दहेज के लिए पति ने दिखाई ऐसी हैवानियत, सुनकर हर किसी की रूह कांप उठी

दहेज के लिए कोई इतनी हैवानियत भी दिखा सकता है ? जिसने भी इस वारदात के बारे में सुना उसकी रूह कांप उठी। आइए इस बारे में आपको बता देते हैं।

New Delhi, Mar 20: दहेज के लिए एक पति ने हैवानियत की हर हद को पार कर दिया। थाना रायपुर क्षेत्र के तरला आमवाला में दहेज नहीं मिलने पर पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पति पर पत्नी को जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप है। पति पर किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध होने का भी आरोप लड़की के परिजनों ने लगाया है। फिलहाल पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दहेज के नाम पर प्रताड़ित किया गया
खबर के मुताबिक रायपुर की रहने वाली रक्षा को दहेज के नाम पर बेहद ही प्रताड़ित किया गया है। उसे इतना मारा-पीटा गया कि अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। लड़की के परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष की तरफ से लगातार दहेज की डिमांड की जाती थी। परिजनों ने इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ एक और शिकायत की है।

पुलिस ने बताई खास बात
पुलिस के मुताबिक रायपुर के ईश्वर विहार नालापानी में रहने वाले शिवचरण जुयाल की बेटी रक्षा की शादी 2010  में तरला आमवाला के अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले गुरदीप सिंह से हुई थी। जिस वक्त बेटी की शआदी हुई तो परिवार वालों ने अपनी सामर्थ्य के मुताबिक दहेज भी दिया। लेकिन इसके बाद भी दहेज लोभियों का मन नहीं भरा।

ससुराल पक्ष का आरोप
ससुराल पक्ष पर आरोप है कि शादी के कुछ महीने के बाद ही विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि विवाहिता के साथ मारपीट भी शुरू हो गई। जरा सोचिए एक परिवार ने अपनी बेटी को दूसरे परिवार को इसलिए सौंपा था कि उसे खुश रखा जाए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हर दिन उसे दहेज के नाम पर मारा-पीटा जाने लगा था।

पिता ने बताई हैरान कर देने वाली बातें
रक्षा के पिता शिवचरण जुयाल का कहना है कि उसके पति गुरदीप सिंह द्वारा दहेज की डिमांड को लेकर उनकी बेटी को लगातार मारा-पीटा जाने लगा था। पिता शिवचरण जुयाल ने नम आंखों से बताया कि मरने से पहले रक्षा ने उन्हें एक हैरान कर देने वाली बात बताई। आरोप है कि उसके पति गुरदीप सिंह का एक महिला से नाजायज़ संबंध भी हैं।

नाजायज़ संबंधों के चलते हत्या
पिता का कहना है कि इस नाजायज संबंध के चलते ही रक्षा को जान से मारने की प्लानिंग की गई थी। बीती 25 फरवरी को गुरदीप सिंह ने रक्षा से दहेज की डिमांड की। ये डिमांड पूरी नहीं हुई तो रक्षा को बुरी तरह से मारा-पीटा गया। इसके बाद रक्षा को जहर दिया गया। जबरदस्ती उसे जहर पिलाया गया तो उसकी हालात काफी बिगड़ गई।

इलाज के दौरान मौत
इसके बाद रक्षा को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस अस्पताल में इलाज के दौरान 26 फरवरी को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से रक्षा के पिता शिवचरण जुयाल द्वारा लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी गई। थाना रायपुर में ये शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने हत्या और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हैवानियत से हर कोई हैरान है।