Video : ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा, 10 बेटों के बराबर 1 बेटी

Mann ki Baat

वीडियो देखने के लिये नीचे क्लिक करें…
आज मोदी गणतंत्र पर अपने विचार रख सकते हैं, इसके साथ ही बजट सत्र और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी वो अपने विचार देश के सामने रख सकते हैं।

New Delhi, Jan 28 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिये देश को संबोधित कर रहे हैं, आपको बता दें कि साल 2018 में ये पहला कार्यक्रम है, आज मोदी गणतंत्र पर अपने विचार रख सकते हैं, इसके साथ ही बजट सत्र और ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी वो अपने विचार देश के सामने रख सकते हैं। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कही गई खास बातें…

  • यह 2018 की पहली मन की बात है। दो दिन पहले ही गणतंत्र को उत्साह के साथ मनाया। पहली बार ऐसा हुआ कि 10 देशों के मुखिया इस समारोह में उपस्थित रहे- पीएम
  • हम सबके लिए दुख की बात है कि कल्पना चावला को इतनी कम उम्र में खो दिया। लेकिन उन्होंने नारी शक्ति को प्रेरणा दी। यह देखकर काफी खुशी होती है कि भारत में आज महिलाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं- पीएम
  • वेदों की रिचाओं को गढ़ने में देश की बहुत सारी विदुषियों का योगदान रहा है- पीएम
  • हमारे स्कंद पुराण में कहा गया है, ‘दस पुत्रम समा कन्या।’ हमारे समाज में नारी को शक्ति का दर्जा दिया गया है। यह शक्ति परिवार को एकता के सूत्र में बांधती है- पीएम
  • क्षमता बाजपेयी की अगुवाई वाली आल वूमन क्रू ने उड़ान भरी। आज नारी हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं- पीएम
  • विमेन अचीवर्स पर एक पुस्तक भी तैयार की गई है। ताकि लोग उनके बारे में जानें और प्रेरणा ले सकें- पीएम
  • मुंबई का माटुंगा स्टेशन देश का ऐसा पहला स्टेशन है जहां सारी महिला कर्मचारी हैं- पीएम

 

  • आज हमारी नारी शक्ति आत्मनिर्भर बन रही हैं। छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिलाओं ने भी एक मिसाल कायम की है- पीएम
  • कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। वह बात है लचीलापन, आवश्यक सुधार करना। हमारे समाज की विशेषता है कि खुद का सुधार करने का प्रयास किया जाता है- पीएम
  • मैं बिहार की जनता, राज्य के मुख्यमंत्री और मानव श्रृंखला में शामिल हर व्यक्ति की सराहना करता हूं- मोदी
  • जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली दवाएंं सामान्य रूप से मिलने वाली दवाइयों से 50 प्रतिशत तक सस्ती है- पीएम
  • आज देशभर में 3000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। सस्ती दवाइयां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों और अस्पतालों के अमृत स्टोर पर उपलब्ध हैं- पीएम
  • मुझे पता चला कि लोगों ने मोरना नदी को साफ करने का बीड़ा उठाया। यह नदी पहले हमेशा बहती थी लेकिन फिर मौसमी हो गई थी। इसके लिए एक ऐक्शन प्लान तैयार किया गया- पीएम
  • इन दिनों पद्म पुरस्कारों के विषय में चर्चा हो रही है। थोड़ा अगर बारीकी से देखें तो आपको गर्व होगा। आपको पता चलेगा कि कैसे-कैसे महान लोग हमारे बीच हैं- पीएम

 

  • पिछले तीन सालों में पद्म पुरस्कारों की पूरी प्रक्रिया बदल गई है। कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अब बहुत सामान्य लोगों को भी पुरस्कार मिल रहे हैं। अब पुरस्कार के लिए व्यक्ति के काम का महत्व बढ़ रहा है- पीएम
  • अरविंद गुप्ता ने कचरे से बच्चों के लिए खिलौने बनाने में पूरा जीवन खपा दिया। वे देशभर के 3000 स्कूलों में जाकर प्रेरित कर रहे हैं- पीएम
  • लक्ष्मी जी आज भी जंगल में रहती हैं लेकिन उन्होंने 500 हर्बल दवाइयां बनाई हैं। वह लोगोें की सेवा कर रही हैं इसलिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया- पीएम
  • सुभाषिनी मिस्त्री ने अस्पताल बनाने के लिए लोगों के घर में बर्तन मांजे, सब्जी बेची। इनके पति की मौत इलाज न मिलने की वजह से हो गई थी। आज इनके अस्पताल में निशुल्क इलाज किया जाता है- पीएम
  • कुछ लोग मान सम्मान के लिए काम नहीं करते लेकिन उनके काम से हमें प्रेरणा मिलती है। 9 जनवरी को पूज्य महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे- पीएम

 

  • इस बार यूरोपीय संघ ने मुझे कैलेंडर भेजा है जिसमें भारतीयों के योगदान को दर्शाया गया है- पीएमModi
  • 30 जनवरी को पूज्य बापू की पुण्यतिथि है। उसदिन हम शहीद दिवस मनाते हैं। शांति और अहिंसा का ही रास्ता बापू का रास्ता था। बापू जिन आदर्शों के साथ जिए वे आज भी प्रासंगिक हैं- पीएम