बिग बॉस पर लगा 900 करोड़ का सट्टा, ये है सट्टेबाजों की पहली पसंद !

सूत्रों की मानें तो बिग बॉस पर 900 करोड़ का सट्टा लग गया है। इस बार सट्टेबाज चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे ये शो हार जाएं। जानिए इसकी खास बातें।

New Delhi, Jan 04: रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जैसे जैसे इस शो के फाइनल की तारीखें नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे इस शो को लेकर कयासों का बाजार भी गर्म हो रहा है। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस शो में बहुत बड़ा सट्टा लगा है। ये सट्टा छोटा मोटा नहीं बल्कि करीब 900 करोड़ रुपये का है। आइए आपको इस बारे में कुछ खास बातें बता देते हैं।

ग्रैंड फिनाले नजदीक है
अब Bigg Boss में सिर्फ 6 ही कंटेस्टेंट्स बचे हैं। ऐसे में मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है।इन कंटेस्टेंट में 3 सेलेब्रिटी हैं और 3 आम लोग हैं। शो का फिनाले जैसे जैसे करीब आ रहा, वैसे ही विजेता को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो रहा है। खास बात ये है कि इस शो पर सट्टेबाजों की नजरें टिकी हैं। आइए आपको इस बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस शो के जरिए सट्टेबाज अपनी चांदी काट रहे हैं। अब ये भई जान लीजिए कि सट्टेबाजों की पसंद क्या हैं ? सट्टेबाजों ने हिना खान और विकास गुप्ता की जीत पर काफी पैसा लगाया है। इसके अलावा सट्टेबाज चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे ये मुकाबला हार जाएं। कुछ ट्विटर अकाउंट का हवाला दिया गया है और एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने इस बारे में दावा किया है।

शिल्पा शिंदे के लिए बुरी खबर
इस ट्वीट में कहा गया है कि शिल्पा शिंदे के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। इसके अलावा उस ट्वीट में बताया गया है कि Bigg Boss ने जल्द ही शिल्पा को बाहर निकाल सकते हैं। दरअसल मुंबई के सट्टा बाजार में बिग बॉस विनर को लेकर बहुता बड़ा सट्टा लगा है। खबर है कि अगर शिल्पा हारेंगी तो कंपनी को बहुत बड़ा मुनाफा होगा। इसके अलावा भी कुछ और बातें हैं।

वायरल हुआ ट्वीट
बताया जा रहा है कि ये ट्वीट जैसे ही डाला गया, तुरंत वायरल हो गया। इसके बाद इस ट्वीट को ट्विटर से हटा लिया गया। इससे पहले भोजपुरी ऐक्ट्रेस महिमा सिंह पुरी भी इस शो पर कुछ बड़े आरोप लगा चुकी हैं। महिमा सिंह पुरी ने हाल ही में एक ट्वीट डाला था। इसमें उन्होंने लिखा था कि Bigg Boss में सट्टा मार्केट का बहुत बड़ा योगदान है।

महिमा सिंह पुरी के आरोप
महिमा सिंह पुरी ने आरोप लगाया था कि Bigg Boss में बेटिंग रेट्स फिक्स किए गए हैं। 35 रुपये शिल्पा शइंदे पर लगाए गए हैं। 25 रुपये हिना खान पर लगाए गए हैं। इसके अलावा 20 रुपये विकास पर लगाए गए हैं और 15 रुपये लव त्यागी पर लगाए गए हैं। आपको बता दें कि जिस पर जितना कम रुपया लगा होता है, उसके जीतने के चांस ज्यादा बनते हैं।

क्या चाहते हैं सटोरिए
महिमा सिंह पुरी ने कहा था कि  सट्टेबाज चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे हार जाएं, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमा सकें। इसके अलावा भी महिला सिंह पुरी ने एक और ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि ‘सट्टाबाजार में Bigg Boss के विनर पर 900 करोड़ रुपये का भारी-भरकम दांव लगा है। सट्टेबाज विकास गुप्ता या हिना खान का जिताना चाहते हैं।