विराट कोहली ने धोनी-गांगुली को पीछे छोड़ा, छोटी से कप्तानी में बड़े बड़े रिकॉर्ड

विराट कोहली आज वर्ल्ड क्रिकेट के लिए ऐसा नाम बन गए हैं, जिनके नाम कम वक्त में ही बड़े बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। अब उनका एक और रिकॉर्ड जानिए

New Delhi, Jan 03: विराट कोहली आज वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बड़ा चेहरा बन गए हैं। खासतौर से उन्होंने जबसे कप्तानी की कमान संभाली है, तब से भारतीय टीम को मैच दर मैच जीत हासिल हो रही है। बल्ले से तो कोहली कमाल ही दिखा रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि कप्तानी में वो नए नए बुलंदियों के झंडे गाड़ रहे हैं। अब विराट ने एक और बड़ा कारनामा अपने नाम कर दिया है।

सूरमाओं के पसीने छुड़ाए
विराट कोहली ने कम वक्त की कप्तानी में है, बड़े बड़े सूरमाओं के पसीने छुड़ा दिए हैं रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और विराट इस बात को साबित कर रहे हैं। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार जीत हासिल कर रही है। बीते एक साल की कप्तानी में उन्होंने अपने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। आइए आपको उनके बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बता देते हैं।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
आपको बता दें कि साल 2017 की शुरुआत में ही महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद कोहली को ही टीम इंडिया का फुल टाइम कैप्टन बनाया गया था। इससे पहले विराट टीनम इंडिया की टेस्ट टीम के कप्तान थे। वनडे और टी-20 का भी कप्तान बनते ही उनके सामने बड़ी सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ थी। इसे 2-1 से जीतकर उन्होंने जीत से शुरुआत की।

ये है विराट रिकॉर्ड
विराट के लिए कप्तानी का पहला साल शुभ रहा है। साल 2017 में उन्होंने भारत के लिए 26 वनडे मैचों में कप्तानी की। इसमें से टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत दर्ज की। कुल मिलाकर 6 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा इनमें से एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह से विराट का वनिंग पर्सेंटेज 73.08 का रहा है।

ये बात नहीं भूलेंगे विराट
2017 में विराट के लिए सबसे बड़ी कामयाबी आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचना रही। हालांकि इस टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। ये विराट के करियर की सबसे दुखद हार में से एक थी। पाकिस्तान से हारने के बाद उनकी किरकिरी भी हुई। ओवर ऑल आंकड़ा देखें तो 2017 में विराट ने 73 फीसदी मैच जीते।

ये रहा विराट का विनिंग पर्सेंटेज
इस लिहाज से विराट ने एक साल में सबसे ज्यादा विनिंग पर्सेंसेटज वाले भारतीय़ कप्तान का तमगा भी हासिल कर लिया है। धोनी ने एक साल में सबसे ज्यादा 36 मैचों टीम इंडिया की कप्तानी की है । इनमें 19 मैच जीते हैं, 14 मैच हारे हैं, 3 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं रहा है। इस हिसाब से धोनी का विनिंग पर्सेंटज 52.78 फीसदी है। यानी विराट धोनी से आगे खड़े हैं।

ये है अजहर का रिकॉर्ड
अब बात टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक कहे जाने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन की करते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक साल में मैक्सिमम 14 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इनमें से टीम इंडिया को 7 वनडे मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 7 वनडे मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना है। अजहर के कप्तानी फीसदी की बात करें तो ये 50 फीसदी विनंग पर्सेंटेज बैठता है।

ये है गांगुली का रिकॉर्ड
अब बात टीम इंडिया के एक और विनर कैप्टेन सौरभ गांगुली की भी कर लेते हैं। सौरभ गांगुली ने एक साल में 16 वनडे मैचो में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इनमें 7 वनडे मैचों में टीम इंडिया को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा 9 वनडे मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है। इस तरह से गांगुली का विनिंग पर्सेंटेज 43.75 फीसदी है। विराट सबसे आगे नजर आ रहे हैं।