एक कट्टरपंथी देश की हॉट राजकुमारी, लोग कहते हैं दूसरी किम कार्दशियन

princess reem

सउदी अरब एक कट्टरपंथी देश माना जाता है. वहां पर महिलाओं के लिए सख्त नियम कानून हैं, लेकिन वहां की राजकुमारी का बोल्ड और हॉट अंदाज तो देखिए

New Delhi, Nov 09: क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि सउदी अरब जैसे कट्टरपंथई देश में कोई महिला स्कर्ट पहन कर घूम सकती है, हाल ही में एक महिला ने ऐसा किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ न जाने कितने केस दर्ज कर लिए गए थे। इतनी कट्टर सोचे के बाद भी एक लड़की है जो अपनी मर्जी से जिंदगी जीती है। उसे छोटे कपड़े पहनने से कोई एतराज नहीं है, वो फैशन करती है, और कोई उसे कुछ नहीं कहता है, उसकी हॉटनेस के चर्चे तो सोशल मीडिया पर अक्सर होते ही रहते हैं। चलिए आपको मिलवाते हैं सउदी अरब की राजकुमारी रीम से, जिनको दूसरी किम कार्दशियन कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप दोनों की फोटो देखेंगे तो पहचान नहीं कर पाएंगे कि किम कौन है और प्रिंसेस रीम कौन है।

कौन हैं प्रिंसेस रीम
आपको बता दें सऊदी अरब के प्रिंस अलवालीन बिन तलाल को हाल में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनको सउदी अरब का सबसे अमीर आदमी माना जाता है। वो सउदी रॉयल फैमिली का चेहरा भी हैं। उनकी कुल संपत्ति 28 अरब डॉलर के करीब बताई जाती है। तलाल को दुनिया भर में अपनी रॉयल लाइफस्‍टाइल के लिए जाना जाता है। उन्ही की बेटी हैं प्रिंसेस रीम, जो आजकल चर्चा में हैं।

प्रिंस तलाल बिजनेस में माहिर
सउदी अरब के गिरफ्तार प्रिंस तलाल को बिजनेस का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। उनकी कंपनी किंगडम होल्डिंग के पास  ट्विटर, एप्‍पल, सिटीग्रुप और ई-बे जैसी धाकड़ कंपनियों में हिस्सेदारी है। तलाल सोच समझ कर रिस्क लते हैं जिसका फायदा उनको होता है। 2008 में सिटी ग्रुप जब मंदी के दौर से गुजर रहा था तो प्रिंस तलाल ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी थी। बाद में सिटी ग्रुप ने रिवाइव किया तो प्रिंस तलाल की दौलत भी कई गुना बढ़ गई।

राजकुमारी रीम भी कम नहीं
प्रिंस तलाल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। उन्होंने चार शादियां की हैं। उनकी चौथी पत्नी अमीरा काफी ग्लैमरस बताई जाती है। अब प्रिंसेस रीम भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं। रीम पेशे से फोटोग्राफर हैं, उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे अरब में की जाती है। उनका चेहरा किम कार्दशियन से इतना मिलता है कि लोग उनको दूसरी किम कार्दशियन कहते हैं। सोशल मीडिया पर रीम की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हं।

ज्यादातर पेरिस में रहती हैं
प्रिंसेस रीम अक्सर अपना समय पेरिस में गुजारती हैं, वो ज्यादातर वहीं रहती हैं। हालांकि उनको कई बार रियाद में भी देखा गया है। वो अपने फैशन सेंस के कारण भी चर्चा में रहती हैं। हॉट अंदाज और बोल्ड डरेस के कारण उनकी आलोचना भी की जाती है, लेकिन रीम को इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो अपनी मर्जी की मालिक हैं। उनको जो करना होता है वो कर लेती हैं.

खुले ख्यालों की हैं प्रिंसेस रीम
सउदी अरब को एक कट्टरपंथी इस्लामिक देश माना जाता है। जहां महिलाओं पर कई तरह के नियम लागू हैं। इसके बाद भी प्रिंसेस रीम आजाद ख्यालों की हैं। वो ऐसे कपड़े पहनती हैं जिसे देख कर अरब देश के लोगों की आंखे खुली रह जाती हैं। ऐसा नहीं है कि वो पारंपरिक कपड़े नहीं पहनती हैं। 2015 में अपने पिता के एक कार्यक्रम में वो पारंपरिक लिबास में दिखाई दी थी।

अमेरिका से की पढ़ाई
राजकुमारी रीम अगर आजाद ख्याल की हं तो इसका कारण उनकी पढ़ाई भी है। वो शुरू से विदेश में पढ़ी हैं, उन्होंने अमेरिका की न्‍यू हेवन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वो साइंस ग्रैजुएट हैं। वो अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस के कारण चर्चा में रहती हैं। रीम का कहना है कि वो आजाद ख्यालों की हैं, वो महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती हैं जिस से उनकी स्थिति में सुधार हो सके।

वेस्टर्न कपड़ों में गजब ढाती हैं
प्रिंसेस रीम और किम कार्दशियन के बीच तुलना का एक कारण और भी है, दोनों की ड्रेसिंग सेंस कमाल की है। रीम अक्सर वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई देती हैं। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में रहती हैं। रीम अरब वर्ल्ड में भी लोगों की चर्चा का केंद्र रहती हैं। बता दें कि रीम प्रिंस तलाल की पहली पत्नी की दूसरी संतान हैं। उनके भाई का नाम खालिद है।