काले चने और दो बूंद शहद, शरीर की बेजोड़ ताकत बनाने का जबरदस्त नुस्खा!

रोजाना काले चने का सेवन कीजिए। हम आपके लिए चने के कुछ ऐसे फायदे लेकर आए हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।

New Delhi, Jan 16: काले चने को आम तौर पर शक्तिवर्धक माना जाता है। आपने देखा होगा कि इसे खाने से शरीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन का प्रवाह होता है। अगर आप काला चना शहद के साथ मिलाकर खाएंगे तो आपको बेहद फायदा होगा। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसा करने से इसके हेल्थ बेनेफिट्स बढ़ जाते हैं। कहा जाता है कि चना और शहद दोनों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
इसके साथ ही ये आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह से आपको चने का सेवन करना चाहिए। चने में सेंधा नमक और कालीमिर्च मिलाकर खाएं। इससे शरीर को बहुत बड़ा फायदा मिलता है। ये आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को और ज्यादा बढ़ाता है। इसके अलावा रोज चने का पानी पीने से शरीर को जबरदस्त फायदा होता है।

सलाद में मिलाकर टेस्ट बढ़ाएं
चने को आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इसे अंकुरित मूंग में मिलाकर खाएं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चने को उबले हुए काबुली चने के साथ मिलाकर खाएंगे तो और भी ज्यादा ताकत बढ़ेगी। हां कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। भीगे हुए चने में लिस्टीरिया नाम के  बैक्टीरिया होते हैं।

कच्चा खाने से ताकत बढ़ाए
इसे कच्चा खाने से आपको कई बार फूड प्वॉइजनिंग हो सकती है। पहले इसे सेंके और बाद में इसमें शहद मिलाएं और खाएं। दरअसल कच्चे चने में साल्मोनेला बैक्टीरिया होते हैं, जिससे आपको इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए इसे हल्का उबालकर खाएं। कच्चे चने में मौजूद साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से टायफॉयड की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।

शहद के साथ जबरदस्त ताकत
काला चना अगर शहद के साथ मिलाकर खाएंगे तो इससे कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ जाता है। ये हार्ट से जुड़ी समस्याओं से आपको बचाता है। इसे शहद में मिलाकर खाने से किडनी से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन्स दूर हो जाते हैं। चने में प्रोटीन होता है और इस तरह से मसल्स टोंड हो जाती हैं। खास बात ये है कि काला चना में फाइबर होता है।

कब्ज की परेशानी कोसों दूर
इसे खाने से कब्ज की परेशानी दूर होती है और खास बात ये है कि इससे डायजेशन ठीक रहता है। काले चने खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये आपको डायबिटीज से भी बचाता है। चने और शहद में भरपूर आयरन होता है। इससे आपके शरीर में खून की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा चने में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, इससे दांत और हड्डियां काफी मजबूत हो जाती हैं।

ये है फायदे की बात
कुल मिलाकर कहें तो चने के साथ शहद मिलाकर खाने से आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से आपका स्वास्थ्य बेहतरीन होगा और इसके साथ ही खास बात ये है कि कई बीमारियां आपके शरीर से कोसों दूर रहेंगी। काला चना ज्यादातर एशलीट और मेहनती लोग खाते हैं, जिससे उनके शरीर में ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा आ सके।