पुलिस के अनुसार महिला का नया आशिक रात को उससे मिलने पहुंचा, तो उसने देखा कि महिला अपने पुराने आशिक के साथ सो रही थी।
New Delhi, May 09 : यूपी के मिर्जापुर में बीते 29 अप्रैल को हुए मदन लाल मिश्र हत्याकांड को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मामले में यूपी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि लव ट्राएंगल की वजह से मदन लाल मिश्र की हत्या हुई। पुलिस के अनुसार महिला का नया आशिक रात को उससे मिलने पहुंचा, तो उसने देखा कि महिला अपने पुराने आशिक के साथ सो रही थी। इसी बात से नाराज नये प्रेमी ने पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।
29 अप्रैल को हुई हत्या
मामले में जानकारी देते हुए सीओ लालगंज रमाकांत सिंह ने बताया कि पंडितपुर गांव निवासी मदन लाल मिश्रा 29 अप्रैल को एक शादी में शामिल होने के लिये लालगंज गये थे। पुलिस के मुताबिक लालगंज इलाके के राजापुर गांव में सोनेलाल बिंद की बेटी की शादी थी। मदन लाल मिश्र में उसी शादी में शामिल होने के लिये गया था, जहां पर 29 अप्रैल को हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
नलकूप पर सोया था मृतक
रमाकांत सिंह ने बताया कि शादी अटेंड करने के बाद मदन लाल रात में अपने एक परिचित के घर चले गये, फिर वो उनके नलकूप के पास जाकर सो गये। नलकूप पर सोते समय ही मदन लाल की हत्या हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने जब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु की, तो कई हैरान करने वाले खुलासे हुए।
अवैध संबंध
सीएओ लालगंज ने बताया कि राजापुर गांव की रहने वाली एक युवती की शादी पंडितपुर गांव में हुआ था, विवाहिता के घर मदन लाल का आना जाना लगा रहता था, दोनों की नजदीकियां बढने लगी। जिसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध हो गया। जब इस बात की जानकारी विवाहित के पति को लगा, तो पति ने युवती को छोड़ दिया और घर से बाहर कर दिया।
लव ट्राएंगल
पति से अलग होने के बाद विवाहिता अपने मायके राजापुर आकर रहने लगी, 6 महीने पहले जब वो मायके आई थी, तो उसकी नजदीकियां भागीरथ से बढ गई। विवाहिता भागीरथ के साथ खुद को बेहद खुश बताती थखी। लेकिन उसके मन में मदन लाल के लिये भी प्यार कम नहीं हुआ था। वो दोनों को समय देती थी और दोनों के साथ समय बिताती थी।
नये आशिक ने बनाई योजना
बीते महीने 29 अप्रैल को मदन लाल शादी में शामिल हुआ, फिर वो महिला के घर चला गया। जब आरोपी भागीरथ भी महिला के घर पहुंचा, तो वहां पर मदन लाल को देख घबरा गया। उसी समय भागीरथ ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया, ताकि युवती पूरी तरह से उसकी हो जाए।
शराब पिलाकर हत्या
पुलिस को दिये बयान के अनुसार आरोपी भागीरथ ने बताया कि उसने पहले मदन लाल को शराब पिलाई फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के सामने हत्या के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।