सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुल गई किस्मत, इतने की लगी बोली, इस टीम से जुड़े

arjun tendulkar1

अपने पिता सचिन तेंदुलकर से अलग अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, पिछले साल भी फरवरी 2021 में हुई आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा था।

New Delhi, Feb 14 : विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की किस्मत खुल गई है, अर्जुन को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीद लिया गया है, छोटे तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है, अर्जुन तेंदुलकर को इस साल मुंबई इंडियंस की ओर से तीस लाख रुपये की सैलरी मिलेगी।

सचिन के बेटे को मौका
अपने पिता सचिन तेंदुलकर से अलग अर्जुन तेंदुलकर तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं, पिछले साल भी फरवरी 2021 में हुई आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये में खरीदा था,  एक सीजन के बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया, आईपीएल 2022 की नीलामी में एक बार फिर से अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने ही खरीदा है।

पिता-पुत्र की पहली जोड़ी
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर की जोड़ी आईपीएल इतिहास में नीलाम होने तथा किसी एक टीम के लिये खेलने वाली पिता-पुत्र की पहली जोड़ी बन गई है, सचिन ने 2008 से 2013 तक आईपीएल के 6 सीजन में हिस्सा लिया था, इस दौरान उन्होने 78 मैच में 34.83 के औसत से 2334 रन बनाये थे, उनका सर्वाधिक निजी स्कोर नाबाद 100 रन रहा था, सचिन के नाम आईपीएल में 1 शतक और 13 अर्धशतक है।

पिता की वजह से सुर्खियों में
अर्जुन तेंदुलकर लगातार अपने पिता की वजह से सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन अपने खेल की वजह से वो नया मुकाम हासिल नहीं कर सकते हैं, हालांकि सचिन के बेटे होने की वजह से लोग लगातार उनके खेल पर नजर रखते हैं।