प्रियंका गांधी की नीयत में खोट है, महिला कांग्रेस विधायक ने खोला मोर्चा, कभी राहुल गांधी से शादी की थी चर्चा

priyanka aditi

अदिति सिंह ने कहा कि आखिर प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में 40 फीसदी महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं देती हैं, वहीं कांग्रेस लगातार दोहरी नीति अपना रही हैं।

New Delhi, Nov 21 : रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह लगातार चर्चा में बनी रहती हैं, यूपी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अदिति ने कांग्रेस महासचिव तथा यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर ताबड़तोड़ कई सियासी हमले किये हैं, कांग्रेस विधायक ने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, क्योंकि प्रियंका की नीयत में खोट और दिल साफ नहीं है, उन्होने कहा कि कांग्रेस महासचिव सिर्फ राजनीति कर रही है, दूसरी ओर प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर एफआईआर दर्ज की गई, जब उनकी टीम ही दुरुस्त नहीं, तो वो प्रदेश के लिये क्या करेंगी, अदिति ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रियंका की अलग नीति और यूपी में अलग नीति है।

सीधा हमला
अदिति सिंह ने कहा कि आखिर प्रियंका गांधी कांग्रेस शासित राज्यों में 40 फीसदी महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं देती हैं, वहीं कांग्रेस लगातार दोहरी नीति अपना रही हैं, कांग्रेस की बागी विधायक ने कहा कि उनकी कांग्रेस शासित राज्यों के लिये अलग नीति है, जबकि दूसरे राज्यों के लिये अलग नीति है, उन्होने लखीमपुर की घटना को दुखद बताया और घोर निंदा की, अदिति ने सवाल खड़े करते हुए पूछा, किसी बड़े मामले के होने पर प्रियंका गांधी पंजाब, छत्तीसगढ और राजस्थान क्यों नहीं जाती है, क्या इन तीनों राज्यों में रामराज्य चल रहा है, आपको बता दें कि अदिति सिंह रायबरेली से 5 बार विधायक रह चुके अखिलेश कुमार सिंह की बेटी हैं।

सीट पर परिवार का वर्चस्व
रायबरेली सदर विधानसभा वो सीट है, जिस पर अदिति के परिवार का करीब पिछले 3 दशक से कब्जा है, उनके पिता अखिलेश सिंह 1993 से 2007 तक कांग्रेस के विधायक रहे, 2007 में निर्दलीय जीतने से पहले कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया था, 2012 में पीस पार्टी से चुनाव लड़े और जीते, 2017 में बीमारी की वजह से बेटी अदिति को कांग्रेस से लड़वाया, इस सीट पर यादवों और मुस्लिम वोटरों का अच्छा अनुपात है, कहा जाता है कि उनके परिवार का इस सीट पर जबरदस्त पकड़ है।

पार्टी नहीं परिवार का बोलवाला
यहां के राजनीतिक समझ रखने वाले लोगों का कहना है कि अखिलेश सिंह के परिवार का इस सीट पर बोलबाला है, जिस पार्टी से वो चुनाव लड़े, सीट निकाल ले जाते हैं, कहा जाता है कि सोनिया गांधी को संसद पहुंचाने में इस परिवार का जबरदस्त योगदान रहा है, सोनिया गांधी रायबरेली सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ती हैं।