महेंद्र सिंह धोनी ने साक्षी की ख्वाहिश पूरी कर दी, आखिरकार ये काम भी कर दिया

आखिरकार भारतीय टीम के स्टार कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए एक शानदार काम किया है। जानिए

New Delhi, Feb 13: महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी से बेहद प्यार करते हैं और ये बात जगजाहिर है। यहां तक कि पिछले साल धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म में भी इस रिश्ते को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था। खैर ये बात हर कोई जानता है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी की हर ख्वाहिश को पूरा करते हैं। इसलिए एक बार फिर से उन्होंने एक और बड़ा काम किया है।

साक्षी की पसंदीदा जगह पर फार्म हाउस
बताया जा रहा है कि देहरादून में धोनी एक फॉर्म हाउस बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए जमीन पहले से ही पसंद की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि ये जगह साक्षी की पसंदीदा जगहों में से एक है। इस वजह से धोनी यहां फॉर्म हाउस बनेन जा रहे हैं। ये जमीन देहरादून के सहस्त्रधारा रोड़ पर मौजूद काला गांव में है। इसके अलावा भी कुछ खास बातें हैं।

इसी शहर में मौजूद हैं साक्षी
खबर है कि धोनी की पत्नी साक्षी आजकल देहरादून में ही मौजूद हैं। हाल ही में उन्होंने बेटी जीवा का तीसरा बर्थडे भी यहीं मनाया था। हालांकि धोनी इस बार अपनी बेटी के तीसरे बर्थ डे में शामिल नहीं हो पाए थे। साुथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट सीरीज की वजह से धोनी देहरादून नहीं आ पाए थे। लेकिन खबर मिल रही है कि इसके बाद धोनी देहरादून आएंगे।

तैयार हो रही है 9 बीघा जमीन
देहरादून में मौजूद इस जमीन में धोनी की पत्नी साक्षी खुद पहुंची। जी हां खबर है कि साक्षी खुद काला गांव पहुंची और वहां पहुंचकर उन्होंने जमीन का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि यहां साक्षी ने जमीन की पैमाइश भी करवा ली है। अपुष्ट खबर ये भी है कि कुछ वक्त पहले साक्षी अपने मां-पिता के साथ सहस्रधारा रोड पर ये जमीन को देखने गई थी।

फॉर्म हाउस बनाएंगे माही
कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि ये जमीन साक्षी की मां के नाम पर है। ये 9 बीघा की लंबी चौड़ी जमीन है। इस जमीन से छाड़ियां कटवा दी गई हैं। शनिवा को यहां जमीन की पैमाइश ली गई है। वैसे आपको बता दें कि धोनी भी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अल्मोड़ा के ल्वाली गांव में उनका पैतृक घर है। उनके पिता रेलवे की नौकरी करने के लिए गांव छोड़कर झारखंड चले गए थे।

साक्षी ने टीम को दी जानकारी
खबर है कि जिस टीम ने इस जमीन की पैमाइश की है, उनसे साक्षी ने यहां फॉर्म हाउस बनाने की बात कही है । हालांकि टीम में शामिल सदस्यों ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। धोनी का देहरादून से भी पुराना नाता है। उन्होंने शादी के लिए देहरादून को ही चुना था। वो छुट्टियां बिताने के लिए कई बार अपने ससुराल आ चुके हैं।

साक्षी की पसंदीदा जगहों में से एक
खैर बताया जा रहा है कि ये जमीन साक्षी की पसंदीदा जगहों में से एक है। इस जमीन पर अब जल्द ही फॉर्म हाउस तैयार हो सकता है। बताया जा रहा है कि काफी वक्त से साक्षी देहरादून में फॉर्म हाउस तैयार करने की प्लानिंग कर रही थीं। अब लग रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का अगला ठिकाना देहरादून के काला गांव में तैयार होने वाला फॉर्म हाउस होगा।