एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने मॉडल को उसी के घर में बनाया बंधक, और कर दिया लाइव

बंधक लड़की बीएसएनएल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की छात्रा है। लड़की मुंबई में नौकरी करती थी, दो महीने पहले ही वो अपने घर आई है।

New Delhi, Jul 13 : भोपाल में एक सिरफिरे आशिक का खौफनाक कारनामा सामने आया है, एमपी की राजधानी में सिरफिरे शख्स ने एक लड़की को उसी के घर में सुबह सात बजे बंधक बनाया हुआ था। बिल्डिंग के कॉरिडोर से मीडियावालों को हटाकर नीचे भेज दिया गया है। सिरफिर आशिक ने एसपी से अकेले में बात करने की इच्छा जाहिर की है। काफी देर तक वहां हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

क्या है मामला ?
आपको बता दें कि बंधक लड़की बीएसएनएल के पूर्व जीएम की बेटी है और एमटेक की छात्रा है। लड़की मुंबई में नौकरी करती थी, दो महीने पहले ही वो अपने घर आई है, आशिक ने लड़की के माता-पिता के साथ उसे उसके ही घर में बंधक बना लिया है। लड़की के परिजन दूसरे कमरे में बंद है, वीडियो कॉलिंग के जरिये उसने मीडिया से बात की थी।

लड़की ने पुलिस में दी थी शिकायत
मिली जानकारी के अनुसार मिसरोद पुलिस को लड़की ने करीब दो महीने पहले परेशान करने की शिकायत दी थी।mp police तब पुलिस ने आरोपी को अलीगढ से गिरफ्तार किया था, उसके बाद वो जमानत पर रिहा हो गया। आरोपी यूपी के अलीगढ का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। आरोपी लड़के का कहना है कि वो लड़की से प्यार करता है और शादी करना चाहता है।

लड़की के साथ मारपीट
वीडियो कॉलिंग के जरिये ये बात सामने आई है कि सिरफिरा आशिक लड़की के साथ मारपीट भी कर रहा है। लड़का पुलिस वालों से बात नहीं करना चाह रहा है, लेकिन मीडिया वालों से लगातार वो बात कर रहा है। लड़की के घर के बाहर कई मीडियाकर्मी मौजूद हैं, लड़के का कहना है कि पुलिस वालों ने पहले उसकी और लड़की की पिटाई कर दी और खबर फैला दी, कि लड़के ने लड़की को बंधन बना लिया है।

खुद की जान लेने की धमकी
बताया जा रहा है कि रोहित नाम का ये युवक मॉडल से एकतरफा प्यार करता है, वो पिछले काफी समय से उसे बार-बार शादी के लिये प्रपोज कर रहा था, firingलड़की उससे परेशान होकर पुलिस में शिकायत कर दी थी। अब युवक बार-बार लड़की को धमकी दे रहा है कि शादी के लिये हां बोलो, नहीं तो खुद को गोली मार लेगा।

युवती ने दरवाजा खोलकर बुलाया
युवती के परिजनों ने बताया कि सुबह 6 बजे घर का दरवाजा खोलकर युवक को अंदर बुलाया था। उसके बाद युवक के सबको बंधक बना लिया। वो युवती को जबरन मुंबई ले जाना चाहता है। पुलिस का कहना है कि युवक मनोरोगी लग रहा है। उसने एक वीडियो भी जारी किया है, पुलिस के अनुसार उसने लड़की पर हमला किया है, वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में खून पसरा हुआ है।

क्या है लड़के की मांग ?
कुछ मीडियावालों ने रोहित से बात की और पूछा कि आखिर उसकी मांगें क्या है, क्यों वो किसी को परेशान कर रहा है, जिस पर युवक ने कहा कि
वो युवती से शादी करना चाहता है
पुलिसवालों पर लगाया पिटाई का आरोप, इसी वजह से वो पुलिसवालों से बात नहीं कर रहा।
अपने पिता के आने का इंतजार कर रहा है
मीडियाकर्मियों से लगातार कर रहा है बात