सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ये एक्ट्रेस, लोगों ने पूछा ‘हिंदुओं से दुश्मनी है क्या ?’

सोशल मीडिया पर एक और एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गई है। हम बात कर रहे हैं तापसू पन्नू की। आखिर ऐसा क्यों हुआ, इस बारे में भी आपको बताते हैं।

New Delhi, Jan 03: सोशल मीडिया पर एक और एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। लोगों ने तो इस अदाकारा से पूछा कि क्या आपको हिंदुओं से दुश्मनी है ? आखिर ऐसा क्या हुआ तापसी पन्नू के साथ ? तापसी पन्नू बेहद ही खूबसूरत अदाकारा हैं। बीते साल उनकी फिल्म पिंक ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और उनके अभिनय की खूब तारीफ की गई थी।

तापसी पन्नू ट्रोलिंग की शिकार
लेकिन अब तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। लोगों ने उनके न्यू इयर मनाने के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए। यहां तक कि लोगों ने कहा तापसी पन्नू डबल स्टैंडर्ड अपना रही हैं। अब ऐसा क्या हो गया ? तापसी पन्नू ने ऐसी कौन सी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी, इस बारे में बी हम आपको जानकारी दे रहे हैं। आप भी जानिए।

एक तस्वीर शेयर की थी
दरअसल, हाल ही में तापसी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में तापसी अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। उनके पीछे आतिशबाजी होती दिख रही है। सोशल मीडिया पर इसी फोटो को आधार बनाकर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने तापसी को वो वक्त याद दिलाया, जब उन्होंने दीवाली पर पटाखे ना जलाने की अपील की थी।

खुद जला रही थीं पटाखे !
एक यूजर ने कहा कि तापसी पन्नू डबल स्टैंडर्ड अपना रही हैं। यूजर ने लिखा है कि तापसी ने दीवाली पर पटाखे जलाने से मना किया और न्यू ईयर पर खुद ही पटाखे जला रही हैं। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है कि क्या ये पटाखे तापसी को ऑक्सीजन दे रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा है कि तापसी आपको कुछ तो शर्म और लिहाज करना चाहिए।

यूजर्स ने लिखी ऐसी बातें
यूजर ने लिखा है कि ‘’तापसी आखिर तुम भी एक हिंदू हो, दीवाली में आपको पटाखे जलाने से दिक्कत होती है और न्यू इयर में तुम खुद पटाखे जलाती हो, शेम ऑन यू।’’ इससे पहले दीवाली के मौके पर कई सिलेब्रिटीज ने पर्यावरण को लेकर चिंता जताी थी। इके साथ ही उन्होंने लोगों से आतिशबाजी न करने की अपील की थी। इनमें तापसी भी शामिल थीं।

ये पहला मौका नहीं है
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब तापसी ट्रोल हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी एक ब्लू बिकनी में तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। हालांकि, बाद में उन्होंने इसका जवाब भी दिया था। आम तौर पर  सिलेब्रिटीज को उनकी परफॉर्मेंस या ड्रेस को लेकर ट्रोल किया जाता है। देखा भी गया है कि इसमें कुछ लोग भद्दे कमेंट भी करते हैं।

अब एक शो में आ रही हैं
अब एक टेलिविजन शो के जरिए ये बताया जाएगा कि सिलेब्रिटी ट्रोलर्स का सामना कैसे करें। शो के पहले सीजन के होस्ट रणविजय सिंह होंगे और शो की पहली गेस्ट तापसी पन्नू ही होंगी। यानी तापसी पन्नू को ये बताने की कोशिश करेंगी की आखिर ट्रोलिंग का शिकार होने से किस तरह से बचा जाए। फिलहाल तो ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं।