रोहित शर्मा पर जान छिड़कती है ये बॉलीवुड हसीना, खुद बताई अपने दिल की बात

एक बॉलीवुड हसीना ऐसी भी हैं, जो रोहित शर्मा पर जान छिड़कती हैं। उन्होंने खुद ही अपने दिल की बात सभी को बताई है। आइए इस बारे में जानिए।

New Delhi, Mar 24: रोहित शर्मा एक ऐेसे खिलाड़ी हैं, जो जब अपने रंग में हों तो विरोधी गेंदबाजी को ध्वस्त कर देते हैं। दुनिया में वो अकेले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो कितने घातक खिलाड़ी हैं। ये ही वो वजह है कि दुनिया में रोहत के दीवानों की कोई कमी नहीं है। अब रोहित की फैन लिस्ट में एक बॉलीवुड हसीना भी हैं।  

क्रिकेट की दीवानगी
ये बात भी सच है कि क्रिकेट की दीवानगी बॉलीवुड के भी सिर चढ़कर बोलती है। बॉ़लीवुड के कई सितारे ऐसे हैं, जो क्रिकेटर्स पर जान छिड़कते हैं। उनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे नहीं हैं। इन एक्ट्रेस का नाम है काजल अग्रवाल। बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना को रोहित के खेलने का स्टाइल इतना भाता है कि वो उनकी जबरदस्त फैन हैं।

काजल अग्रवाल हैं रोहित की मुरीद
हाल ही में ये खबर सामने आई कि बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज में गिने जाने वाले रोहित शर्म की बहुत बड़ी फैन हैं । आप की जानकारी के लिए बता दे की काजल बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री की काफी बड़ी स्टार मानी जाती हैं और दूसरी तरफ रोहित शर्मा भी टीम के काफी बेहतरीन खिलाडी माने जाते हैं ।

काजल ने बताई खास बात
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान काजल ने एक खास बात बताई थी। उनका कहना था कि उन्हें क्रिकेट देखना बहुत पसंद हैं । उन्होंने बताया था कि वो भारतीय खिलाडी रोहित शर्मा की बहुत ही बड़ी फैन हैं। काजल को रोहित के खेलने का तरीका बेहद ही पसंद है। खैर काजल ही नहीं बल्कि हर क्रिकेट फैन को रोहित का विस्फोटक अंदाज काफी पसंद है।

ये भी है बड़ी बात
हमारे देश में क्रिकेट को सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि एक धर्म माना जाता हैं। शुरुआत से ही बॉलीवुड और क्रिकेट का कुछ न कुछ रिश्ता रहा ही हैं। भारत क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी लोगो को आज तक याद हैं ।इन दोनों की शादी किसी जोड़े के लिए ड्रीम से कम नहीं थी ।इटली के मिलान शहर में हुई इनकी शादी के चर्चे पूरे विश्व में हुए थे।

ये भी हैं बाकी क्रिकेटर
विराट की शादी के बाद हार्दिक भी बॉलीवुड एक्ट्रेस एली के साथ काफी बार देखे गए। कुल मिलाकर कहें तो बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का रिश्ता बेहद पुराना है। आज के दौर में भारत के स्टार खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर किसी का दिल जीतने का काम किया है। ऐसे में बॉलीवुड से भी इन खिलाड़ियों के चाहने वालों की एक लंबी लिस्ट है।

काजल अग्रवाल की खास बातें
खासतौर पर रोहित शर्मा की बात करें तो वो बेहद ही अलग तरह के खिलाड़ी हैं। उनके खेलने का अंदाज निराला है। इस वजह से देश और दुनिया में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अब बॉलीवुड हसीना काजल अग्रवाल भी इनकी मुरीद हो रही हैं। रोहत की बल्लेबाजी की फैन सिर्फ काजल ही नहीं बल्कि फेहरिस्त लंबी चौड़ी है।