पहले अच्छी जिंदगी का वादा कर करते हैं शादी, फिर पहली रात का वीडियो बना ऐसे करते हैं ब्लैकमेल

Pak

लड़कियों के आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मर्द शादी के जाल पहले लड़कियों को फंसाते हैं।

New Delhi, May 06 : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, दरअसल शादी के बाद सुहागरात का वीडियो बनाने वाले एक गिरोह का उद्भेदन हुआ है, मामला पाक के मीरपुर का है, जहां पर कुछ पीड़ित लड़कियों ने एक प्रेस कांफ्रेस कर ये दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। लड़कियों के आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे ब्रिटेन में रहने वाले पाकिस्तानी मर्द शादी के जाल पहले लड़कियों को फंसाते हैं, फिर उनकी जिंदगी तबाह कर देते हैं।

प्रेस कांफ्रेस कर पीड़िता ने किया खुलासा
प्रेस कांफ्रेंस करने वाली ज्यादातर लड़कियां पाकिस्तान के मीरपुर की रहने वाली है, लड़कियों ने बताया कि Dulhan5पाक मूल के ब्रिटिश नागरिक पहले उनसे अच्छी जिंदगी देने का वायदा कर शादी करते हैं, फिर उनके साथ सुहागरात मनाया जाता है, जिसका वीडियो उनका पति बनाता है, उसके बाद उनका उत्पीड़न किया जाता है।

ऐसे जाल में फंस जाती है लड़कियां
लड़कियों ने प्रेस कांफ्रेस में बताया कि गरीब परिवार की लड़कियों को जब यूके जाने और बेहतर जिंदगी की ऑफर दिया जाता है, तो वो शादी के लिये तैयार हो जाती हैं,Dulhan2 उनके परिवार के लोग भी राजी-खुशी शादी करा देते हैं। लड़कियों ने बताया कि शादी का झांसा देने वाला पाक ब्रिटिश नागरिकों का पूरा गिरोह है, वो भोली-भाली पाकिस्तानी लड़कियों की अस्मिता के साथ खेल रहे हैं।

ये है सरगना
प्रेस कांफ्रेस में पीड़ित लड़कियों ने बताया कि इस गिरोह का सरगना मुमताज नाम का शख्स है, उसे ताजा पहलवान के नाम से जाना जाता है। Dulhan5मुमताज पहले जवान लड़कियों के साथ नाटक करके संबंध बनाता है, फिर उन्हें विदेश ले जा कर अच्छी जिंदगी का लालच देता है, फिर शादी के बाद उसका उत्पीड़न करना शुरु कर देता है।

पति बनाता है वीडियो
पीड़ित लड़कियों ने बताया कि इन जालसाजों के गिरोह ने अब तक कई लड़कियों को निशाना बनाया है, ये लोग शादी के बाद सुहागरात को वीडियो बनाते हैं, mobile 2फिर अगर लड़की उनकी बात ना मानें, तो फिर ये वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं, जिसके बाद अब उनके इशारों पर लड़की काम करती है।

एक साथ कई बीवियां
लड़कियों ने बताया कि कई पाकिस्तानी तो अपनी बीवी को विदेश नहीं ले जाते, वहीं पर वो एक साथ कई बीवियों को रखते हैं, और उनके साथ मनमर्जी करते हैं। wedding1अगर कोई पत्नी उन्हें तलाक देना चाहें, तो फिर उस पर उल्टे केस लगाने की धमकी देते हैं, साथ ही बचा-खुचा काम वीडियो की धमकी कर देता है, इस वजह से लड़की चुप हो जाती है।

लड़कियों की जिंदगी तबाह
इस गिरोह के सरगना मुमताज ने अब तक 7 लड़कियों से शादी की है, इसी तरह गिरोह के अन्य दूसरे लोगों ने भी एक से ज्यादा शादियां करके लड़कियों की जिंदगी तबाह कर दी है। dulhan1फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। इन लोगों पर ड्रग माफियाएं के साथ सांठ-गांठ करने का भी इल्जाम लग रहा है।