सोनाक्षी सिन्हा के मेकअप आर्टिस्ट की मौत, 30 साल की उम्र में आया हार्ट अटैक

सोनाक्षी सिन्हा के मेकअप आर्टिस्ट की मौत हो गई है। इसके साथ ही पूरी बॉ़लीवुड सन्न रह गया है। जानिए इस मेकअप आर्टिस्ट के बारे में।

New Delhi, Nov 15 : बॉलीवुड की सुपरहिट अदाकार सोनाक्षी सिन्हा के बारे में तो आप जानते ही होंगे। एक्ट्रेस की खूबसूरती को दर्शकों के सामने तक लाने में एक शख्स का अहम योगदान होता है। उसे मेकअप आर्टिस्ट कहते हैं।  जी हां आप मानें या मानें फिल्मी सितारों की खूबसूरती का सबसे बड़ा श्रेय मेकअप आर्टिस्ट को ही जाता है। वो मेकअप आर्टिस्ट ही होता है, जो आपसे छुपा रहता है।

कौन थे नीलेश परमार ?
लेकिन आज एक शख्स के बारे में बात करना जरूरी है। उस शख्स ने सोनाक्षी की खूबसूरती पर चार चांद लगाए और इस बात में कोई शक नहीं है कि उनके मेकअप की वजह से सोनाक्षी फिल्मी पर्दे पर अपने हुस्न के जलवे बिखेर पाई। इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम है नीलेश परमार। नीलेश भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें बॉलीवुड में समाई हैं।  

मंगलवार को हुई मौत
सोनाक्षी के मेकअप आर्टिस्ट नीलेश परमार की मंगलवार को मौत हो गई। डॉक्टर्स के मुताबिक नीलेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि नीलेश अभी सिर्फ 30 साल के थे। 30 साल की उम्र में ही नीलेश ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही जगह बना ली थी। सोनाक्षी के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारे नीलेश को अपनी पहली पसंद मानते थे।

सोनाक्षी प्यार से नीलू बुलाती थीं
यहां आपको ये भी बता दें कि सोनाक्षी नीलेश को प्यार से नीलू कहकर बुलाती थी। सोनाक्षी ने नीलेश का एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने लिखा है कि ‘जिंदगी आगे इसके बिना यूं ही नहीं चलेगी इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि रेस्ट इन पीस नीलेश। बताया जाता है कि नीलेश परमार सोनाक्षी के काफी ज्यादा करीब थे।

नीलेश की तारीफ करती थीं सोनाक्षी
एक बार की बात है। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक बार सोनाक्षी ने अपने दोस्तों को बताया था कि वो आज जिस मुकाम पर हैं, उसका क्रेडिट नीलेश को ही जाता है। आप समझ सकते हैं कि नीलेश और सोनाक्षी में कैसे पारिवारिक संबंध थे। सोनाक्षी के लिए किसी फिल्म में मेकअप का मतलब ही नीलेश होता था। लेकिन आज नीलेश इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए।

सोनाक्षी के परिवार का हिस्सा थे नीलेश
मेकअप आर्टिस्ट नीलेश परमार सोनाक्षी के परिवार का ही हिस्सा थे। एक बार की बात है। साल 2013 की ये बात है। इस दिन गणेश चतुर्थी थी और नीलेश का जन्मदिन भी था। इसके बाद भई नीलेश सेट पर आए थे और सोनाक्षी का मेकअप कर रहे थे। सोनाक्षी को अच्छी तरह से मालूम था कि आज नीलेश का जन्मदिन है। उस दौरान उन्होंने एक खास काम किया।

बर्थडे पर दिया था सरप्राइज
सोनाक्षी को पता था नीलेश का बर्थडे है। इसलिए उन्होंने सेट पर ही नीलेश के लिए एक सरप्राइज पार्टी रखी थी। उन्होंने नीलेश के नाम पर ये पार्टी दी और केक भी काटा था। इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपनी वैनिटी वैन भी बलून से सजा दी थी। नीलेश परमार के बारे में सोनाक्षी के बारे में कई बातें बताई थीं। आज आपका इस बारे में जानना भी जरूरी है।

पहली बार दबंग फिल्म से जुड़े
नीलेश परमार पहली बार सोनाक्षी के साथ दबंग फिल्म से जुड़े थे। इस फिल्म में उन्होंने सोनाक्षी का शानदार मेकअप किया था, जिस वजह से सोनाक्षी को दर्शकों के बीच एक पहचान मिली थी। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री ने और भी मेकअप आर्टिस्ट हैं। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ने नीलेश को अपने लिए चुना था। सोनाक्षी का कहना था कि नीलेश नॉन स्टॉप एंटरनेटमेंट का सोर्स है।