हरियाणा की एक खबर से हिल गया हिंदुस्तान, छात्र ने प्रिंसिपल को गोली मार दी

हरियाणा में जो हुआ, उसके बारे में सुनकर हिंदुस्तान दंग है। एक छात्र ने अपने स्कूल की प्रिसिपल को गोली मार दी। इसके बाद इसकी वजह भी बताई।

New Delhi, Jan 20: क्या आपका ध्यान अपने बच्चों की तरफ है ? क्या आप अपने बच्चे की मानसिकता को पढ़ रहे हैं ? क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आपका बच्चा जब आपकी नजरों से दूर रहता है, तो क्या करता है ? अगर नहीं तो आपका ध्यान देना काफी ज्यादा जरूरी है। हरियाणा में एक बच्चे ने अपने स्कूल की प्रिंसिपल को गोली मार दी। ये खबर पूरे हिंदुस्तान में आग की तरह फैल गई।

आखिर बच्चा ऐसे कैसे कर सकता है ?
देश इस खबर से ही हैरान है कि आखिर कोई बच्चा ऐसा कैसे कर सकता है ? मां बाप किस तरह से अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं ? यमुनानगर की थॉपर कॉलोनी में स्वामी विवेकानंद स्कूल है। इस स्कूल के 12वीं क्लास के छात्र ने अपने स्कूल की प्रधान अध्यापिका को गोली मार दी। इस बात का शायद उस बच्चे को ज्यादा मलाल भी नहीं है।

जख्मी प्रिंसिपल की मौत
जख्मी प्रधान अध्यापिका की करीब 2 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद जब लोगों ने पकड़कर छात्र से पूछा कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया, तो छात्र ने तपाक से इसका हैरान कर देने वाला जवाब दिया। छात्रा ने कहा कि प्रधान अध्यापिका उसे परेशान करती थी। क्या इसका हल गोली मारना था ?

इतने हिंसक क्यों हो गए बच्चे ?
समाज किस तरफ जा रहा है ? संवेदनाएं मर क्यों गई हैें ? क्यों बच्चे लगातार हिंसा का रास्ता अपना रहे हैं ? क्या नौनिहालों के हाथ में कलम होने के बजाय बंदूक आ गई है ? चिंता की बात है और गंभीर रूप से हर मां बार को इस मसले पर सोचने की बात है।  ये वारदात शनिवार सुबह 11:30 बजे की है, जब छात्र ने स्कूल की प्रधान अध्यापिका पर गोली मार दी।

गोली मारने के बाद भागा छात्र
इसके बाद छात्र ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने पकड़ लिया। स्कूल का चपरासी आरोपी छात्र के पीछे दौड़ा। चपरासी ने लोगों को पकड़ने के लिए आवाज लगाई। तब तक छात्र स्कूल से बाहर निकल चुका था। स्कूल से बाहर निकलते ही चपरासी और लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद छात्र की जमकर पिटाई की गई। छात्र की हालत खराब हो गई।

लोगों ने पकड़कर पीटा
छात्र को लोगों ने इतना पीटा कि उसके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोटें आई हैं। जिस स्कूल में छात्र पड़ता था। उस स्वामी विवेकानंद स्कूल की प्रिंसिपल का नाम रीतू छाबड़ा है। वारदात के वक्त रीचू छाबड़ा अपने रूम में थी। बताया जा रहा है कि उनपर छात्र ने एक के बाद एक तीन फायर किए। एक गोली चेहरे पर, एक कंधे और एक बाजू में लगी।

पूरा देश हैरान है
गोली लगते ही प्रिंसिपल घायल होकर नीचे गिर गई। इसके बाद भीड़ के सामने आरोपी स्टूडेंट ने कहा कि प्रधान अध्यापिका टॉर्चर करती थी। लोगों ने छात्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। एसएचओ सिटी ओमप्रकाश ने का कहना है कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। हिंदुस्तान इस खबर से हैरान है कि छात्र अब किस दिशा में जा रहे हैं।