श्रीदेवी का बेटा इस वजह से उनसे नफरत करता था, क्या पार्थिव शरीर को कंधा देने के लिये होंगे तैयार ?

arjun sridevi

श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी, फिल्ममेकर ने मोना कपूर को 1996 में तलाक देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की थी।

New Delhi, Feb 26 : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत से पूरा फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है, आखिरी समय में उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ भी नहीं थी, इस बात का दुख जाह्नवी कपूर को हमेशा रहेगा। आपको बता दें कि श्रीदेवी ने आखिरी सांस दुबई में ली। वो एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये अपने पति और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थी। लेकिन जाह्नवी की शूटिंग होने की वजह से वो अपने परिवार के साथ नहीं जा पाई थी।

बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी श्रीदेवी
आपको बता दें कि श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थी, फिल्ममेकर ने मोना कपूर को 1996 में तलाक देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की थी, sridevi Bonny Kapoorइस बात से मोना और उनके दोनों बच्चे काफी आहत हुए थे, हालांकि कुछ साल पहले मोना कपूर का निधन हो गया, लेकिन उनके बच्चे अर्जुन और अंशुला श्रीदेवी को अपनी मां नहीं मानते।

उलझा हुआ रिश्ता
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का श्रीदेवी के साथ रिश्ता हमेशा उलझा हुआ रहा, अर्जुन ने कभी भी श्रीदेवी को अपनी मां के तौर पर नहीं अपनाया। sridevi Kapoorएक इंटरव्यू में उन्होने इस बात का भी खुलासा किया था। इसके साथ ही कभी भी अर्जुन अपनी बहनें जाह्नवी और खुशी या फिर श्रीदेवी के साथ नजर नहीं आते हैं।

कोई मायने नहीं रखती
अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी उनके लिये कोई मायने नहीं रखती। arjun Kapoor21श्रीदेवी की वजह से ही बोनी कपूर मोना और उनके बच्चों से दूर हो गये थे। उनके कुछ सालों के अनुभव ने उन्हें पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। अर्जुन डिप्रेशन में चले गये थे, वो काफी गुस्सैल और जिद्दी भी हो गये थे।

स्कूल में बच्चे मारते थे ताना
बॉलीवुड एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि स्कूल में दूसरे बच्चे उन्हें ताना मारा करते थे, श्रीदेवी के बारे में बोलते हुए उन्होने कहा था कि वो कभी मेरी मां नहीं हो सकती, वो मेरी मां जैसी भी नहीं हो सकती, वो सिर्फ मेरे पिता बोनी कपूर की पत्नी हैं, मैंने कभी उन्हें मां ना माना हूं, ना मानूंगा।

श्रीदेवी ने क्या कहा ?
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने बोनी कपूर को कभी भी उनके बच्चों या फिर परिवार से मिलने से नहीं रोका, sridevi Bonny Kapoor11मैंने कभी भी उनके निजी जीवन में दखल नहीं देने की कोशिश की, हालांकि अर्जुन के तरफ से हर बार उनके और उनकी बेटियों के लिये रुखा व्यवहार ही किया गया।

मां के करीब थे अर्जुन
अर्जुन की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के प्रमोशन के दौरान उनसे उनकी फैमिली को लेकर भी सवाल पूछे गये थे। arjun kapoor2तो उन्होने बताया था कि वो अपनी स्वर्गवासी मां के सबसे करीब थे, उनके गुजर जाने के बाद वो अपनी बहन और दादी के करीब हैं। मां के गुजर जाने के बाद मैंने अपनी बहन को संभाला, तब मैं इसके लिये बिल्कुल भी तैयार नहीं था, इसके बावजूद मैंने सारी जिम्मेदारी निभाई।

मां से करता हूं बात
आपको बता दें कि अर्जुन ने इश्कजादे (साल 2012) से बॉलीवुड डेब्यू किया था, ये फिल्म रिलीज होने से 2 महीने पहले उनकी मां मोना कपूर का निधन हुआ था। arjun kapoorअर्जुन बताते हैं कि वो अब भी काम से जब लौट कर आते हैं, तो अपनी मां के कमरे में जाते हैं और वहां बैठते हैं, उनसे बातें करते हैं।

शूटिंग छोड़ लौटे अर्जुन
श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही अर्जुन अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आये, आपको बता दें कि वो नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग अमृतसर में कर रहे थे।arjun Kapoor वो सीधे अपने चाचा अनिल कपूर के घर पहुंचे, बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी भी अनिल कपूर के घर ही मौजूद थी, जबकि बोनी कपूर तब दुबई में ही थे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि क्या अर्जुन श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को कंधा देंगे या नहीं।