शेन वॉर्न- शादी के 10 साल बाद पत्नी से तलाक, फिर बिखरने लगा परिवार, जुड़ते गये नये अफेयर

shane warne

निजी जिंदगी में रंगीन मिजाज के शेन वॉर्न पर 2000 में ब्रिटिश नर्स डोना ने अश्लील मैसेज भेजने और गंदी बात करने के आरोप लगाये थे।

New Delhi, Mar 05 : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन अपने फैंस के दिलों पर हमेशा राज करते रहेंगे, 52 वर्षीय शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनकर सभी हैरान हैं, उन्होने मैदान के बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी समय-समय पर खूब सुर्खियां बटोरी, शेन वॉर्न का विवादों से गहरा नाता रहा है, स्पिन के इस जादूगर ने 1995 में योगा इंस्ट्रक्टर सिमोन कैलाहन से शादी की थी, फिर 2005 में जब कैलाहन को वॉर्न के अफेयर के बारे में पता चला तो दोनों का 2010 में तलाक हो गया था।

तीन बच्चे
सिमोन कैलाहन और शेन वॉर्न के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम ब्रूक, जैक्सन और समर है, निजी जिंदगी में रंगीन मिजाज के शेन वॉर्न पर 2000 में ब्रिटिश नर्स डोना ने अश्लील मैसेज भेजने और गंदी बात करने के आरोप लगाये थे, जिसके बाद वॉर्न को तब ऑस्ट्रेलियाई टीम की उपकप्तानी गंवानी पड़ी थी।

अफेयर की चर्चा
2005 में इंग्लैंड दौरे पर वॉर्न की लौरा सेयर्स और केरी कॉलीमोर नाम की छात्रा के साथ अफेयर की खबरें सामने आई थी। शेन वॉर्न के बारे में कहा जाता था कि वो अपने साथ कंडोम का पैकेट कैरी करते हैं, इसके साथ ही तरह-तरह की बातें होती रहती थी।

लिज हर्ले के साथ 2013 में जुड़ा नाम
शेन वॉर्न का नाम हॉलीवुड एक्ट्रेस लिज हर्ले के साथ भी जुड़ चुका है, दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2011 में सगाई कर ली थी, लेकिन इसके बाद ये रिश्ता आगे नहीं बढ सका, 2013 में दोनों के ब्रेकअप की खबर आई। फिर दोनों अलग हो गये।