प्राइवेट पार्टी में एक लड़की देखी, प्यार हुआ तो बना लिया इस मुल्क की महारानी

imgpsh_fullsize (5)

एक राजा ने प्राइवेट पार्टी में एक लड़की देखी, उसे प्यार हो गया और उसके बाद उसने उस महिला को अपने मुल्क की महारानी बना दिया। जानिए ये खबर

New Delhi, Feb 22 : एक बड़े देश का राजा, जिसने एक प्राइवेट पार्टी में एक लड़की देखी, उसे उस लड़की से प्यार हुआ और उसके बाद उसने उस लड़की को अपने मुल्क की महारानी बना दिया। ये कहानी है मोरक्को के राजा-रानी की है। इस देश को किंगडम ऑफ मोरक्को भी कहा जाता है। आप जब यहां के राजा की प्रेम कहानी के बारे में जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

किंग मोहम्मद की कहानी
यहां के किंग मोहम्मद 6 ने 1999 में अपने पिता किंग हसन सेकंड की मौत के बाद इस देश की जिम्मेदारी संभाली थी। किंग मोहम्मद की लव स्टोरी अपने दौर में बहुत मशहूर रही थी। imgpsh_fullsize (6)वो एक प्राइवेट पार्टी में एक आम लड़की को अपना दिल दे बैठे थे। अगर इसे एक फिल्मी कहानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस बारे में तसल्ली से जानिए।

ऐसे मिले थे लड़की से
राजा मोहम्मद अपनी फ्यूचर वाइफ सलमा 1999 में एक प्राइवेट पार्टी में मिले थे और उन्हें दिल दे बैठे।इसके बाद इन दोनों की मुलाकातें हुईं और फिर बात प्यार और शादी तक पहुंची। imgpsh_fullsize (4)किंग मोहम्मद ने जब सलमा से अपनी शादी का ऐलान किया, तो तब तक वो एक प्राइवेट फिगर ही थीं। इसके बाद जो हुआ वो उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव था।

बना लिया देश की महा रानी
21 मार्च 2002 में ये शादी के बंधन में बंधे और इसके बाद सलमा को रॉयल फैमिली के मेंबर के तौर पर लला का टाइटल दिया गया। imgpsh_fullsizeअब आपको महा रानी सलमा के बारे में भी बता देते हैं। लला सलमा एक साधारण शिक्षक के घर में पैदा हुई थीं। उनकी फैमिली ने उनका नाम सलमा बेनानी रखा था। इसके बाद उनकी जिंदगी में एक बदलाव आया था।

दुनियाभर में फैली ये लव स्टोरी
जब मोहम्मद से उनकी मुलाकात हुई थी, तब वो पढ़ाई के बाद इन्फॉर्मेशन इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थीं। अब महारानी लला सलमा मोरकेको देश की सबसे बड़ी होल्डिंग कंपनी की मालकिन हैं। imgpsh_fullsize (2)राजा मोहम्मद की कंपनी में सलमा इन्वेस्टर के तौर पर भी भूमिका निभाती हैं। उनके दो बच्चे है। वो ब्रेन, ब्यूटी और मनी तीनों के लिए मशहूर हैं।

ये भी जान लीजिए
अब आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि मोरक्को के राजा के पास कितनी दौलत है। 2014 की फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक, किंग मोहम्मद के पास 2.1 अरब डॉलर यानी 13,623 करोड़ की संपत्ति हैं। imgpsh_fullsize (3)इसके आधार पर वो दुनिया के चंद रईसों में शामिल हैं। इस किंग की कहानी दुनिया भर में मशहूर है, जो भी इस लव स्टोरी के बारे में जानता है, तो हैरान रह जाता है।

दुनियाभर में चर्चा
खास बात ये भी है कि किंग मोहम्मद और उनकी पत्नी की कहानी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। imgpsh_fullsize (4)सोशल मीडिया पर इस स्टोरी को खास तौर पर वायरल किया जा रहा है। इस बड़े देश का राजा, जिसने एक प्राइवेट पार्टी में एक लड़की देखी, उसे उस लड़की से प्यार हुआ और उसके बाद उसने उस लड़की को अपने मुल्क की रानी बना दिया।