रोहित शर्मा आज रच सकते हैं इतिहास, विराट और गप्टिल छूट जाएंगे पीछे!

रोहित शर्मा यदि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 34 रन बना लेते हैं, तो वो टीम इंडिया के लिये इस प्रारुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

New Delhi, Feb 24 : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में यदि 37 रन बना लेते हैं, तो वो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं, हिटमैन के कुल 3263 रन है, इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल हैं, जिन्होने 112 मैचों में 3299 रन बनाये हैं, जबकि दूसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होने 3296 रन बनाये हैं।

37 रन दूर
रोहित शर्मा यदि श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 34 रन बना लेते हैं, Rohit sharma तो वो टीम इंडिया के लिये इस प्रारुप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, वो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ेंगे।

12 छक्के
दायें हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा अगर टी-20 सीरीज में 12 छक्के लगाते हैं, Rohit Sharma तो वो गप्टिल से आगे निकल जाएंगे, मार्टिन गप्टिल 165 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 122 मैचों में 154 छक्के लगाये हैं।

बतौर कप्तान 1000 रन
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 63 रन बनाकर रोहित टी-20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अपने 1000 रन पूरे कर सकते हैं, ऐसा करने वाले वो दुनिया के तीसरे खिलाड़ी होंगे, इस समय रोहित के 25 टी-20 मैचों में बतौर कप्तान 937 रन है, हिटमैन ने 122 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 शतक और 26 अर्धशतक लगाये हैं, उनके नाम 290 चौके और 154 छक्के हैं, इस दौरान उन्होने 48 कैच लपके हैं।