बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई बीवी, लौटने पर पति ने दी ऐसी सजा, कि हर कोई हैरान

महिला का मुंडन पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि खुद ही महिला ने बताया कि ससुरालीजनों ने उस पर ऊपरी साया होने की वजह से उसका मुंडन कराया है।

New Delhi, Jul 20 : यूपी के मैनपुरी में एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी सजा दी है, जिससे हर कोई हैरान है, दरअसल पत्नी बीस दिन पहले पड़ोसी के साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी, जिसके बाद वापस लौटने पर पति ने पत्नी का मुंडन करा दिया है। इतना ही नहीं जब महिला ने बाल मुंडवाने का विरोध किया, तो परिजनों ने उसके ऊपर भूत-प्रेत का चक्कर बता जबरदस्ती उसके बाल मुंडवा दिये। महिला के सिर मुंडवाने का मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है मामला ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर का है। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय महिला बीते 30 जून को घर से बैंक जाने के बहाने से निकली थी, फिर वो पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ भाग गई। परिजनों ने लोक-लाज के डर से पुलिस में मामला भी दर्ज नहीं करवाया, हालांकि वो खुद ही घर की बहू को ढूंढते रहे।

पड़ोसी के साथ रह रही थी महिला
परिजनों के काफी तलाश करने के बाद पता चला कि महिला पड़ोस के 45 वर्षीय ब्रजराज सिंह के साथ रह रही थी। ब्रजराज के भाई सादेश और अरविंद ने महिला को ढूंढ निकाला। 14 जुलाई को उन दोनों ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया। महिला के घर से भागने की बदनामी के चलते पति अवधेश ने शनिवार को महिला का सिर मुंडवा दिया। साथ ही उनके सुसराल के लोग दलील दे रहे हैं, कि उस पर भूत का साया है, हालांकि महिला ने इसका विरोध भी किया, इसके बावजूद घर वालों ने जबरदस्ती उसका सिर मुंडवा दिया।

अवधेश की दूसरी पत्नी है महिला
बताया जा रहा है कि अवधेश की पत्नी शादी ममता नाम की महिला से हुई थी। ममता और अवधेश के तीन बच्चे मोहित (16 साल), श्याम सुंदर (12 साल) और अनिकेत (8 साल ) है। फिर गर्भवस्था के दौरान ही ममता की मौत हो गई। couple1जिसके बाद अवधेश ने दूसरी शादी इस महिला से की है। अवधेश को इस पत्नी से भी दो बच्चे लवप्रीत (4 साल)) और सुनयना (दो साल ) है।

बच्चों को छोड़कर गई थी महिला
तीस जून को महिला अपने ससुराली जनों से कहा कि वो बैंक जा रही थी, उसके बच्चे कुपोषित होने की वजह से खाने-पीने के लिये बैंक खाते में रुपये आया था। फिर वहीं से वो ब्रजराज सिंह के साथ चली गई थी। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस को सूचना भी नहीं दी, वो अपने स्तर पर भी उसे तलाश करने लगे। महिला भागते समय अपने बच्चों को भी छोड़कर गई थी। जिससे घर वाले काफी नाराज थे।

ऊपरी साया होने की बात
महिला का मुंडन पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि खुद ही महिला ने बताया कि ससुरालीजनों ने उस पर ऊपरी साया होने की वजह से उसका मुंडन कराया है। हालांकि ग्रामीण इसे मनगढंत कहानी बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि पति नाराज होकर गुस्से में उसका सिर मुंडवा दिया है।