्य दबाव बहुत अधिक होगा, लेकिन आप दबाव महसूस नहीं करेंगे। 10 और 11 की दोपहर का समय लाभकारी होगा। चारो ओर से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अपने अनुभव से व्यवसाय में एक दृढ़ निर्णय लेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल बहुत ठोस रहेगा। ता. 11 की दोपहर के बाद और ता. 12 और 13 की दोपहर तक की अवधि में बारहवें चंद्र के कारण आपका समय ठीक नहीं कहा जाएगा। एक बड़ी गलती आपसे हो सकती है। किसी की बातों में आ सकते हैं। इसलिए, बिना सोचे कोई निर्णय न करें। किसी व्यक्ति पर अंधा विश्वास रखकर दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। 13 को दोपहर के बाद और 14 के दिन हर एक कार्य शांतिपूर्वक करें। तनाव कम हो जाएगा। दिन आरामदायक होगा। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

सिंह राशिफल
अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। दिन मौजमस्ती करते बीतेगा। पिता से हुई बहस नाराजगी में बदलेगी। ता. 9 व 10 के दौरान का समय अच्छा है। संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। प्रेम के बंधनों में भी सर्वत्र प्रेम व्याप्त होगा। आपके सकारात्मक विचार रहेंगे। आप आशावादी रहेंगे। आत्म केन्द्रित रहेंगे। ता.11, 12और 13की दोपहरत का समय सभी प्रकार से लाभदायी रहेगा। भौतिक वस्तुओं की खरीदी करेंगे। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। अचानक से लाभ मिलेगा। किसी बड़े व्यक्ति से लाभ मिलेगा। मकान में कोई इन्टीरियर का कार्य करवाएंगे। ता. 13 की दोपहर के बाद और 14 के दौरान समय गड़बड़ है। चंद्र की स्थिति अच्छी नहीं। मन में निराशा का अनुभव करेंगे। समय फालतू के कार्य में जाएगा। अपने जरुरी कार्यों को थोड़े समय के लिए स्थगित रखें।

कन्या राशिफल
सप्ताह के प्रारंभ में स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा तथा मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। संभव हो तो फिलहाल किसी भी नये कार्य का प्रारंभ टालें। आपके वाणी और व्यवहार जितनी पारदर्शिता रखेंगे उतना ही संबंधों में विसंवाद की संभावना को टाल सकेंगे। पारिवारिक को लेकर किसी बात पर पीछे हटने अथवा अवरोध के कारण आपका मन व्याकुल रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध योग्य नहीं है। विद्यार्थी जातकों को भी शुरूआत में एकाग्रता का अभाव रहेगी। धार्मिक प्रयोजन से प्रवास होगा। हांलाकि सप्ताह के मध्य से आपकी स्थिति में सुधार आएगा। विशेषकर नौकरीपेशा जातक अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बढ़िया ढंग से तालमेल बिठा सकेंगे। व्यापारी नये प्रयोग से दूर रहें। अंतिम चरण विद्यार्थी जातकों के लिए कुल मिलाकर शुभ समय है। अपेक्षित परिणाम के लिए आप पढ़ाई करते समय दरवाजा के सामने चेहरे करके न बैठने की सलाह है। आपको सार्वजनिक मान-सम्मान मिलेगा। जैसे समय बढ़ेगा वैसे अपनी साहसवृत्ति में वृद्धि होगी। भाई-बहन और मित्र के साथ संबंधों में अनुकूलता रहेगी। ट्रेडिंग के कामकाज में आपको लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नयी जवाबदारी का योग भी प्रबल दिखाई दे रहा है।

तुला राशिफल
भागीदार और पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने से गलतफहमी दूर होगी। इस समय में व्यवसायिक मोर्चे पर नयी भागीदारी अथवा करने हेतु ग्रहों का साथ मिलता है। आपके हर कार्य पर आपके विचारों का पूर्ण एकाधिपत्य रहेगा। कोई भी निर्णय आप खूब स्थिर मानसिकता से लेंगे। ता. 9 की दोपहर के बाद और 10-11 के दौरान आपके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती है। अशुभ समाचार मिलेगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर खूब सावधानी रखें। आय प्राप्ति में मुश्किलें आएंगी। आर्थिक मामलों में किसी तरह की उलझन रहेगी। व्यस्तताओं के रहने पर भी मनोवांछित रिजल्ट नहीं मिलेगा। ता. 12 और 13 के दौरान ग्रह फिर से आपके पक्ष में हो जाएंगे। शत्रु और विरोधी द्वारा आपके विरुद्ध बनायी गई योजना विफल रहेगी। घर-परिवार में व्यस्तता रहेगी। आपसे कोई अच्छा कार्य होने से उसका यश भी आपको मिलेगा। ता. 14 के रोज जॉब हेतु कोई अच्छा पैकेज का अॉफर आ सकता है। इसलिए, ध्यानपूर्वक निर्णय लें।

