महीनों से गायब थी ये महिला पुलिस अधिकारी, लिव इन पार्टनर ने दी दर्दनाक मौत

मुंबई पुलिस के अनुसार अभय और महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर अश्विनी के बीच प्रेम संबंध था, अभय कुरुंदकर ने उन्हें शादी का वादा भी किया था।

New Delhi, Mar 05 : करीब दो साल पहले अप्रैल 2016 में गायब हुई महाराष्ट्र पुलिस की असिस्टेंट इंस्पेक्टर अश्विनी बिदरे मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है, मामले में गिरफ्तार किये गये 4 में से एक ने पुलिस को बताया कि अश्विनी बिदरे को सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर (मुख्य आरोपी) ने मारा था। मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्य आरोपी ने महिला सब-इंस्पेक्टर को मारने के लिये पॉवर कटर का इस्तेमाल किया था।

आरोपी ने किया खुलासा
अश्विनी बिदरे मामले में सनसनीखेज खुलासा आरोपी महेश फणनिकर ने किया है, उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी अभय कुरुंदकर ने पॉवर कटर से महिला सब-इंस्पेक्टर की बॉडी के टुकड़े-टुकड़े कर वसई की खाड़ी में फेंक दिया था। महेश के अनुसार इससे पहले मुख्य आरोपी ने अश्विनी के शरीर के टुकड़े करने के बाद उसे अपने भायंदर स्थित अपने फ्लैट में दो दिन तक फ्रिज में रखा था। आपको बता दें कि महेश फणनिकर मामले में मुख्य आरोपी सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर का दोस्त है।

गायब हो गई थी महिला पुलिस अधिकारी
मुंबई पुलिस के अनुसार अभय और अश्विनी के बीच प्रेम संबंध था, अभय कुरुंदकर ने उन्हें शादी का वादा भी किया था। constable-1अश्विनी बिदरे मुंबई के कामोठे स्थित ह्यूमन राइट्स कमीशन के ऑफिस में तैनात थी। 15 अप्रैल 2016 को वो अपने ऑफिस से घर के लिये निकली थी, लेकिन वो ना तो घर पहुंची और ना ही कोई सुराग मिला। करीब 23 महीने बाद जाकर मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

अश्विनी के घर वालों ने लगाया आरोप
अश्विनी जब रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, तो उनके घर वालों ने पुलिस अधिकारी अभय कुरुंदकर के ऊपर उन्हें गायब करने का आरोप लगाया, Murder 3परिवार के लोगों ने कलंबोली पुलिस थाने में जाकर अभय के खिलाफ शिकायत भी दी। पुलिस ने भी मामले की जब जांच की, तो परत दर परत चीजें खुलकर सामने आने लगी, पुलिस को शक था कि अभय ने अश्विनी को रास्ते से हटाने के लिये पहले उनका अपहरण किया, फिर उनकी हत्या कर दी।

अभय कुरुंदकर से पूछताछ
फिलहाल कलंबोली पुलिस मुख्य आरोपी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर से अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। ABHAY-KURUNDKARहालांकि अभय तरह-तरह की बातें बना रहा है, वो अपना जुर्म कबूल नहीं कर रहा है। जबकि उसके दोस्त ने पूरी बातें पुलिस को बता दी है।

सामने आया था पिटाई का वीडियो
अश्विनी के परिवार ने अभय कुरुंदकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें सीनियर इंस्पेक्टर अश्विनी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे। constable-परिवार के लोगों का आरोप है कि महिला सब इंस्पेक्टर के गायब होने के पीछे कोई और नहीं बल्कि अभय ही हैं, जिन्होने पहले तो अश्विनी को ब्लैकमेल कर जबरन फंसाया, फिर जब उन्होने शादी का दबाव बनाया, तो फिर उन्हें रास्ते से हटा दिया।

दोनों के बीच था अफेयर
पुलिस जांच में ये बात सामने आ चुकी है, कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे। अश्विनी की शादी साल 2005 में राजू नामक व्यक्ति से हुई थी, Couple5शादी के एक साल बाद ही अश्विनी ने पुलिस एग्जाम पास कर लिया था, फिर उनो पहली पोस्टिंग पुणे में मिली, कुछ महीने बाद ही उनका सांगली ट्रांस्फर हो गया, जहां उनकी मुलाकात सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर से हुई, कुछ दिनों में ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। साल 2013 में अश्विनी की पोस्टिंग रत्नागिरी में हुई, वहां भी अभय उनसे मिलने आया करता था।

घर वालों ने जताई थी नाराजगी
अश्विनी के पिता और पति राजू को ये बात अच्छी नहीं लगती थी, इसके लिये दोनों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। mumbai-copफिर कुछ दिनों बाद ही अश्विनी और अभय में किसी बात को लेकर अनबन शुरु हो गई, जिसके बाद अश्विनी ने 2015 अपना ट्रांसफर कलंबोली पुलिस स्टेशन में करा लिया। अश्विनी के घर वालों के मुताबिक अभय इसी बात से नाराज था, वो बार-बार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था।

पुलिस पर लगा रहे आरोप
महिला सब इंस्पेक्टर के घर वाले मुंबई पुलिस पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं, परिजनों के मुताबिक आरोपी सामने है, Mumbai Policeलेकिन फिर भी पुलिस उन्हें हाथ नहीं लगा रही, बल्कि उन्हें बचाने के लिये नये-नये तरीके ढूढ रही है, हालांकि मामले में पुलिस का कहना है, कि वो मामले की जांच कर रहे हैं, जिसे कोर्ट में पेश करेंगे।