दिल्ली की शातिर चोरनियां, इस तरह से करती है मॉल और स्टोर में चोरी

Thief1

दिल्ली : दोनों ही महिलाएं बड़े ही शातिर अंदाज से दुकान में सामान की चोरी कर रही थी, लेकिन दुकान में काम करने वाले की वजह से दोनों रंगे हाथों पकड़ी गई।

New Delhi, May 09 : दिल्ली के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में चोरी करते हुए दो अधेड़ उम्र की महिलाएं पकड़ी गई है। दोनों ही महिलाएं बड़े ही शातिर अंदाज से दुकान में सामान की चोरी कर रही थी, लेकिन दुकान में काम करने वाले की वजह से दोनों रंगे हाथों पकड़ी गई। दोनों के चोरी के तरीकों को देख हर कोई हैरान रह गया। आपको बता दें कि दोनों ही चोरनियां अपने स्कर्ट में चोरी का सामान रखती हुई पकड़ी गई।

बॉडी स्प्रे और शैम्पू चुरा रही थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो महिलाएं दिल्ली के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में खरीददारी के लिये घुसी, दोनों घूम-घूमकर शॉपिंग कर रही थी, Mallलेकिन तभी वहां काम करने वाले शख्स को इन दोनों महिलाओं पर शक हुआ, जिसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया, दोनों महिलाएं बॉडी स्प्रे और शैम्पू की बोतल चोरी करती हुए पकड़ी गई।

दुकान के स्टाफ को शक
आपको बता दें कि ये घटना बीते सप्ताह 6 मई की है, जहां हसनपुर गांव के रिलायंस डिपार्टमेंटल स्टोर में दो महिलाएं शॉपिंग करने के लिये घुसी। Mall2दोनों की गतिविधियां देखकर स्टोर के स्टाफ को शक हुआ, वो उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगा। तभी स्टोर मैनेजर मो. तौहिद ने इन दोनों महिलाओं को जैसे ही टोका, दोनों एंट्री गेट की तरफ भागने के लिये दौड़ पड़ी।

स्कर्ट में छुपा रखा था सामान
दुकान में काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि दोनों महिलाओं ने अपने स्कर्ट में जेब बना रखी थी, वो उसी में सामान भर रही थी, chori-mallअगर उन पर कोई ध्यान नहीं देता, तो वो आराम से चोरी कर निकल जाती, लेकिन स्टाफ के सजग रहने की वजह से वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाई।

सामान गिर पड़ा
जैसे ही स्टोर मैनेजर मो. तौहिद ने दोनों महिलाओं को टोका, दोनों शॉप से बाहर भागने के लिये एंट्री गेट की तरफ भागी, तभी उनके स्कर्ट से 20 बॉडी स्प्रे और 13 शैम्पू की बोतलें नीचे गिर पड़ी। Thief11एकाएक बॉडी स्प्रे और शैम्पू के बोतल गिरने की वजह से हर कोई हैरान था। लोग दोनों महिलाओं को पकड़ने के लिये उनकी तरफ दौड़े।

एक महिला गिरफ्तार
जैसे ही स्टोर के स्टाफ ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, दोनों भागने लगी। इसी दौरान उनके स्कर्ट से सामान गिरने लगा। स्टाफ ने एक महिला को तो पकड़ लिया, Delhi Policeलेकिन दूसरी किसी तरह से भागने में कामयाब हो गई। मधु विहार थाने में इन दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरी की तलाश जारी
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि इससे पहले भी कई बार वो ऐसे चोरी की वारदात को अंजाम दे चुकी है, पुलिस दूसरी महिला के बारे में भी उससे पूछताछ कर रही है।Mal1 पुलिस के अनुसार गिरफ्तार की गई महिला की उम्र करीब 40 साल है। वो हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली है।