वृश्चिक राशिफल
सप्ताह के आरंभ में आपका मन व्यवसायिक मामलों की अपेक्षा थोड़ा विराम करके मन को प्रफुल्लित करने वाली गतिविधियों में लगा रहेगा। ता. 8 के रोज मौजमस्ती की चीजों के पीछे खर्च रहेगा। वस्त्र, आभूषण, स्वादिष्ट भोजन, ब्यूटी ट्रीटमेंट, घूमने-फिरने और लघु प्रवास में आपका समय और धन खर्च होगा। प्रोफेशनल मोर्चे पर अभी तक किए गए कार्यों में सफलता और लाभ मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। ता. 9, 10 और 11 की दोपहर तक आपकी आलस दूर हो जाएगी और फिर से काम में लग जाएंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलेगा। पूरे जोश व उत्साह से काम करेंगे। सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। ग्रह आपके पक्ष में रहेंगे। किसी के साथ हुई कलह का समाधान निकलेगा। ता. 11 की दोपहर के बाद चंद्र आठवें स्थान में भ्रमण करेगा। ता. 11 की दोपहर के बाद और 12 व 13 के दौरान समय ठीक नहीं है। रुपये-पैसे के लेन-देन में ध्यान रखें। हो सके तो सौदों का लेखाजोखा रखें। आपकी कोई प्रिय वस्तु चोरी हो सकती है। आपके काम की आलोचना या निंदा होगी। पेट दर्द या अपच की फरियाद रहेगी। ता. 14 के रोज खर्चों के साथ-साथ कमाई पर नजर रखेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में विशेष ध्यान देंगे। आपके लिए परिवार ही प्राथमिकता रहेगा।

धनु राशिफल
आपका अधिकांश समय आनंद, मौज-शौक, पार्टी मनाने में बीतेगा। घर परिवार, नाते-रिश्तेदारों तथा संतान के साथ आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी में आर्थिक लाभ होगा। अधिक खानेपीने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होगी। तारीख 10 के दिन तथा तारीख 11 के दौरान समय खराब है। आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। समय चिंता में व्यतीत होगा। इष्टजन को बीमारी होने से हॉस्पीटल के चक्कर लगाने पड़ें ऐसे स्थिति भी पैदा हो सकता है। आपका समय निरर्थक कार्यों में बर्बाद होगा। तारीख 12 तथा 13 के दौरान मित्र परिवार के साथ आनंददायक दिनव्यतीत करेंगे। अविवाहितों के लिए जीवनसाथी के चयन के लिए योग्य व्यक्ति के साथ मुलाकात हो सकती है। आप अपने काम में सुधार लाएंगे। व्यवसाय में भी प्रोडक्ट अथवा गुणवत्ता के सुधारा के लिए नयी शैली अपनाएंगे अथवा रिसर्च के ऊपर खर्च करने की संभावना है। आप अपने खाने-पीने के विषय का ध्यान रखेंगे। सह-परिवार कहीं बाहर जाने के लिए उत्तम व्यवस्था करेंगे। तारीख 13 को दोपहर के बाद और तारीख 14 के दिन किसी निकटवर्ती व्यक्ति से अलग होने के दुःख का अनुभव करेंगे। आपका संतान से किसी बात पर मनदुःख होगा। समय आपके पक्ष में नहीं होगा।

