कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था कपल, दूल्हे पर टूटा कहर, दुल्हन के इस कदम को ताउम्र नहीं भूलेगा दूल्हा

Ynr

दूल्हे के घर वालों ने उसकी कोर्ट परिसर में ही पिटाई शुरु कर दी, मौका देखकर लड़के की प्रेमिका ( दुल्हन ) वहां से फरार हो गई।

New Delhi, Mar 18 : हरियाणा के यमुनानगर जिला अदालत में एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल एक लड़के के परिजनों को ये सूचना मिली, कि उनका लड़का कोर्ट मैरिज करने के लिये अदालत पहुंचा है, जिसके बाद परिजन तुरंत कोर्ट परिसर पहुंच गये। और लड़के की वहीं पिटाई शुरु कर दी। मौका देखकर लड़के की प्रेमिका ( दुल्हन ) वहां से फरार हो गई। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाया।

क्या है मामला ?
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लड़का अपनी प्रेमिका के साथ यमुनानगर कोर्ट में शादी के लिये पहुंचा था, उसने पहले से ही वकील से बात कर रखी थी, Ynr5दोनों राजी-खुशी कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे थे, तभी अचानक से वहां लड़के घर वाले आ गये। उन्हें किसी ने लड़के की शादी की सूचना दे दी थी। लड़के के बड़े भाई ने कोर्ट परिसर में ही उसे पीटना शुरु कर दिया, साथ ही उसकी मां और बहन भी पीट रही थी।

प्रेमिका फरार
परिजनों द्वारा लड़के की पिटाई होता देख लड़की वहां से तुरंत फरार हो गई, लड़के के पिटाई के बाद उसके घर वालों ने युवती को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं मिली। Ynr3किसी ने बताया कि जब वो लोग लड़के को पिट रहे थे, तभी मौका देखकर लड़की वहां से भाग गई।

बड़े भाई ने की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने लड़के के बड़े भाई को फोन पर इस बात की जानकारी दी, कि उसका भाई कोर्ट शादी के लिये पहुंचा है, Ynr4उसके बाद बड़े भाई ने अपने घर वालों को बात बताई और सीधे कोर्ट पहुंचा। वकील के ऑफिस में ही दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी। फिर बड़े भाई पीटना शुरु कर दिया। मां और बहन भी बड़े भाई का ही साथ दे रही थी।

लड़के की शादी तय
लड़के के घर वालों ने बताया कि 6 महीने पहले ही उसकी शादी तय कर दी गई है, लेकिन वो घर वालों की इच्छा से बाहर जाते हुए इंटरकास्ट मैरिज करना चाहता है, Ynr2इसी वजह से परिवार के लोगों को बिना बताये कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। किसी ने उन्हें इस बात की जानकारी दे दी, जिसके बाद वो वहां पहुंचकर शादी रुकवाये।

पुलिस कर रही जांच
यमुनानगर के जगाधरी थाना प्रभारी राकेश भटोरिया का कहना है कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जब हमें सूचना मिली की कोर्ट परिसर में हंगामा हो रहा है, Ynr1तो हम मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला पारिवारिक निकला, समझाने-बुझाने के बाद सबको घर भेज दिया गया है। दुल्हन की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।