गुड़गांव पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, जानिए कहां-कहां होगा वेडिंग रिसेप्शन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विदेश में हनीमून मनाने के बाद वापस लौट आए हैं। अब इस कपल के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं। देखिए तस्वीरें

New Delhi, Dec 19: विराट कोहली अनुष्का शर्मा विदेश में अपना हनीमून मनाकर वापस देश लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सुबह विराट और अनुष्का गुड़गांव पहुंचे। गुड़गांव में उनका घर है। विराट और अनुष्का दिन भर कोठी में ही रुके हैं। डीएलएफ फेस-वन में कोठी सी-1/10 में विराट के पहुंचने को लेकर जब चर्चा हुई तो लोग उनकी झलक पाने कोठी के बाहर पहुंचे।

बाहर नहीं निकले विराट-अनुष्का
हालांकि लोग तो वहां पहुंच गए लेकिन विराट कोहली और अनुष्का बाहर नहीं निकले। कोहली की मां, बहन, भाई भाभी भी डीएलएफ के मकान में रहे। एक अखबार के मुताबिक ये कपल सुबह 5 बजे गुड़गांव पहुंचा था। सूत्रों के मुताबिक कोहली मीडिया से बचने के लिए गुड़गांव में रह रहे हैं। कोहली के लिए कहा जाता है कि उन्हें प्राइवेसी काफी ज्यादा पसंद है।

रोम में मनाया हनीमून
रिपोर्ट कहती है कि विराट और अनुष्का ने हफ्तेभर तक रोम में हनीमून मनाया। इसके बाद वो वापस लौट आए हैं। दोनों की फैमिली पहले ही भारत वापस आ चुकी है। अब विराट और अनुष्का के वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि पहला वेडिंग रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा। ये रिसेप्शन विराट-अनुष्का के रिश्तेदारों के लिए होगा।

26 दिसंबर को दूसरा रिसेप्शन
इसके बाद दूसरा वेडिंग रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। बताया जा रहा है कि वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की हस्तियां शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि मुंबई में होने वाले वेडिंग रिसेप्शन के लिए सचिन तेंडुलकर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे बड़े क्रिकेट के दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड से ये सितारे आएंगे
इसके अलावा अब आपको बॉलीवुड के सितारों की लिस्ट भी बता देते हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड से रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि 11 दिसंबर को इटली में विराट और अनुष्का ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। इस शादी में दोनों के फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे।

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के एड के दौरान हुई थी। इससे पहले कोहली ने कहा था कि वो काफी थके हुए हैं। वो पिछले करीब दो साल से लगातार खेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने श्री लंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था। तब से ही ये चर्चा होने लगी थी कि विराट इस खाली वक्त में शादी कर सकते हैं।

दुनिया की बड़ी सेलेब्रिटी हैं दोनों
विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में थे। खास बात ये है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं। कोहली के बारे में बात करें तो इस वक्त दुनिया के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले ऐथलीट्स में उनका नाम है। अनुष्का बॉलीवुड के कामयाब सितारों में से एक हैं। विराट और अनुष्का इस वक्त देश की बड़ी सेलेब्रिटी में शुमार हैं।

अब रिसेप्शन की तैयारियों
विराट दिल्ली के रहने वाले हैं और अनुष्का उत्तराखंड से संबंध रखती हैं। अनुष्का के पिता आर्मी ऑफिसर हैं। इसके अलावा उनके भाई मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है। अनुष्का की मां आशिमा शर्मा गृहणी है। अनुष्का के बड़े भाई कारनेश मर्चंट नेवी में तैनात है। आखिरकार अब दोनों ही वापस पहुच गए हैं और रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हैं।