10वीं पास लड़के ने ग्रैजुएट लड़की से की शादी, फिर इस हाल में मिले दोनों

10 वीं पास लड़के ने ग्रैजुएट लड़की से शादी की थी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि इस कपल की लाश मिल गई। हर कोई ये जानकर हैरान है। आप भी जानिए।

New Delhi, Mar 24: यूपी के झांसी में 8 सितंबर 2016 का दिन। जिले के मसीहागंज इलाके में एक शादीशुदा जोड़े के शव मिला। इसके बाद तो मानों हड़कंप ही मच गया। दोनों के शव निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल पर मिले। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में लड़की ग्रैजुएट थी और लड़का 10वीं पास था। बताया जा रहा है कि दोनों की लाशें 24 घंटे से वहां पड़ी थीं।

अगल-बगल पड़ी थी लाश
खास बात ये भी है कि दोनों के शव अगल-बगल पड़े थे। लड़की के पर्स में लड़के का हाथ फंसा हुआ था। लड़की के सिर में गोली लगी थी। दरअसल झांसी के मसीहागंज पुलिस चौकी क्षेत्र के रहने वाले जय सिंह अहिरवार केटरिंग शॉप के ओनर थे। उन्होंने 10वीं पास की थी और इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। परिवार को सपोर्ट करने के लिए एक टेंट हाउस का बिजनेस शुरू किया गया था।

जय के भाई ने बताई खास बात
जय के भाई का का कहना है कि एक शादी फंक्‍शन में जय की मुलाकात मोनिका कुशवाहा नाम की लड़की से हुई थी। मोनिका ललितपुर की रहने थी। इस पहली ही मुलाकात में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इन दोनों के बीच 4 साल तक रिश्ता चला था। चार साल के रिश्ते के बाद दोनों ने 10 अप्रैल 2016 को कोर्ट में शादी कर ली थी।

ये इंटरकास्ट मैरिज थी
एक और खास बात ये है कि ये इंटरकास्ट मैरिज थी। इस शादी से दोनों के घरवाले खफा थे। विरोध के बावजूद मोनिका और जय की शादी में जय की फैमिली शामिल हुई थी। इस शादी में लड़की के परिवार वाले नदारद थे। इस बीच जय अपनी पत्नी के साथ अलग रहना चाहता था। इसलिए वो झांसी से दूर ग्वालियर रोड पर स्थित डेली गांव में तीन मंजिला मकान बनवा रहा था।

मोनिका की नौकरी लगने वाली थी
मोनिका बीटीसी कंप्लीट कर चुकी थी और उनकी सरकारी नौकरी भी पक्की हो गई थी। मोनिका इस बात से बेहद खुश भी थी। 1 सितंबर 2016 को मोनिका ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ‘फीलिंग हैप्पी’ का स्टेटस पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि जय को मोनिका का जॉब करना पसंद नहीं आ रहा था। उसे शक था कि उसका कहीं और अफेयर चल रहा है।

फेसबुक पर किया पोस्ट
जय ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि लड़कियां धोखा देती हैं। मोनिका की नौकरी लगने से ठीक एक हफ्ते बाद उसकी लाश और उसके पति की लाश ग्वालियर रोड पर बन रहे मकान पर मिलीं। पुलिस का कहना है कि देखने से ये मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस को शक है कि जय ने पहले मोनिका को गोली मारी और इसके बाद खुद को गोली मारी।

दो अलग अलग एंगल से जांच
पुलिस के लिए यह मौत आज भी मिस्ट्री हैं। इस पर 2 थियोरी हैं। जय के भाई के मुताबिक जय मोनिका पर शक करता था। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक लड़की के घरवाले शादी से खुश नहीं थे। इसलिए ऑनर किलिंग के एंगल को अवॉइड नहीं कर सकते। कुल मिलाकर कहें तो ग्रैजुएट मोनिका और 10वीं पास जय की कहानी यहीं खत्म हो गई।