आ रही है मारुति सुजूकी के पहली इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स देखकर दंग रह जाएंगे आप

मारुति सुजूकी कंपनी एक बार फिर से तैयार है। इस बार ऑटो एक्सपो में ये कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है। पढ़िए ये बड़ी खबर

New Delhi, Feb 05: मारुति सुजूकी एक बार फिर से तैयार है। इस बार ये कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी को बेसब्री से ऑटो एक्सपो का इंतजार है।एक तरफ जहां लोगों के मारुति की नई स्विफ्ट का इंतजार है। इसके अलावा लोगों को विटारा ब्रीजा, एस-क्रॉस, अर्टिगा के नए मॉडल्स का भी बेसब्री से इंतजार है।

कंपनी ने की नई प्लानिंग
इस बीच मारुति एक नई प्लानिंग कर रही है। बताया जा रहा है इस बार मारुति ऑटो एक्सपो के लिए अपनी पहली इलेक्ट्रि क कार को तैयार कर रही है। ऑटो एक्सपो में इस कार का प्रदर्शन किया जा सकता है। देश भर के लोगों को इस कार का खास तौर पर इंतजार है। मारुति अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Survivor को शोकेस करने के लिए तैयार है।

टोक्यो में दिखाई थी झलक
आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार की पहली झलक टोक्यो मोटर शो 2017 में दिखाई दी थी। लोगों ने वहां इस कार की जमकर तारीफ की थी। लोगों को इस कार का भारत में आने का काफी वक्त से इंतजार था। अब आपको इस कार के हाईटेक फीचर्स के बारे में बता देते हैं। ये कार हर मामले में बेहतरीन है और आपको ये काफी पसंद आएगी।

बताई जा रही हा खास बात
ये गाड़ी टू सीटर है। खास बात ये है कि इसे फ्यूचर ऑफ रोडर इलेक्ट्रिक कार भी कहा जा रहा है। हालांकि, इसकी लॉन्च से जुड़ी कोई डिटेल सामने नहीं आई है। अब आपको इस कार की कुछ और खूबियां बता देते हैं। e-Survivor इलेक्ट्रिक SUV का कॉन्सेप्ट कंपनी द्वारा पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें ओपन रूफ यानी खुली छत मिलेगी।

बड़े साइज के टायर
इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस SUV के पहिए बड़े साइज के होंगे। जिसके चलते इसे अल्टा हाई ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। यानी इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस बेहद ही शानदार होगा। इसका लुक जीप से काफी मिलता-जुलता है। इसके अंदर हाईटेक फीचर्स से लैस स्टेयरिंग और बड़ी स्क्रीन भी मिल सकती है। इसके डोर में ट्रांसपेरेंट ग्लास लगे होंगे।

ये है एक और खास बात
इसके साथ ही इस कार की एक और खास बात है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने 2030 तक देश में सभी वाहनों को इलेक्ट्रिक बनाने का लक्ष्य तय किया है। देखा जा रहा है कि बाजार में भी अब कार के साथ बैटरी से चलने वाले टू-व्हीलर भी आ रहे हैं। ऐसे में कंपनी ने इस ऑटो एक्सपो में इस कार को लाने का प्लान तैयार किया है।

ऑटो एक्सपो का इंतजार
बताया जा रहा है कि इस बार के ऑटो-एक्सपो में सभी कंपनियों का जोर अपने ई-व्हीकल पर रहेगा। ई-सर्वाइवर में किस तकनीक का यूज किया जाएगा, ये सुजुकी और टोयोटा की पार्टनरशिप से निकलेगी। कुल मिलाकर अब इस कार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। मारुति सुजूकी कंपनी को इस कार से काफी बंपर फायदा मिलने की उम्मीद है।