आपको हर बीमारी से दूर रखेगा ये कंप्लीट फूड, रोज खाएं और स्वस्थ रहें

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहा जाता है कि कंप्लीट फूड लीजिए। इसी से आप स्वस्थ रहेंगे। आइए इस बारे में आपको कुछ खास बातें बता देते हैं।

New Delhi, Mar 28: अंडा यानी हर किसी के भोजना का अहम हिस्सा। एक ऐसी खाद्य पदार्श जिसमें प्रोटीन की जबरदस्त मात्रा होती है। दुनियाभर में बकायदा वर्ल्ड एग डे भी मनाया जाता है। अंडा एक तरह से कंप्लीट फूड कहा जाता है।  इसके बाद भी इससे जुड़ी कई बातें हैं जो अंडे को पसंद करने वालों को परेशान करती रहती हैं।

पहले अपना शक दूर कर लीजिए
कई बार लोग कहते हैं कि गर्मी में अंडा नहीं खाना चाहिए। कई लोग कहते हैं कि कच्चा अंडा ज्यादा फायदेमंद होता है। हम आपका कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं। एक सवाल बार बार लोगों के दिमाग में आता है कि क्या अंडा पकाने से प्रोटीन कम हो जाता है। दरअल इसके पीछे फैक्ट ये है कि बॉडी बिल्डिंग करने वाले दूध में अंडा मिलकर पी जाते हैं। लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि अंडा हमेशा पकाकर ही खाना चाहिए।

कच्चे अंडे से दूर रहें
कच्चा अंडा साल्मोनेला बैक्टीरिया से भरा होता है, जो आपकी तबीयत को खराब कर सकता है। कई लोग सवाल करते हैं गर्मियों में अंडा खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है। इसका जवाब भी हम आपको दे रहे हैं। सच तो ये है कि अब तक कोई भी स्टडी ऐसी नहीं आई है, जो कहती है अंडा गर्मी में नहीं खाना चाहिए। अफ्रीकी देशों में अंडा रोजाना खाने के वक्त इस्तेमाल होता है।

गर्मियों में भी कीजिए सेवन
डॉक्टर्स कहते हैं कि गर्मियों में रोजाना एक अंडा खाइए लेकिन साथ में पानी जरूर पीएं। कई लोग कहते हैं ब्राउन या फिर देसी अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस बारे में भी हम आपको बता दें कि ब्राउन या देसी अंडा ज्यादा प्रोटीन से भरपूर होता है। इसके शेल के रंग से उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसलिए एक अंडा रोजाना खाएं।

इससे दूर होगी हर परेशानी
कई लोग सोचते हैं कि अंडा खाने के साथ ही हम मुर्गी का बच्चा भी खा लेते हैं। दरअसल ऐसा नहीं है। हम जो अंडा खा रहे हैं वो मुर्गी की डेली साइकिल का हिस्सा होता है। इस तरह का अंडा कभी फर्टिलाइज नहीं हो पाता। इसलिए मन में ये धारणा ना पालें कि अंडा खाने से आप मुर्गी का बच्चा भी खा रहे हैं। डॉक्टर्स कहते हैं इस तरह की धारणा मन में नहीं पालनी चाहिए।

लोगों की सलाह को ना सुनें
कुल लोग कहते हैं कि अंडा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल बहुत होता है। इसका जवाब भी हम आपको दे रहे हैं। दरअसल कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। एक उबला अंडा 186.5 एमजी कोलेस्ट्रॉल से लैस होता है। स्टडी कहती है कि एक अंडा खाने के बाद कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल प्रोड्यूस करता है । इससे दिल की बीमारी कम होती है।

करामाती होता है अंडे का सफेद हिस्सा
एक और बात ये कही जाती है कि अंडा तभी शानदार होता है, जब उसका सफेद भाग खाया जाए। लेकिन डॉक्टर्स कहते हैं कि जब तक आप पूरा अंडा नहीं खाएंगे, तब तक आपके शरीर को पूरा कोलेस्ट्रोल और पूरा प्रोटीन नहीं मिलता। इसलिए ये कहना छोड़ दे कि अंडा तभी फायदेमंद साबित होता है, जब तक कि उसका सफेद हिस्सा ना खाया जाए। इसलिए इस कंप्लीट फूड का इस्तेमाल जरूर करें।