बीमार बच्ची को डॉक्टर के पास ले गये तो पता चला, वो ‘मां’ बनने वाली है, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

girl1

14 वर्षीय लड़की पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। जिसके बाद लड़की के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गये। जहां पर पता चला कि लड़की गर्भवती है।

New Delhi, Apr 29 : देश में महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर 14 साल की एक किशोरी लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले कुछ लड़कि पिछले कई महीनों से दुष्कर्म कर रहे थे। मामला तब प्रकाश में आया, जब 14 साल की लड़की गर्भवती हो गई।

क्या है मामला ?
रिपोर्ट्स के अनुसार 14 वर्षीय लड़की पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। जिसके बाद लड़की के परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गये। जहां पर पता चला कि लड़की गर्भवती है। rape-molestजिसके बाद परिजनों ने लोक-लाज के डर से बिना किसी को कुछ बताये चुपचाप से लड़की का गर्भपात करवा दिया। मध्य प्रदेश पुलिस के अनुसार मामला जबलपुर के चक्रवर्ती मोहल्ले का है।

किसी ना किसी बहाने से बुलाते थे लड़के
पुलिस ने मामले में जानकारी दी कि 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले कुछ लड़के पिछले दो महीने से उसे ब्लैकमैल कर दुष्कर्म कर रहे थे। घटना में गिरफ्तार किये गये सभी आरोपियों की उम्र 18 से 21 साल के बीच बताई जा रही है। मामले में 5 युवकों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो अभी फरार हैं।

पैसे का लालच देते थे
मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि पीड़ित नाबालिग किशोरी के परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। जिसका फायदा इन युवकों ने उठाया, rape-victimवो कभी इसे खाना बनवाने के बहाने, तो कभी मोटरसाइकिल पर घूमाने के बहाने ले जाते थे और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म करते थे। बदले में कुछ पैसे देकर चुप रहने के लिये कहते थे।

मां-बाप करते हैं मजदूरी
नाबालिग लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं, तब जाकर शाम को किसी तरह चूल्हा जलता है। Rape 3जैसे ही लड़की के माता-पिता काम पर निकलते थे, लड़के इसी का फायदा उठाकर अपने घर किसी ना किसी काम के बहाने बुला लेते थे और फिर उसके साथ दुष्कर्म करते थे।

मामला दर्ज कराया
किशोरी के गर्भवती होने की खबर उस समय पता चली, जब लड़की की तबियत खराब हुई। किशोर के उसके मां-बाप डाक्टर के पास लेकर गये थे, noida gang rapeजहां पर डॉक्टर ने बताया कि वो गर्भवती है। फिर पीड़ित परिवार ने लोक-लाज के डर से लड़की का गर्भपात करा दिया। लेकिन गर्भपात की खबर मोहल्ले में किसी तरह फैलने लगी। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया ।

तीन गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब तक इस केस में तीन नामजद युवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है, mp policeजबकि दो अभी भी फरार है। पुलिस ने मामले में कहा कि दोनों युवकों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है, जल्द ही वो भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।