शादी के बाद दूल्हे संग विदा हुई, फिर रास्ते से प्रेमी संग फरार दुल्हन, पकड़े जाने पर कही ऐसी बात

आरती का प्रेम संबंध बस्तर निवासी विकास गुप्ता के साथ लंबे समय से था, लेकिन घर वाले दोनों की शादी के लिये राजी नहीं थे।

New Delhi, Feb 09 : छत्तीसगढ के बस्तर संभाग से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है, दरअसल शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई दूल्हे के साथ हुई, रास्ते में दुल्हन ने टॉयलेट के बहाने गाज़ी रुकवाई, फिर टॉयलेट गई, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद दूल्हे और उसके साथ के लोगों ने तलाश शुरु की, लेकिन आस-पास वो नहीं मिली, इसके बाद तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरु की, इसके बाद मानपुर में दुल्हन अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई, पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए।

6 फरवरी को शादी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा निवासी आरती सहारे की शादी 6 फरवरी को महाराष्ट्र के सांवरगांव निवासी युवक से हुई, शादी की रस्में लड़की के पैतृक गांव बालोद जिले के दल्लीराजहरा में पूरी की गईस शादी के बाद दूल्हा विदाई कराकर दुल्हन को ले गया, marriage 7 फरवरी की तड़के सुबह दोनों की विदाई हुई, गाड़ी राजनांदगांव के मानपुर के पास पहुंची, तो दुल्हन ने टॉयलेट का बहाना किया, फिर गाड़ी से उतर गई, इसके बाद वापस ही नहीं लौटी, अंधेरे में दुल्हन के गायब होने से ससुरालियों में हड़कंप मच गया, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, बीते 8 फरवरी को कांकेर के कोतवाली पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान नवविवाहिता और उसके प्रेमी को पकड़ा।

व्हाट्सएप्प पर भेजा लाइव लोकेशन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरती का प्रेम संबंध बस्तर निवासी विकास गुप्ता के साथ लंबे समय से था, लेकिन घर वाले दोनों की शादी के लिये राजी नहीं थे, nalanda bride death (2) शादी से पहले लड़की को घर में कई पाबंदियां लगा दी गई थी, जिसके चलते वो भाग नहीं पाई, इसलिये उसने ससुराल जाते समय रास्ते में ही भागने की योजना बनाई, विदाई के बाद वो लगातार व्हाट्सएप्प पर अपने प्रेमी विकास को लाइव लोकेशन भेजती रही, फिर सही मौका देखकर टॉयलेट के बहाने गाड़ी से उतरी और फरार हो गई।

जबरदस्ती शादी
आरती ने पुलिस को बताया कि उसने लड़के को भगाया है, लड़के ने उसे नहीं, आरती का कहना था कि उसने शादी में सात फेरे नहीं लिये, marriage मंगलसूत्र भी उसने उतार दिये, उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई, इधर दुल्हन के गायब होने की सूचना मानपुर पुलिस ने आस-पास के जिलों में दी, कांकेर पुलिस ने भी वाहनों की चेकिंग शुरु की, जिसके बाद दोनों मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कांकेर से पकड़े गये।

https://youtu.be/kyiAM7nAxP0