बॉलीवुड में श्रीदेवी के 5 दुश्मन, जिनके कारण ‘चांदनी’ को उठानी पड़ी तकलीफ

sri enemy

श्रीदेवी ने बॉलीवुड में लंबे समय तक काम किया, इस दौरान कुछ दोस्त बने तो कई ऐसे भी लोग हैं जिनको श्री देवी पसंद नहीं करती थी। कौन हैं वो लोग पढ़िए

New Delhi, Feb 27: फिल्मी परदे पर अपनी चमक बिखेर कर वो चांदनी न जाने कहां गुम हो गई। श्री देवी के निधन से जो शून्य उत्पन्न हुआ है वो कभी नहीं भरेगा, बॉलीवुड मं काम करते हुए श्रीदेवी के जहां कुछ अच्छे दोस्त बने थे, तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हं जिनके साथ उनकी नहीं बनती थी, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्री देवी के बॉलीवुड में कुछ दुश्मन भी थे, ये दुश्मनी उस तरह की नहीं थी कि एक दूसरे की जान ले ली जाए, ये 5 लोग ऐसे हैं जिनके साथ श्री देवी की कभी पटी नहीं, इन लोगों के साथ श्री देवी ने हमेशा एक दूरी बना कर रखी थी, तो चलिए आपको मिलाते हैं उन 5 लोगों से जो श्री देवी के दुश्मन कहे जाते हैं।

माधुरी दीक्षित
कहा जाता है कि माधुरी के कारण ही श्रीदेवी का करियर ढलान पर आया था, जिस तरह से राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बीच होड़ चलती थी, उसी तरह इन दोनों के साथ था। माधुरी ने श्री देवी के स्टारडम को चुनौती दी थी। इसलिए दोनों एक दूसरे से नफरत करती रहीं। हालांकि श्री देवी के निधन के बाद माधुरी उनको श्रद्धांजलि देने के लिए अनिल कपूर के घर गई थी।

जयाप्रदा
बॉलीवड में जिन लोगों के साथ श्री देवी की नहीं बनती थी, उनमें अगला नाम जयाप्रदा का है,दोनों ही दक्षिण भारत से आती हैं, 80 के दशक में दोनों का जादू फैन्स पर छाया हुआ था। जया प्रदा  और श्री देवी के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही। श्री देवी को जया प्रदा की चुनौती पसंद नहीं आई थी, इसलिए वो उनसे दूरी बना कर रखती थी।

रामगोपाल वर्मा
फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने श्री देवी को श्रद्धांजलि तो दी, लेकिन उनके बारे में कहा जाता है कि श्री देवी उनको पसंद नहीं करती थी। दरअसल रामगोपाल वर्मा ने एक किताब में जिक्र किया था कि वो श्री देवी से प्यार करते हैं। लेकिन, बोनी कपूर से शादी के बाद उन्होंने श्री देवी को पागल तक कह दिया था। जिसके बाद से संबंध खराब हो गए थे।

पुली फिल्म के निर्माता
फिल्मों में वापसी के बाद श्री देवी ने साउथ इंडिया की एक फिल्म में काम किया था, पुली नाम की इस फिल्म के प्रोड्यूसर पर उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके 50 लाख रूपये नहीं लौटाये।ये मामला काफी चर्चा में आया था। बाद में प्रोड्यूसर ने उलटा श्री देवी पर ही 20 लाख रूपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया।

सरोज खान
सरोज खान को डांस मास्टर कहा जाता है, सरोज खान शुरूआत में श्री देवी को काफी पसंद करती थी, लेकिन माधुरी दीक्षित के आने के बाद सरोज खान श्री देवी से दूर हो गई, सरोज को माधुरी का डांसिंग स्टाइल ज्यादा पसंद आ गया था। इस वजह से श्री देवी और सरोज खान की दोस्ती में दरार आ गई थी। अब श्री देवी इस दुनिया में नहीं हैं, उनके दुश्मन भी उनको याद कर रहे हैं।