ये हैं राजस्थान का राजपूत परिवार, पाकिस्तान में चलती है इनकी हुकूमत

rajput pak

आज इस राजपूत परिवार के बारे में जान लीजिए, ये पाकिस्तान के एक इलाके में राज करता है, खास बात ये है कि पाक जनता का समर्थन भी इनको हासिल है।

New Delhi, Feb 18: ये तो आप जानते ही हैं कि पाकिस्तान पहले भारत का हिस्सा था, आजादी के बाद बंटवारे से पाकिस्तान नाम का देश पैदा हुआ था, उसके बाद से ही वो भारत को अपना दुश्मन मान रहा है, पाकिस्तान की कोशिश भारत को किसी भी तरह से दुख देने की होती है, बंटवारे के समय बहुत से भारतीय लोग जो पाकिस्तान वाले हिस्से में रह रहे थे, वो वहीं रह गए, वो भारत नहीं आए, आज उन में से कुछ लोग अगर परेशान हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी हुकूमत पाकिस्तान में चलती है। हम ऐसे ही एक परिवार के बारे में बताने वाले हैं, जो पाकिस्तान में रहता है, राजपूत है औऱ उस परिवार की दबंगई मशहूर है।

राजपूत परिवार का पाक में राज
दुनिया के हर देश में हिंदुस्तानियों का जलवा देखने को मिलता है, तो पाकिस्तान कैसे पीछे रहता, आज की तारीख में पाकिस्तान में एक ऐसा इलाका है जहां पर हिंदुस्तानी परिवार का राज है, यहां पर किसी मुस्लिम का नहीं बल्कि हिंदू राजपूत का राज है। इस रियासत का नाम है अमरकोट।

अमरकोट का इतिहास
अगर अमरकोट की बात की जाए तो इसके  बारे में इतिहास में दर्ज है, इसे अकबर की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। यही वो क्षेत्र है जहां पर हुमायुं ने शेरशाह से हारने के बाद शरण लेकर अपनी जान बचाई थी। इसी अमरकोट पर राजपूतों का राज चलता है। परमार वंश से संबंध रखने वाले यहाँ के सोढा राजपूत राणा बताते है 1965 की जंग से पहले अमरकोट में 80 फीसदी हिन्दू जनसँख्या थी

कई सदियों से है राज
बता दें कि अमरकोट के राणा जिन्हें सोढा राजा भी कहा जाता है, वो कई सदियों से अमरकोट पर राज करते आये हैं, खास बात ये है कि बंटवारे के बाद भी संवैधानिक तौर पर पकिस्तान की राजनीति में सक्रिय है। ये अपने आप में बड़ी बात है, पाकिस्तान की राजनीति में भी इस परिवार का खासा दखल है।

राजस्थान से है खास कनेक्शन
इन राजाओं का राजस्थान से खास कनेक्शन है, अमरकोट के राजकुमार करणी सिंह की शादी साल  2015 में को राजस्थान के कानोता के ठाकुर मानसिंह की बेटी पद्मिनी से हुई है। इनकी शादी के दौरान पकिस्तान से लगभग 100 लोगों की बारात भारत आई थी। करणी सिंह को अक्सर खुली जीप या लक्ज़री गाड़ियों में बन्दूक और दुसरे शस्त्रों के साथ देखा जाता है।

करणी सिंह पाकिस्तान में मशहूर
अमरकोट के राजकुमार करणी सिंह पाकिस्तान में मशहूर हैं, अपने शौक के कारण वो चर्चा में रहते हैं, महंगे हथियार और गाड़ियों की तस्वीरें वो सोशल मीडिया पर अपलोड करते रहते है, इनके साथ कई सारे मुस्लिम बॉडीगार्ड और कुछ दोस्त भी देखे जाते हैं। करणी सिंह को शिकार करने का बहुत शौक है इसलिए ये अक्सर जंगल में घुमते नज़र आते हैं।

बड़े सियासी दल के संस्थापक
शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि करणी सिंह के दादा राणा चंद्रसेन पकिस्तान की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध राजनीतिक पार्टी पकिस्तान पीपुल पार्टी के संस्थापकों में से एक है। वो बेनज़ीर भुट्टों की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। बाद में इन्होने पकिस्तान हिन्दू पार्टी का भी गठन किया। जिसका झंडा भगवा रंग का था। करणी सिंह के पिता राणा हमीर सिंह सोढा भी पकिस्तान की सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

राजपूत परिवार का जलवा
कुल मिलाकर पाकिस्तान में एक हिंदू परिवार का दबदबा कायम है, सदियों से ये परिवार अमरकोट पर राज कर रहा है, पाकिस्तान की सियासत में भी इस परिवार का खासा दखल है. खास बात ये है कि इनको पाकिस्तान की जनता का भी समर्थन हासिल है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए ये परिवार बहुत कुछ करता है। उनका संरक्षण करता है।