शिवपाल यादव पर चढा ‘भगवा रंग’, राम के सहारे बीजेपी में जाने के एक और संकेत?

Yogi8

शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच मतभेद किसी से छुपे हुए नहीं हैं, 2017 विधानसभा चुनाव के बाद शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बना ली थी, वो अकेले अपने दम पर 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़े।

New Delhi, Apr 04 : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव पर भगवा रंग चढने लगा है, शिवपाल यादव ने सोमवार सुबह रामायण की चौपाई के साथ भगवान राम को परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला बताया है, शिवपाल की ओर से इसे बीजेपी में जाने का एक और संकेत माना जा रहा है।

शिवपाल का ट्वीट
पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने ट्विटर पर लिखा, प्रातकाल उठि कै रघुनाथा, मातु पिता गुरु नावहिं माथा।। आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा।। भगवान राम का चरित्र परिवार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है, चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने और उसे गुनने का भी क्षण है, दो दिन पहले ही अखिलेश के चाचा ने पीएम मोदी और सीएम योगी को ट्विटर पर फॉलो करके अपने नए कदम के संकेत दे दिये थे।

अखिलेश से नाराज हैं शिवपाल
आपको बता दें कि शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच मतभेद किसी से छुपे हुए नहीं हैं, 2017 विधानसभा चुनाव के बाद शिवपाल यादव ने अलग पार्टी बना ली थी, वो अकेले अपने दम पर 2019 लोकसभा चुनाव भी लड़े, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद 2022 में वो फिर अखिलेश के साथ लौटे, लेकिन ज्यादा भाव नहीं मिलने से नाराज बताये जा रहे हैं।

बीजेपी अपने साथ लाने में लगी
विधानसभा चुनाव में सिर्फ 1 सीट दिये जाने से असंतुष्ट शिवपाल की नाराज उस समय और बढ गई, shivpal yadav जब अखिलेश ने उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी देने से साफ मना कर दिया, इसके बाद शिवपाल ने सीएम योगी से मुलाकात की, जिसके बाद कहा जा रहा है कि छोटी बहू के बाद मुलायम परिवार का एक और सदस्य भगवा रंग में रंग सकता है।