मंडप में दूल्हा नहीं कर सका ये काम, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बेरंग लौटी बारात

chapra

दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन दुल्हन शादी के लिये राजी नहीं हुई, जिसके बाद बारात को बेरंग ही लौटना पड़ा।

New Delhi, May 08 : बिहार के छपरा जिले के अमनौर में मंदबुद्धि दूल्हा देखकर दुल्हन भड़क गई, उसने शादी करने से इंकार कर दिया, हालांकि दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन दुल्हन शादी के लिये राजी नहीं हुई, जिसके बाद बारात को बेरंग ही लौटना पड़ा। आपको बता दें कि बारात दानापुर के हेतनपुर गांव से डोमन छपना गांव पहुंची थी।

क्या है मामला ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमनौर के हरनारायण पंचायत के डोमन छपरा गांव निवासी सकलदेव राय की बेटी राधा कुमारी की शादी दानापुर के हेतनपुर गांव के रहने वाले रामशंकर राय के बेटे अरविंद कुमार से तय हुई थी। wedding1शनिवार को तय समय पर बारात उनके दरवाजे पर पहुंच गई, सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मंडप में दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।

मंदबुद्धि था दूल्हा
बताया जा रहा है कि बारात स्वागत के बाद धूमधाम के साथ द्वार पूजा की रस्म अदायगी हुई, इसी दौरान दुल्हन को भनक लग गई, कि उनका होने वाला दूल्हा मंदबुद्धि है। dulha2जिसके बाद दुल्हन ने बिना देर किये दूल्हे को अपने पास आंगन में बुलाया और उसके हाथ में कुछ नोट (पैसे ) थमाकर उसकी गिनती करने को कहा, दूल्हे ने गलत गिनती की, जिससे लड़की भड़क गई।

दुल्हन ने किया शादी से इंकार
दुल्हन ने सबके सामने घर के आंगन में दूल्हे को कुछ नोट देकर गिनती करने को कहा, लेकिन दूल्हा नोटों की सही गिनती नहीं कर पाया। dulhan1इसी बात से नाराज दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि वो ऐसे मंदबुद्धि शख्स से शादी नहीं कर सकती, जिसे पैसों की गिनती भी ना आती हो। वो ऐसे शख्स के साथ कैसे अपना जीवन गुजारेगी।

मान-मनौव्वल का दौर
दुल्हन के शादी से इंकार करने के बाद शादी वाले घर में हंगामा मच गया। दोनों तरफ से मान-मनौव्वल का दौर शुरु हो गई, समझौते के बाद भी बात नहीं बनी, Barat12दुल्हन किसी भी कीमत पर शादी के लिये राजी नहीं हो रही थी, जिसके बाद सुबह होते ही दोनों तरफ से मुखिया और सरपंच की उपस्थिति में पंचायत बुलाई।

बेरंग लौटी बारात
पंचायत में भी दोनों पक्षों को मामला सुलझाने के लिये कहा गया, लेकिन दुल्हन मंदबुद्धि दूल्हे से शादी ना करने की बात पर अड़ी रही, Barat1जिसके बाद वर पक्ष वालों ने अपना गहना लेकर तिलक के सामान लौटा दिये, बारात बिना दुल्हन के ही बेरंग वापस लौट गई। हालांकि शादी की तैयारियों में दोनों पक्षों के पैसे खर्च हो गये।

रविवार को हुई लड़की की शादी
फिर दूसरे दिन यानी रविवार को मढौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव के झूलन राय के बेटे अजय राय के साथ राधा कुमारी ने सात फेरे लिये और अपने ससुराल चली गई। weddingस्थानीय लोग इस पूरे मामले को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर देख रहे हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दुल्हन ने मंदबुद्धि लड़के के साथ शादी ना कर अच्छा किया, नहीं तो जिंदगी भर उसे परेशानी उठानी पड़ती।