भारत का एक और योग गुरु गिरफ्तार, जापान से आई मेहमान को किया शर्मसार

भारत में एक और योगगुुरु सवालों के घेरे में है। बताया जा रहा है कि इस योग गुरु पर जापान से आई महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पढ़िए ये खबर

New Delhi, Feb 28: भारत में एक और योग गुरू सवालों के घेरे में है। इस पर आरोप लगा है कि उसने जापान से योग सीखने आई एक सैलानी के साथ गलत काम किया है। इसके बाद से हर कोई हैरान है कि आखिर ये क्या हो रहा है ? पुलिस ने बकायदा उस योग गुरु को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कहां का ये मामला है और शिकायत क्या है।

यहां हुई शर्मनाक घटना
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश में ये पूरी घटना हुई है। यहां लक्ष्मणझूला में योग सीखने आई जापान की महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि योग ट्रेनर ने उससे छोड़छाड़ की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने इसके साथ ही योगा ट्रेनर को गिरफ्तार कर दिया है।

कोर्ट में पेश होगा आरोपी
मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस बारे में कुछ खास बातें मीडिया को बताई हैं। पुलिस के मुताबिक जापान की 26 साल की युवती ने लक्ष्मणझूला के शिवा योग सेंटर के योगा ट्रेनर पर ये आरोप लगाया है। वो इस योगा सेंटर में योग सिखने के लिए आई थी। पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी को ट्रेनर ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी।

सुधीरानंद है आरोपी का नाम
रविवार को युवती अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। यहां युवती ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। इस योग सेंटर के ट्रेनर का नाम सुधीरानंद बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुधीरानंद उड़ीसा का रहने वाला था और ऋषिकेश के शिवा सेंटर में बतौर योगा ट्रेनर काम कर रहा था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोमवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी को लक्ष्मणझूला से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी का कहना है कि आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।खास बात ये है कि ऋषिकेश को दुनियाभर में योग की इंटरनेशनल कैपिटल कहा जाता है। यहां सालभर में औसतन लाखों विदेशी सैलानी योगा सीखने के लिए आते रहते हैं।

यहां हुई इतनी वारदातें
11 फरवरी 2018 को आयरलैंड की रहने वाली एक सैलानी ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। 14 दिसंबर 2016 को कनाडा की रहने वाली महिला से दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। 05 नवंबर 2016 को अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया। 22 जून 2014 को तपोवन के बाबा मसाज सेंटर में जापानी महिला के साथ छेड़छाड़ हुई।

इस पर भी नजर डालिए
04 दिसंबर 2013 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर अमेरिका की महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था।24 अगस्त 2011 को लक्ष्मणझूला-बैराज मार्ग पर मैक्सिको की रहने वाली महिला से दुष्कर्म हुआ था। 25 जुलाई 2011 को रसियन महिला के साथ लूटपाट की गई। कुल मिलाकर कहें तो एक बार फिर से जापान की महिला से छेड़छाड़ हुई और योग गुरु पर ये आरोप लगा है।