OMG: अब ऐसी दिखने लगी हैं बिग बॉस की Ex कंटेस्टेंट, पीछे भाग रही है फिल्म इंडस्ट्री

बिग बॉस की ये Ex कटेंस्टेट अब ऐसी दिखने लगी हैं। इस वजह से पूरी फिल्म इंडस्ट्री इस लड़की के पीछे भाग रही है। जानिए आखिर ये सब कैसे हो गया।

New Delhi, Feb 12: कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं मेकओवर करवा लेती हैं। ऐसे में अगर मेकओवर करने के बाद किसी के हाथ बड़ा प्रोजक्ट लग जाए तो इसमें बुराई भी नहीं है। अब हम आपको बिग बॉस की एक Ex कंटेस्टेंट के बारे में बता रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वो पहले किस तरह की दिखती थीं और मेकओवर करने के बाद कैसी दिख रही हैं।

ये हैं वो बिग बॉस कंटेस्टेंट
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट लोकेश कुमार की किस्मत मेकओवर कराने के बाद खुल गई है। जी हां बताया जा रहा है कि लोकेश कुमार को तमिल फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है। खास बात ये है कि लोकेश कुमार ने इस सब के बाद अपना नाम भी बदलवा लिया है। इस बारे में भी हम आपको कुछ खास जानकारियां दे रहे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान होंगे।

नाम बदकर रखा लोवी शरना
लोकेश कुमार ने अब अपना नाम बदलकर लोवी शरना रख लिया। दरअसल वो खुद चाहती हैं कि लोग उन्हें लोवी शरना नाम से बुलाएं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इस मार्च से शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इस फिल्म में वो किस हीरो के साथ स्क्रीम शेयर करेंगी ? इस बारे में अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। साख ही कुछ और भी बातें हैं।

फिल्म को लेकर चल रही हैं ऐसी बातें
इस फिल्म को लेकर अभी और बातों के बारे में किसी को भी पता नहीं है। हालांकि लोवी अब अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू करेंगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म तारा प्रोडक्शन के तहत तैयार की जा रही है। खबर है कि लोवी ने एक एजेंसी के साथ भी कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। ये एजेंसी अब लोवी शरना की ब्रांडिंग का पूरा काम करेगी।

बिग बॉस 10 में दिखी थीं
आपको बता दें कि लोवी यानी लोकेश, बिग बॉस सीजन 10 में बतौर कॉमनर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। बताया जाता है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने ट्रांसफॉर्मेशन के बाद वो अक्सर अपने फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने जो नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं, उनमें उनके चेहरे पर काफी कम फैट नजर आ रहा है।

वर्कआउट पर पूरा फोकस
बताया जा रहा है कि लोवी उर्फ लोकेश एब अपनी फिटनेस पर ही ध्यान दे रही हैं। वो सोशल अकाउंट पर जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियोज भी पोस्ट करती रहती हैं। बिग बॉस के बाद से लोकेश काफी फेमस हुईं थी। शो से बाहर हो जाने के बाद उन्होंने अपने लुक पर काफी काम किया और मेकओवर करवाया था। 26 साल की लोकेश दिल्ली की रहने वाली हैं।

दिल्ली की रहने वाली हैं लोकेश
जी हां लोकेश दिल्ली की रहने वाली हैं। 24 मार्च, 1991 को उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्हें गाना गाने, डांस करने के अलावा घूमने फिरने का बेहद शौक है। उन्होंने इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की है। अब मेकओवर कराने के बाद लोकेश की सेलेब्रिटी बन गई हैं। फिल्म इंडस्ट्री उनके पीछे भाग रही है, जो कि उनके लिए अच्छा साबित हो रहा है।