दुनिया की सबसे डरावनी जेल, यहां सदियों से घूम रहा है एक भूत

आज हम आपको दुनिया की सबसे डरावनी जेल के बारे में बताने जा रहे हैं। बताया जाता है कि यहां सदियों से एक भूत घूम रहा है, जो कई लोगों को दिखा है।

New Delhi, Jan 11: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जहां जाने से लोगों की रूह कांपने लगती है। कहीं कोई हॉस्पिटल है, कई कोई वीरान पड़ा गांव है, कहीं कोई भुतहा हवेली है तो कहीं कोई डरावनी जेल है। इसी कड़ी में हम आपको आज दुनिया की एक बेहद ही डरावने कैदखाने के बारे में बताने जा रहे हैं। बताया जाता है कि ये कैदखाना ब्रिटेन में मौजूद है।

जेल में फिर दिखा भूत
बताया जा रहा है कि एक बार फिर से इस जेल में भूत दिखा है। पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखने वाले विशेषज्ञों का ने दावा किया है कि इस जेल में कई वक्त पहले एक शख्स को फांसी दी गई थी। अब उस कैदी की आत्मा इस जेल में घूम रही है। इस बात को सच साबित करने के लिए विशेषज्ञों ने बकायदा वीडियो और फोटो भी जारी किए हैं, जिसके बाद सनसनी मच गई है।

उसे कभी फांसी मिली थी
पैरानॉर्मल एक्टिविटी के एक्सपर्ट टोनी फर्ग्युसन ने इस बारे में दावा किया है। उन्होंने कहा है कि इस जेल में आखिरी बार जिस शख्स को फांसी दी गई थी, वो अब भूत बनकर जेल में घूम रहा है। टोनी ने बकायदा इस बारे में कुछ फोटो और वीडियो जारी किए हैं। दरअसल टोनी सालों से बंद पड़ी इस जेल में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे और यहां रिसर्च कर रहे थे।

काफी वक्त से भटक रहा है
काफी वक्त से इस जेल में भूतों के भटकने की खबरें आती रही हैं। कहा जाता है कि यहां बहुत सी पैरानॉर्मल गतिविधियां होती हैं। दरअसल टोनी और उनकी पत्नी ने अधिकारियों की परमीशन ली थई और उसके बाद ही इस जेल में पहुंचे थे। कुछ ही देर में उनके सामने ऐसी चीजें आने लगीं जिन पर पहले यकीन करना काफी ज्यादा मुश्किल था।

पैरानॉर्मल एक्टिविटी एक्सपर्ट ने बताई बात
टोनी और उनकी पत्नी जैसे-जैसे जेल के अंदर गए, वहां उन्हें दबी और कुचली सी आवाजें आने लगी थीं। इसके बाद उन्हें जेल में अजीब की रोशनियां भी दिखाई दी। इसके बाद टोनी बताते हैं कि वो और अंदर गए तो उन्हें धुंधली सी रोशनी दिखाई दी। इसके बाद वो चीज उनके सामने आई, जिसे देखकर हर किसी की हालत पतली हो जाती है।

कॉरीडोर में दिखा वो साया
टोनी ने कहा कि जैसे ही वो जेल के एक कॉरीडोर पर पहुंचे तो वहां रोशनी तेज हो गई। टोनी और उनकी पत्नी ने गौर से देखा तो ये एक साया था। टोनी खुद कहते हैं कि उन्होंने देखा कि वो एक साया था। ये दृश्य टोनी के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। टोनी ने दावा किया है कि ये साया विलियम हैम्पटन का ही भूत था। इस जेल में आखिरी बार उसे ही फांसी दी गई थी।

विलियम का नाम लिया था
टोनी का कहना है कि जेल में घुसने के कुछ देर पहले उन्होंने विलियम का नाम लिया था। इस बारे में जेल प्रशासन ने भी पुष्टि की है। टोनी ने जेल के अधिकारियों से इस बारे में बात की और उन्हें बताया कि अंदर कुछ साया देखा है। इसके बाद जेल के ही कुछ  जिसके बाद उन्होंने भी भूत दिखने की पुष्टि की है। ऑफिशियल्स के मुताबिक कई बार ऐसी घटनाएं जेल के अंदर हो चुकी हैं।

जानिए कौन था विलियम
अब ये भी जानिए कि आखिर विलियम कौन था। बताया जाता है कि 24 साल के विलियम हैम्पटन को 24 जून 1909 को इसी जेल में फांसी दी गई थी। विलियम ने अपनी 16 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या की थी। इस जेल का निर्माण 1735 में कुया गया था। इस जेल में 1909 तक 60 लोगों का फांसी की सजा दी गई। बताया जाता है कि 1929 में इस डरावनी जेल को बंद कर दिया गया।