लोगों की कब्र खोद कमाते हैं 25 लाख रुपये, इस अवॉर्ड से हो चुके हैं सम्मानित

dig

मार्टिन कब्र खोद कर सलाना करीब 25 लाख रुपये कमा लेते हैं, उन्हें अच्छा कब्र खोदने के लिये डेथ ऑस्कर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

New Delhi, Nov 26 : ब्रिटेन का एक शख्स इन दिनों सुर्खियों में है, दरअसल ये इंसान मृत लोगों के लिये कब्र खोदने का काम करते हैं, इस शख्स का नाम मार्टिन हाउस है, वो अपने इस पेशे से ना सिर्फ बेहद खुश बल्कि संतुष्ट भी हैं, आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि वो सलाना करीब 25 लाख रुपये कमा लेते हैं, उन्हें अच्छा कब्र खोदने के लिये डेथ ऑस्कर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

ब्रिटेन के बेस्ट कब्र खोदने वाले
मार्टिन हाउस नाम के इस शख्स को हाल ही में पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें ब्रिटेन का बेस्ट ग्रेवडिगर (कब्र खोदने वाला) घोषित किया गया है, dig1आपको बता दें कि ब्रिटेन में कब्रिस्तानों को मॉनिटर करने वाली एक संस्था ने ये फैसला लिया है, इस संस्था के अनुसार मार्टिन हाउस को उनके एंनवायरमेंट फ्रेंडली काम करने की वजह से इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।

बिल्कुल मशीन की तरह खोदते हैं कब्र
मालूम हो कि मार्टिन हाउस अपने हाथों से 6 से 7 फीट की कब्र खोदते हैं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कब्र देखने के बाद आप ये नहीं बता सकते हैं, कि हाथ से खोदा गया है, Dig 4या इसमें मशीन का इस्तेमाल किया गया है, वो बड़े ही सफाई से अच्छी कब्र खोदते हैं, जिसकी वजह से कब्र के आस-पास के हिस्सों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता है, जबकि अगर आप मशीन से कब्र खोदेंगे, तो आस-पास की जगहों को भी नुकसान पहुंचता है।

हर साल मिलते हैं अवॉर्ड
मार्टिन से जुड़े एक ऑफिशियल के अनुसार इंग्लैंड में सामाजिक काम करने के लिये लोगों को प्रोत्साहित किया जाता है, Dig 3उन्हें सम्मानित किया जाता है, कब्र खोदना भी इंग्लैंड में सामाजिक काम माना जाता है। मार्टिन हाउस को हर साल उनके बेहतर काम के लिये सम्मानित किया जाता है, कहा जाता है कि अभी फिलहाल ब्रिटेन में उनसे अच्छा कब्र खोदने वाला दूसरा कोई शख्स नहीं है।

लोग करते हैं काम का तारीफ 
मार्टिन हाउस अपने काम में इतने माहिर हैं कि लोग उनके काम की तारीफ करते हुए थकते नहीं हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि Dig 2ना सिर्फ वो बेहतर कब्र खोदने वाला है, बल्कि बहुत सुलझा हुआ इंसान है, शायद इसी वजह से लोग विपत्ति में या दुख की घड़ी में उसे याद करते हैं।

कब्र खोद कमाते हैं 25 लाख रुपये
जी हां, सुनकर शायद आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच हैं, मार्टिन हाउस कब्र खोदकर सलाना 25 लाख रुपये तक कमाते हैं, उनके करीबी लोगों का कहना है कि Dig 8उन्हें बड़े-बड़े लोग कब्र खोदने के लिये बुलाते हैं, उनके बदले में उन्हें मोटा मेहनाता भी देते है, जिससे वो राजी-खुशी काम करने के लिये चले जाते हैं, वो अपने काम से बेहद खुश और संतुष्ट हैं।

अपने काम पर करते हैं गर्व महसूस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्टिन अपने काम पर बेहद गर्व महसूस करते हैं, भले उनका नाम किसी के मौत के बाद शुरु होता है, लेकिन उनका कहना है कि Dig 7मुझे अपना काम बेहद प्रिय लगता है, जो लोग भी दुर्भाग्य से अपने प्रियजनों को खोते हैं, मैं उनके लिये अंतिम संस्कार के सस्ते और प्राकृतिक विकल्प उपलब्ध कराता हूं, जिससे मृतक के परिजन भी खुश होते हैं।

कब्र देख हर कोई हो जाता है खुश
मार्टिन हाउस इतने बेहतरीन कब्र खोदते हैं, कि उसे देख हर कोई खुश हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस काम में महारत हासिल है, Dig 6उनका काम देखने के बाद आप कह सकते हैं जैसे भगवान ने उन्हें इस काम के लिये ही बनाया था, बिना आस-पास के जमीनों को नुकसान पहुंचाये, वो बेहतरीन कब्र खोदते हैं, जिसे देख कर हर कोई खुश हो जाता है।

अजब-गजब पेशा
भले आप इसे अजब-गजब पेशा मानते हों, लेकिन ये भी एक कला है, ब्रिटेन ही नहीं बल्कि भारत में भी कई कब्र खोदने वाले हैं, जो इस काम का हुनर रखते हैं, Dig 5उन्हें बकायदा ढूढ कर बुलाया जाता है, और इस काम पर लगाया जाता है। भले सुनने में आसान लगता है कि कब्र ही तो खोदना है, लेकिन ये काम आसान नहीं है, क्योंकि इससे आस-पास की मिट्टियां खराब होती है, जिससे वातावरण को नुकसान पहुंचता है।