Video: ‘बॉम्ब स्क्वॉड’ की ये तीन लड़कियां, सोशल मीडिया पर मचा रही हैं तहलका  !

pic- teen ladkiyaan

(वीडियो देखने के लिए स्क्रॉल डाउन करें)
सोशल मीडिया पर एक ग्रुप के वीडियो आजकल बड़े वायरल हो रहे हैं। बॉम्ब स्क्वॉड की तीन लड़कियां अचानक करोड़ों लोगों की पहली पसंद बन गई हैं।

New Delhi, Oct 10 : सोशल मीडिया यानी एक ऐसा बाजार जहां आप खुद को हिट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ये वायरल होने के बाद ही पता चलता है कि आप हिट हैं फ्लॉप हैं। लेकिन आप हिट हों या फ्लॉप अगर आप इस मीडिया पर वायरल हो गए तो समझ जाइए कि आप हिट ही हैं। ऐसे ही ये तीन लड़कियां कर रही हैं। गजब के हुस्न की मालकिन ये तीनों बालाएं आजकल सभी की पहली पसंद बनी हैं। इसके पीछे खास वजह से इन लड़कियों का उत्तेजक डांस। गीत कोई भी हो, लेकिन ये लड़कियां अपनी अदाओं और ठुमकों से लोगों का दिल जीतना जानती हैं। पाकीजा फिल्म का चलते चलते गीत आपको याद तो होगा।

लता मंगेशकर ने इस गीत में बेहतरीन आवाज से लोगों का दिल जीत लिया था। कैफी आज़मी साहब ने इस गीत को लिखा था। गुलाम मोहम्मद ने इस गीत में संगीत दिया था। उस वक्त इस गीत में मीना कुमारी ने अपनी अदाओं और अपने डांस से एक ललग ही पहचान बनाई थी। लेकिन अब तीन लड़कियों ने इस गीत में नई बीट देकर नए तरीके का डांस किया है। छोटे और टाइट कपड़े पहनकर इस डांस का करने का सीधा मकसद ये है कि, पहले तो इस तरह के डांस स्टेप्स को बेहतरीन अंदाज में किया जाए और दूसरी वजह ये है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस डांस वीडियो की तरफ खिंचे चले आएं।

पुराने और नए गीत में आपको काफी फर्क महसूस होगा। सोशल मीडिया पर इस डांस को लेकर काफी कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। कोई इस डांस की तारीफ किए बिना थक नहीं रहा और कोई इस डांस को लेकर तरह तरह की बातें कह रहा है। हमने आपको पहले भी एक बात बताई थी कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के दो तरीके हैं। पहला है कोई शांत और सुशील काम। इसके अलावा दूसरा तरीका है, तड़क भड़क के जरिए लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेना। सोचने वाली बात ये है कि इस डांस को लेकर काफी लोगों ने लड़कियों के कपड़ों को लेकर भी कमेंट्स किए हैं। खैर जितने मुंह उतनी बातें।

इतना जरूर है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक महीने पहले ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। आज ये वीडियो ढाई लाख के करीब हिट्स बटोर चुका है। यानी एक महीने के वक्त में इसके व्यूज की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई है। बॉम्ब स्क्वॉड की ये तीन लड़कियां लगातार ऐसे वीडियो लेकर आती हैं। इन लड़कियों में डांस का हुनर तो है ही, इसके साथ ही अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने का हुनर भी इन लड़कियों को अच्छी तरह से पता है। अब आप भी ये शानदार वीडियो देखिए और आपको अंदाजा हो जाएगा कि हम आपके लिए ये वीडियो लेकर क्यों आए हैं।