सलमान खान को जो लड़की मिली है, उसके बारे में ये रही सारी डीटेल्स !

pic- salman khan

चलिए सलमान खान ने आखिरकार ऐलान कर दिया है कि उन्हें लड़की मिल गई है। अब जरा आपको इस बारे में कुछ खास बातें भी बता देते हैं।

New Delhi, Feb 06: सलमान खान…ये नाम ना जाने कितने वक्त से बॉलीवुड में छाया हुआ है। जहां देखिए वहां सलमान का नाम। एक के बाद एक कई हिट फिल्में, यहां तक कि अब तो कहा जाने लगा है कि किसी फिल्म को हिट कराने में सलमान का नाम ही काफी है। कुल मिलाकर कहें तो वो ताबड़तोड़ तरीके से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। इस बीच उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है।

एक ट्वीट के बाद खलबली
सलमान ने ट्विटर पर साफ साफ लिखा है कि ‘मुझे लड़की मिल गई’, इस ट्वीट को जैसे ही सलमान ने किया, तो मिनटों में ही ये ट्वीट हजारों में रि-ट्वीट हो गया। अब तक ये ट्वीट लाखों में रि-ट्वीट हो गया है। अब सवाल ये है कि जो लड़की सलमान को मिली है, आखिर वो लड़की है कौन ? चलिए इस बारे में आपको कुछ खास बातें भी बता देते हैं।

फैंस बता रहे हैं बड़ी बात
सलमान ने जैसे ही ये ट्वीट किया, उनके फैंस उनसे सवाल पूछने लगे कि ‘’भाई आप शादी कब करोगे ?’’ कुछ लोग कह रहे हैं कि सलमान सच में शादी करने वाले हैं, और उनकी जीवनसाथी की तलाश भी खत्म हो गई है। लेकिन काफी बड़ी संख्या में पैंस ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक चेहरा डिसाइड कर लिया है।

आने वाली फिल्म है ‘भारत’
जी हां उनकी आने वाली फिल्म का नाम है भारत, जिसके लिए सलमान को चुना गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सलमान को हीरोइन की तलाश थी। बताया जा रहा है कि आखिरकार वो लड़की मिल गई है। वैसे ये बात भी किसी से छुपी नहीं है कि सलमान के फैंन्स काफी वक्त से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। कई सालों से ये सवाल लगातार पूछा जा रहा है।

गर्लफ्रैंड भी काफी रही हैं
वैसे सलमान की गर्लफ्रंड तो काफी रही, लेकिन मामला शादी तक नहीं बढ़ पाया। आजकल सलमान उनकी रोमानियन गर्लफ्रैंड लूलिया को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि सलमान अब लूलिया से शादी करने जा रहे हैं। लूलिया और सलमान को कई मौकों पर एक दूसरे के साथ भी देखा गया है। हालांकि सलमामन इस बात से बचते रहे हैं।

कैटरीना कैफ तो नहीं ?
दूसरी तरफ टाइगर जिन्दा है के बाद सलमान के अफसाने उनकी पिछली गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ फिर से पढ़े जाने लगे थे। देखा भी गया है कि सलमान, कैटरीना के लिए टीवी सीरियल पर उनके लिए गाने गा रहे थे और अपने बर्थडे पर केक काटने के लिए आधी रात तक उनका इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ये भी सुर्खियां रहीं थी।

जल्द पता चल जाएगा
खैर इस बात का जवाब जल्द ही सलमान को मिल भी जाएगा। फिलहाल सलमान ने एक ट्वीट के जरिए खलबली मचा दी है। ‘मुझे लड़की मिल गई’ के कई मायनों में अलग अलग मतलब निकाले जा रहे हैं। अब सलमान खान ही ये बता पाएंगे कि आखिर उन्हें किस बात के लिए लड़की मिली है। फिल्म के लिए या फिर जीवनसाथी बनाने के लिए, ये तो वक्त ही बताएगा।