2017 में महिलाओं की ये तस्वीरें हुई वायरल, कुछ फोटो बेहद शॉकिंग

साल खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर महिलाओं की वायरल तस्वीरों का लेखा जोखा पेश है, ये तस्वीरें साल भर चर्चा का केंद्र रहीं, आप भी दखिए।

New Delhi, Dec 31: साल खत्म होने के समय पूरे साल का हिसाब किताब अक्सर किया जाता है, आज हम आपको साल 2017 में वायरल हुई महिलाओं की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे, इन तस्वीरों को देख कर आप हैरान हो जाएंगे, कुछ तस्वीरें तो बेहद शॉकिंग हैं, खास बात ये है कि भारत की महिलाएं अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वो सोशल मीडिया पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं, इन तस्वीरों में से कुछ को देख कर आप हंसेंगे, तो वहीं कुछ को देख कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि ये इन तस्वीरों में दिखने वाली महिलाएं प्रचलित छवि को तोड़ रही हैं। कोमल मानी जाने वाली महिलाएं ऐसे ऐसे काम कर रही हैं जिन पर एक बार में यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

साड़ी के साथ तलवार
ये तस्वीर देखिए, इस में एक महिला आपको दिखाई दे रही है, इस में हैरान होने वाली कोई बात नहीं है, खास बात ये है कि महिला ने अपनी साड़ी में पीछे सो एक तलवार खोंस रखी है, दोनों हाथ कमर पर रखे ये महिला बेहद दबंग लग रही है। इस तरह की तस्वीरें आपको अक्सर नहीं दिखाई देंगी।

महिलाओं की फाइट
अब इस तस्वीर को देखिए, कोमल मानी जाने वाली महिलाएं किस तरह से आपस में लड़ रही हैं, ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। ये कहां की है इसका पता नहीं लेकिन जिस तरह से एक महिला ने दूसरी का गला पकड़ रखा है उसके कारण ये चर्चा में आई थी। महिलाएं एक वर्दीधारी महिला से भिड़ रही हैं।

एक बाइक पर कितने सवार
आपने अक्सर देखा होगा कि एक बाइक पर कई लड़के सवारी कर रहे हैं, लेकिन कभी इस तरह की तस्वीरों में महिला को नहीं देखा होगा, इस तस्वीर में एक बाइक पर चार महिलाएं दिख रही हैं। खास बात ये है कि बाइक एक लड़का चला रहा है, सबसे आखिर में जो महिला बाइक पर बैठी है वो लगभग लटकी हुई है। कमाल है ना

ये आराम का मामला है
अब ये तस्वीर देखिए, एक भाईसाहब बाइक पर जा रहे हैं, उन्होंने पीछे अपनी पत्नी को बैठा रखा है, ये हर आम आदमी के जीवन में होता है, लेकिन खास बात ये है कि बीवी के लिए सीट का इंतजाम, जी हां, महिला एक कुर्सी पर बैठी हुई है, जैसे किसी रानी की सवारी निकल रही हो, ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

जुगाड़ नंबर वन
भारत को वैसे भी जुगाड़ियों का देश कहा जाता है, यहां पर हर समस्या के लिए कोई ना कोई जुगाड़ निकाल लिया जाता है, इस तस्वीर में देखिए किस तरह से बाइक पर दो महिलाएं बैठी हैं। दरअसल बाइक वाले ने एक फट्टा पीछे की सीट पर रख दिया है, जिस पर दो महिलाएं बैठी हैं, दोनो इस तरह से बैठी हैं जैसे कार की बैक सीट पर बैठते हैं।

किसी से कम नहीं
ये तस्वीर देख कर आपको महिलाओं की ताकत और दिमाग का अंदाजा हो जाएगा, इस में एक बाइक पर एक महिला पीछे बैठी है, खास बात ये है कि बाइक की बैक सीट पर एक बोरा रखा है, एक सिलेंडर रखा है, उसके ऊपर ये महिला बैठी है, इस तरह से सवारी करने के लिए हिम्मत चाहिए, जो इस महिला के अंदर है।

स्टंटवूमेन का जलवा
ये तस्वीर अपने आप में अनोखी है, बस में सीट के लिए अक्सर लोग खिड़कियों से अंदर घुस जाते हैं, लेकिन इस बार ये काम एक महिला ने किया है। ये महिला बस की खिड़की पर लटकी हुई है, उसके चेहरे को गौर से देखिए, ऐसा लगता है कि जैसे ये उसका रोज का काम है, कोई डर नहीं कोई फिक्र नहीं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर कई मीम बने थे।

ट्रैफिक में भी काम
ये तस्वीर आपको बदलते हुए भारत की झलक दिखा रही है, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ये महिला स्कूटी पर कहीं जा रही है, ट्रैफिक जाम मिला तो उस ने अपना लैपटॉप निकाला और उस में बिजी हो गई. अब वो लैपटॉप में क्या देख रही है ये साफ नहीं है, लेकिन उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये कुछ तस्वीरें हैं जो 2017 में पूरे साल चर्चा का विषय रहीं।