इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर से इतना कमाते हैं विराट कोहली, लेकिन इस मामले में रह गये हैं पीछे

Virat Anushka

कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर ली। उन्होने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की।

New Delhi, Mar 23 : फोटो शेयरिंग एप्प इंस्टाग्राम ने भारत में पहली बार इंस्टाग्राम अवॉर्ड की घोषणा की है। इन अवॉर्ड्स में भारतीय टीम के क्रिकेट कप्तान विराट कोहली नंबर वन साबित हुए हैं। कोहली को मोस्ट इंगेज्ड सेलिब्रिटी चुना गया है। उनके पोस्ट पर यूजर्स के लाइक्स और कमेंट सबसे ज्यादा रहते हैं। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम कई दूसरे देशों में पहले भी इस तरह के अवॉर्ड की घोषणा करता रहा है। भारत में ये अवॉर्ड पहली बार घोषित किये गये हैं।

पहली बार अवॉर्ड की घोषणा
इंस्टाग्राम ने भारत में बढते यूजर बेस को देखते हुए पहली बार इन अवॉर्ड्स की घोषणा की है। मालूम हो कि दुनिया भर में इंस्टाग्राम के करीब 80 करोड़ यूजर है, virat kohli 4जिनमें से करीब 5 करोड़ यूजर भारत से हैं। इंस्टाग्राम भारत में यूजरों की संख्या बढाना चाहता है, इसलिये इस तरह के अवॉर्ड्स की घोषणा कर रहा है, ताकि लोग उसकी तरफ आकर्षित हों।

सबसे महंगे खिलाड़ी विराट
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 1 करोड़ 98 लाख फॉलोवर्स हैं, सोशल मीडिया पर होने वाली कमाई के मामले में विराट भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। virat kohli 3फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर किये एक पोस्ट से कोहली करीब 3.2 करोड़ रुपये कमाते हैं। ये कमाई उनके पोस्ट पर आने वाले यूजर इंगेजमेंट और विज्ञापन से होती है।

पत्नी के साथ विराट की फोटो सुपरहिट
कप्तान विराट कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी कर ली। उन्होने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की। Virat Kohli anushka Sharmaउस पर करीब 45 लाख से ज्यादा लाइक्स और डेढ लाख कमेंट आये थे। कुछ दिन के बाद विराट ने फिर पत्नी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिस पर 33 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले।

अनुष्का की वजह से बनें इंगेज्ड सेलिब्रिटी
विराट अनुष्का के साथ की जो तस्वीरें पोस्ट करते हैं, उसे ज्यादा लाइक्स और कमेंट मिलते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उन तस्वीरेों को ज्यादा पसंद किया जाता है, जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ हों। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक्स किये गये टॉप-5 फोटोज में से सभी में अनुष्का उनके साथ दिख रही हैं।

अनुष्का की तस्वीर पोस्ट की थी
पिछले महीने विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे पर थे, वहां उन्होने एक तस्वीर पोस्ट की थी, जो तेजी से वायरल हुआ था। Virat Anushkaदरअसल अनुष्का की फिल्म परी रिलीज होने वाली थी। उससे पहले ही विराट ने उन्हें किस करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। साथ ही कैप्शन में लिखा था मेरी और सिर्फ मेरी।

ये हैं दुनिया में नंबर वन
दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स खुद इंस्टाग्राम के हैं, 23.30 करोड़ लोग इसे फॉलो करते हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में अमेरिकी सिंगर सेलेना गोम्ज दुनिया के नंबर एक सेलिब्रिटी हैं। Istagramउनके 13.41 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। दूसरे स्थान पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनके 12.20 करोड़ फॉलोवर्स हैं।

इनसे पीछे रह गये विराट
भारत में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे आगे हैं, उनके करीब 2 करोड़ 24 लाख फॉलोवर्स हैं। deepika 4इनके बाद प्रियंका चोपड़ा का नंबर आता है, जिन्हें 2 करोड़ 21 लाख लोग फॉलो करते हैं। साथ ही आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर के भी 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जबकि विराट के अभी 2 करोड़ भी पूरे नहीं हुए हैं।

मैदान पर वापसी को बेकरार
विराट कोहली आईपीएल के जरिये एक बार फिर से मैदान पर वापसी को बेताब हैं। हर साल की तरह इस साल भी विराट आरसीबी की कप्तानी करते नजर आएंगे।Virat Kohli RCB आपको बता दें कि श्रीलंका में खेले गये टी-20 ट्राई सीरीज में विराट को आराम दिया गया था। वो अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे थे। अब 7 अप्रैल से आईपीएल शुरु हो रहा है।