आखिरी फेरे तक सीक्रेट रखी गई विराट कोहली और अनुष्का की शादी, ये हैं बड़ी वजहें

pic-1

क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का की शादी आखिरी वक्त तक इस तरह से सीक्रेट क्यों रखी गई ? आइए इसकी कुछ वजहें जान लीजिए।

New Delhi, Dec 13: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब शादी के बंधंन में बंध गए हैं। देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। लेकिन इस बीच सवाल ये पूछा जा रहा है कि आखिर ये शादी इतनी सीक्रेट क्यो रखी गई थी। इसके बारे में हम आपको भी बता रहे हैं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में सात फेरे लिए। विराट-अनुष्का जानते हैं कि वो सेलिब्रिटी हैं लिहाजा मीडिया में जबर्दस्त कवरेज होता। इससे सेरेमनी मैनेज करने में परेशानी होती।

आदित्य चोपड़ा से है खास कनेक्शन
बताया जाता है कि अनुष्का शर्मा और आदित्य चोपड़ा करीबी दोस्त हैं। अनुष्का आदित्य से पर्सनल मैटर भी शेयर करती हैं। वो आदित्य से सलाह भी लेती हैं। आदित्य ने ही उन्हें देश से बाहर शादी करने की सलाह दी थी। ऐसे में ये दोनों ही बेवजह सुर्खियों में आने से बच गए। इससे पहले भी जविराट-अनुष्का में जब दूरियां आई थीं तो आदित्य ने ही ये मामला सुलाया था।

ज्यादा मेहमान बनते परेशानी
विराट टीम इंडिया के कप्तान हैं। अनुष्का एक्ट्रेस हैं। अगर वो भारत में शादी करते तो ज्यादा मेहमान बुलाने पड़ते। ये तादाद 500 से ज्यादा हो सकती थी। हालांकि इसे मैनेज करने में समस्या नहीं आती लेकिन बाद में महसूस होता कि उसे नहीं बुलाया। दोनों ने इस संभावना को ही खत्म कर दिया। समस्या ये भी थी कि भारत में शादी की बात किससे बताते और किससे छिपाते। इसलिए बाहर ही शादी कर ली।

टीम इंडिया के शरीक होने में परेशानी होती
फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। ये शेड्यूल पहले ही तय हो चुका था। इस दौरान भारत में शादी होती तो टीम के शामिल होने पर संशय होता। विराट खुद भी नहीं चाहते कि उनके पर्सनल प्रोग्राम की वजह से टीम के खेल पर कोई असर पड़े। इसलिए उन्होंने ये शादी देश से बाहर करना ही ठीक समझा। अब भारत में प्रोग्राम होगा।

विराट पर्सनल लाइफ वाले हैं
विराट खेल के मैदान में भले ही आक्रामक दिखते हैं। लेकिन ये बात भी सच है कि अपनी पर्सनल लाइफ में वो काफी संजीदा हैं। उनका यकीन है कि पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखा जाए। एक दो बार छोड़ दें तो अपने और  अनुष्का के रिश्ते के बारे में उन्होंने कोई बयान नहीं दिया। लिहाजा भारत में शादी करना उनके लिए ये पर्सनल सेरेमनी नहीं रहता।

प्रोफेशन्शल के साथ किया एग्रीमेंट
शादी की सीक्रेट बनाए रखने के लिए विराट और अनुष्का के परिवार वालों ने इंतजाम किए थे। बताया जा रहा है कि इस फंक्शन से जुड़े सभी लोगों से नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन कराया गया था। इसमें कहा गया था कि वो इससे जुड़ी कोई भी खबर शेयर नहीं करेंगे। शादी को सीक्रेट बनाए रखने के लिए ये भी एक तरह का खास एग्रीमेंट रहा है।

ये एग्रीमेंट खास था
इसी एग्रीमेंट के चलते आखिरी वक्त तक इस शादी से जुड़ी भी खबर लीक नहीं की गई। इसके साथ ही तैयारियों से जुड़ा कोई भी फोटो लीक नहीं हो सका था। बाद में दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी। तो ये वो तमाम वजहें हैं, जिनसे इस शादी का विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सीक्रेट रखा था। इसलिए ये शादी इटली में ही की गई।