100 करोड़ की मालकिन ने अंडे बेचने वाले से की शादी, आखिर में मिली दर्दनाक मौत

आखिर ऐसा क्या हुआ था ? जब 100 करोड़ की जायदाद की मालकिन ने अंडे बेचने वाले से शादी की और बाद में उसे दर्दनाक मौत मिली। हैरान करने वाली मर्डर मिस्ट्री

New Delhi, Dec 03: एक सनसनीखेज वारदात, जिसके बारे में जिसने सुना वो हैरान रह गया। 100 करोड़ की जायदाद की मालकिन ने एक अंडे बेचने वाले से शादी की थी। लेकिन अब उसकी दर्दनाक मौत हुई तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। ये और कोई नहीं बल्कि जसोदा देवी कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन शुभांगना राज सावलानी हैं। शुभांगना अपने घर में मृत पड़ी मिली।

26 अगस्त को मिली लाश
जयपुर में 26 अगस्त को शुभांगना की लाश उनके घर में मिली। 100 करोड़ की मालकिन शुभांगना की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ये एक हाईप्रोफाइल मर्डर कहा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक खुलासे किए हैं। पुलिस के शक के दायरे में उनका पति भी है, जिनसे उन्होंने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। ये कहानी भी दिलचस्प है।

अंडे बेचने वाले से की शादी
शुभांगना राज सावलानी का नाम पहले रुचिरा था। उनके पिता प्रेम सुराना फेमस दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक थे। बताया जाता है कि शुभांगना ग्रेजुएट थी। लेकिन वो एक अंडे बेचने वाले पर फिदा हो गईं। उनका पति राजकुमार राल पहले ठेले पर अंडे बेचता था, उसके बाद उसने कैसेट की दुकान शुरू की थी। कैसेट का शौक रखने वाली शुभांगना भी इस दुकान पर आती थी।

ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी
कैसेट खरीदने का शौक रखने वाली शुभांगना इस दुकान पर आती थी, तो धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। 1997 में दोनों ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ दिल्ली जाकर शादी कर दी। घर वालों को ये शादी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। इसके बाद उन्होंने जसोदा देवी कॉलेज एंड इंस्टीट्यूशन्स की शुरूआत की थी। जिंदगी ठीक चल रही थी।

शुभांगना के दो बच्चे भी हैं
बताया जाता है कि शुभांगना और राज के दो बच्चे भी हैं। शादी के शुरुआती सालों में सब ठीक रहा लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच अनबन होने लगी। शुभांगना ने अपने वकील को कई मेल किए। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति को व्हॉटसऐप पर मैसेज कर अपनी परेशानियां बताईं। उन्होंने बताया कि वो राजकुमार राल से पहली बार 16 साल की उम्र में मिली थीं।

6 बार अबॉर्शन करवाया
बताया जाता है कि पति ने शुभांगना का 6 बार अबॉर्शन भी करवाया। बात इतनी बढ़ गई थी कि राजकुमार शुभांगना से  मारपीट भी करने लगा था। इसके बाद परेशान होकर शुभांगना ने पुलिस के पास जाकर शुकायत भी की। इसके बाद काउंसलिंग से सब कुछ ठीक हो गया था। 26 अगस्त को अपनी जिंदगी की परेशानियों से अवसाद में आकर शुभांगना ने आत्महत्या कर ली।

मौत के बाद फरार हुआ पति
इस घटना के बाद से ही शुभांगना का पति फरार हो गया। शुभांगना के पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ये हत्या है, आत्महत्या नहीं। पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल में पाया की शुभांगना ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है। राजकुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

अब हो रहे हैं बड़े खुलासे
इस हाईप्रोफाइल केस में अब एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आए दिन इस आत्महत्या को लेकर कई खबरें निकलकर सामंने आ रही हैं। शुभांगना के पति पर उनके पिता ने प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। इसी नौवीं पास पति के लिए शुभांगना से सबकुछ छोड़ दिया था। लेकिन अब शुभांगना की दर्दनाक मौत ने रिश्तों पर से ही भरोसा उठा दिया है।