मेगास्टार रजनीकांत अब वो काम करने जा रहे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में आज तक नहीं हुआ

मेगास्टार रजनीकांत के बारे में कहा जाता है कि वो जो भी करते हैं, कुछ हटकर करते हैं। इसलिए अब वो एक ऐसा काम करने जा रहे हैं, जो आज तक नहीं हुआ।

New Delhi, Mar 19: बॉ़लीवुड के मेगास्टार रजनीकांत के बारे में कहा जाता है, जीवन में वो किसी भी ऐसे पल को नहीं भूलते, जहां से उन्हें प्रेरणा मिली हो। जीवन में पारंपरिक मूल्यों को ही धरोहर मानने वाले रजनीकांत कई बार ऐसे उदाहरण पेश कर चुके हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं। इस वजह से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का मेगास्टार कहा जाता है।

करने जा रहे हैं ये काम
अब रजनीकांत अब एक बड़ा काम करने जा रहे हैं। वो एब एक ऐसी फिल्म तैयार करने की सोच रहे हैं, जो लीक से एकदम हटकर हो। दरअसल रजनीकांत हाल ही में पहाड़ों की सैर करने आए। उन्होंने यहां योग और ध्यान के जरिए आंतरिक सुख हासिल किया। खबर है कि रजनीकांत ने फैसला किया है कि पहाड़ों पर ही एक बेहतरीन फिल्म बनाई जाए।

बता दी अपने दिल की बात
दरअसल रजनीकांत कई बार पहाड़ों में आ चुके हैं। कई बार उनसे सवाल भी पूछे गए हैं कि क्या वो यहां के जीवन से आधारित कोई फिल्म बनान चाहेंगे। रजनीकांत अब इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। वो अलग बात है कि रजनीकांत राजनीति में भी कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने साफ भी किया है कि वो राजनीति के साथ साथ फिल्मों में काम करते रहेंगे।

अदाकारी से खुद को दूर नहीं करेंगे
बात साफ है कि रजनीकांत ने कलाकारी से खुद को अलग नहीं किया है। फिल्मी दुनिया के इस सबसे बड़े खिलाड़ी के दिमाग में अब विचार है कि पहाड़ों पर आधारित एक फिल्म बने। पहाड़ से रू-ब-रू होकर ही उन्होंने ये फैसला लिया है। रजनीकांत ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि पहाड़ की खूबसूरती से वो पहले से ही वाकिफ हैं।

कर रहे हैं नई फिल्म की तैयारी
यहां की वादियां और नैसर्गिक सौंदर्य से वो अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने इस बीच पहाड़ के लोगों का कठिन जीवन और सरल व्यवहार देखा है। रजनीकांत कहते हैं कि पहाड़ में रहने वाले लोग देवों की तरह हैं और बेहद ही मेहनतकश हैं। इस वजह से वो एक फिल्म इन लोगों के लिए समर्पित करना चाहते हैं। रजनीकांत द्वाराहाट से  महावतार गुफा तक करीब 20 किलोमीटर पैदल चले थे।

ये खास बात बताई
इस दौरान उन्होंने यहां योग भी किया। रजनीकांत बताते हैं कि जब वो रास्ते में जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने एक महिला को सिर पर लकड़ियां ले जाते देखा। उनका कहना है कि वो एक फिल्म के जरिए स्थानीय लोगों के जीवन से दुनिया को रू-ब-रू करवाना चाहते हैं। वैसे देखा जाए तो ऐसा पहली बार होगा जब रजनीकांत इस तरह का काम करेंगे।

फिर हो गए तैयार
आज तक रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री को ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उनके लिए कहा जाता है कि उनका इंडस्ट्री में नाम ही काफी है। इसके बाद भी रजनीकांत जमीन से जुड़ें हैं, वो अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलते और ये ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। अब मेगास्टार रजनीकांत एक बड़ा काम करने जा रहे हैं और देखना है कि आगे क्या होता है।