मकर राशिफल
आप इस सप्ताह का प्रारंभिक चरण आनंद-उत्साह से व्यतीत करेंगे। आपके कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूरे होंगे तथा आर्थिक लाभ की संभावना है। धंधे में बढ़िया प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने का योग है। ननिहाल पक्ष की तरफ से आनंद का समाचार मिलेगा और उनकी तरफ से कोई लाभ होगा। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार दिखाई दे रहा है। आपके हाथ से कोई उत्तम कार्य संपन्न होगा। सरकारी कार्य में सफालता प्राप्त होगी। आप अपनी जवाबदारी के प्रति गंभीर रहेंगे। कामकाज का दबाव बहुत अधिक रहेगा फिर भी आप पर दबाव हावी नहीं होगा। तारीख 10 और 11 को दोपहर तक का समय लाभकारी रहेगा। आप गृहस्‍थजीवन और दांपत्‍यजीवन दोनों में सुख और आनंद का अनुभव करेंगे। दूर में रहने वाले इष्टजन के समाचार से आपको खुशी होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। आप व्यापार में दृढ़तापूर्वक महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उत्तरार्ध के दौरान कामकाज में आपसे कोई बड़ी भूल हो सकती है। कोई व्यक्ति आपको गलत आक्षेप में फँसा सकता है इसलिए सावधानी बरतें। किसी के ऊपर अंधविश्वास करके कोई दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

कुंभ राशिफल
इस सप्ताह की शुरूआत में आर्थिक मामलों में आपका हाथ थोड़ा तंग रहेगा। विशेषकर हाथ में जो रुपया आने की आशा है वह किसी भी कारण से अटक जाएगा। नजदीकी व्यक्ति द्वारा विश्वासघात हो सकता है। राजकीय कार्य में अवरोध और मुश्किल आ सकती है। कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किए गए प्रवास में परेशानी हो सकती है। अनियमित खाने पीने से स्वास्थ्य की तकलीफ आ सकती है। सामाजिक, आर्थिक क्षेत्र में लाभ और वृद्धि का संकेत है। आप लंबी अवधि का निवेश करेंगे। हांलाकि, उसमें सावधानी रखें, अन्यथा इसमें फँस जाएंगे। व्यापारक्षेत्र में नये संपर्कों और पहचान से लाभ होगा। जीवनसाथी के प्रेम की वर्षा आपको भिगो देगी। धार्मिक कार्यों पर धनखर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामला में संभलकर काम लें। संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य के विषय में आपको थोड़ी चिंता रहेगी फिर भी उनके साथ बढ़िया तरीके से समय बिताने से मन हल्का रहेगा। संतान की प्रगति के लिए आप अवश्य ही कदम उठाएंगे। किसी आकस्मिक कारण के प्रवास करना पड़ेगा। विद्यार्थी मित्र परीक्षा में पेपर लिखने की शुरूआत करने से पहले “ॐ गं गणपतये नमः” और “ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः” का 11-11 बार जाप करें। तन-मन का उत्‍साह और विचारों की स्थिरता के कारण आपके सभी काम बढ़िया ढंग से पूर्ण होंगे।

मीन राशिफल
तारीख 8 और 9 के दिन संतान के साथ समय बिताएंगे और संतान आपका मान भी रखेगी और आपके कहे अनुसार चलेगी। आर्थिक मामलों में अपना हित विचार बनाएंगे। तारीख 10 और 11 के दिन आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। आप शांति और आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे आपके साहस और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई नयी मुलाकात होगी जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। किसी की तरफ से भेंट-उपहार प्राप्त हो सकता है। तारीख 12 और 13 के दिन हाथ में आते ही रुपया रुक जाएगा। आपके अपने लोग विश्वासघात कर सकतें हैं। राजकीय कार्य में अवरोध और मुश्किल आ सकती है। कोई अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। इस दौरान किए गए प्रवास में परेशानी हो सकती है। अनियमित खाने-पीने से स्वास्थ्य की तकलीफ आ सकती है। तारीख 14 के दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके मन में नकारात्ममक विचारों की भरमार रहेगी। खानपान में ध्यान रखें। वाहन चलाते समय संभलकर रहें। अचानक बाहर गाम जाने का प्रसंग बनेगा। संतान के समस्या मूंझवशे। फेफड़े का दर्द, दम, ब्रोन्काइटीस, संधिवात, कफ जैसी समस्याएं सताएगा। सप्ताह के मध्य में कोई चिंता और उपाधि आपको परेशान करेगी। शरीर में थकान, आलस और कमजोरी रहने के कारण काम करने में उत्सामह न दिखाई दे रहा है।
(Source : GaneshaSpeaks)